- Hindi News »
- World »
- Maulana Saad Of India Will Also Participate In 58th Biswa Ijtima Event In Bangladesh
बांग्लादेश में बिस्वा इज्तेमा का 58वां आयोजन, भारत के ये मौलाना भी लेंगे हिस्सा
Ijtema in Bangladesh : पिछले साल दिसंबर में इज्तेमे ग्राउंड के अधिकार को लेकर विवाद छिड़ गया था, जिसमें भारतीय मौलाना साद और बांग्लादेश के मौलाना जुबैर अहमद के समर्थकों के बीच झड़प हो गई।
- Written By: अमन उपाध्याय

बांग्लादेश में बिस्वा इज्तेमा 58वां आयोजन, फोटो ( सो.सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: बांग्लादेश में फैली अशांति के बीच मुसलमानों के सबसे बड़े इज्तेमों (इस्लामिक सम्मेलन) में से एक बिस्वा इज्तेमा का पहला चरण कल शुक्रवार को तुराग नदी के तट पर शुरू होने जा रहा है. इस इज्तेमे में भारत के जाने-माने मौलाना साद कांधलवी भी शिरकत करेंगे।
बता दें कि पिछले साल दिसंबर में इज्तेमे ग्राउंड के नियंत्रण को लेकर भारतीय मौलाना साद और बांग्लादेशी मौलाना जुबैर अहमद के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस संघर्ष में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई थी और करीब पचास लोग घायल हो गए थे।
अब दो चरणों में होगा आयोजन
अब विवाद को सुलझाने के लिए दोनों गुटों के बीच सहमति बनी है, जिसके तहत इज्तेमे का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। पहला चरण 31 जनवरी से 5 फरवरी तक चलेगा, जिसमें मौलाना जुबैर अहमद के अनुयायी भाग लेंगे। वहीं, दूसरा चरण 14 से 16 फरवरी तक होगा, जिसमें भारतीय मौलाना साद के समर्थक शामिल होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
BCB ने उठाया एक और बड़ा कदम, अध्यक्ष तमीम इकबाल ने पुरुष और महिला क्रिकेटरों की बढ़ाई सैलरी
भारत-बांग्लादेश संबंधों में नया अध्याय! जयशंकर से मिले खलीलुर रहमान, ऊर्जा और सुरक्षा सहयोग पर बनी सहमति
Tamim Iqbal ने पहली ही बैठक में किया बड़ा ऐलान, BCB की प्रतिष्ठा वापस लाने के लिए उठाए ये कदम
BCB ने लिया बड़ा फैसला, मेहदी हसन मिराज वनडे और लिटन दास टी20 वर्ल्ड कप में करेंगे बांग्लादेश की कप्तानी
बिस्वा इज्तेमे में पहली बार होंगी दो मुनाजात
बांग्लादेश में इस बार बिस्वा इज्तेमे में पहली बार दो मुनाजात (प्रार्थनाएं) आयोजित की जाएंगी। दरअसल, तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद और तब्लीगी जमात (जुबैर गुट) के नेता मौलाना जुबैर अहमद के समर्थकों की बड़ी संख्या होने के कारण यह फैसला लिया गया है। दिसंबर में दोनों गुटों के बीच इज्तेमे के मैदान को लेकर विवाद हुआ था, जिससे झड़प की नौबत आ गई थी। इस टकराव के बाद, समाधान के तौर पर बिस्वा इज्तेमे को दो चरणों में विभाजित करने का निर्णय लिया गया।
विदेश की अन्य ख़बरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
58वें विश्व इज्तेमा के लिए सख्त कानून व्यवस्था
58वें विश्व इज्तेमा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस महानिरीक्षक बहारुल आलम ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि यह आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
मौलाना साद की बांग्लादेश यात्रा
मौलाना साद का बांग्लादेश में गहरा प्रभाव माना जाता है। उनकी यात्रा के दौरान वहां के बड़े सरकारी अधिकारियों और नेताओं से मुलाकात की संभावना जताई जा रही है। इस दौरे को भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ी दूरी को कम करने के प्रयास के रूप में भी देखा जा रहा है।
Maulana saad of india will also participate in 58th biswa ijtima event in bangladesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुकुल चौधरी ने KKR के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से चटाई धूल
Apr 09, 2026 | 11:22 PMLakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Apr 09, 2026 | 10:35 PMहाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
Apr 09, 2026 | 10:28 PMनहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMथिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














