-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Maria Machado Nobel Winner Who Shattered Trumps Dream Us Targeting Her
जानिए कौन है मरिया मचाडो? जिसने तोड़ा ट्रंप का नोबेल जीतने का सपना, हमला करने की तैयारी में अमेरिका
- Written By: अक्षय साहू
Nobel Peace Prize 2025: नोबेल समिति ने मारिया कोरिना मचाडो को वेनेज़ुएला में लोकतंत्र की रक्षा और शांतिपूर्ण परिवर्तन के लिए उनके साहसिक प्रयासों के कारण 2025 का शांति पुरस्कार देने का निर्णय लिया।

मरिया मचाडो ने जीता शांति का नोबेल पुरस्कार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Who Is Maria Corina Machado: नोबेल शांति पुरस्कार 2025 की घोषणा हो गई है। नोबेल पुरस्कार देने वाली कमेटी ने इस साल यह सम्मनित पुरस्कार मारिया कोरिना मचाडो को देने का फैसला किया है। हालांकि, इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी अपनी दावेदारी पेश की थी। दिलचस्प बात ये है कि मारिया दक्षिण अमेरिका देश वेनेजुएला की नागरिक है जिसके साथ अमेरिका रिश्ते ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से खराब चल रहे हैं।
BREAKING NEWS
The Norwegian Nobel Committee has decided to award the 2025 #NobelPeacePrize to Maria Corina Machado for her tireless work promoting democratic rights for the people of Venezuela and for her struggle to achieve a just and peaceful transition from dictatorship to… pic.twitter.com/Zgth8KNJk9 — The Nobel Prize (@NobelPrize) October 10, 2025
नोबेल समिति ने मारिया कोरिना मचाडो को वेनेज़ुएला में लोकतांत्रिक अधिकारों के संरक्षण और तानाशाही से न्यायपूर्ण व शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक परिवर्तन की दिशा में उनके निरंतर और साहसिक प्रयासों के लिए सम्मानित किया है। मचाडो ने एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और लोकतांत्रिक वेनेज़ुएला की स्थापना के अपने मिशन से कभी पीछे कदम नहीं हटाया।
ट्रंप से कहां पर हुई चूक?
नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा से पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को इस पुरस्कार का प्रबल दावेदार बताया था। उन्होंने दावा किया कि उनके कार्यकाल में उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय संघर्षों जैसे इज़राइल-हमास, भारत-पाकिस्तान, कंबोडिया-थाईलैंड, और आर्मेनिया-अज़रबैजान के बीच शांति कायम करने में मदद की। हालांकि, कई विशेषज्ञों और अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों ने उनके इन दावों पर सवाल खड़े किए और उनकी भूमिका को लेकर संदेह जताया।
मचाडो का राजनीतिक सफर
मारिया मचाडो का जन्म 7 अक्टूबर 1967 को कराकास, वेनेजुएला में हुआ था। उनके पिता हेनरिक मचाडो एक व्यापारी और मां कोरिना पेरिस्का मनोवैज्ञानिक थीं। मचाडो ने औद्योगिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई एंड्रेस बेलो कैथोलिक यूनिवर्सिटी से और वित्त की पढ़ाई IESA से की
सम्बंधित ख़बरें
आसिम मुनीर ने चुन लिया अपना उत्तराधिकारी! बनाया पाकिस्तान का पहला फोर-स्टार जनरल, जानिए कौन है आमेर रजा
नेपाली PM की तानाशाही! बालेन शाह सरकार पर सुप्रीम कोर्ट के 3 जजों को धमकाने का आरोप, मचा बवाल
Explainer: ईरान से जंग लड़-लड़कर अमेरिक की तिजोरी खाली…मालामाल हुए आसिम मुनीर, तीन तरफ से कमा रहे पैसा
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया… शेख हसीना से संपर्क करने के लगे थे आरोप
- 2002 में उन्होंने “स्मेट” (Súmate) नामक एक गैर-सरकारी संगठन की स्थापना की, जो चुनावों की निगरानी और नागरिक अधिकारों की रक्षा करता है।
- 2011 में वे वेनेजुएला की संसद की सदस्य चुनी गईं, लेकिन 2014 में सरकार की आलोचना करने के चलते उन्हें पद से हटा दिया गया और उन पर आपराधिक जांच भी शुरू हुई।
- 2013 में वे विपक्षी पार्टी वेंते वेनेजुएला की राष्ट्रीय समन्वयक बनीं।
राष्ट्रपति पद की दौड़ और प्रतिबंध
2023 में हुए विपक्षी दलों के प्राथमिक चुनावों में मचाडो को 92% मतों के साथ बड़ी जीत मिली। लेकिन सरकार ने उन्हें राष्ट्रपति चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित कर दिया। इसके बावजूद मचाडो ने हार नहीं मानी और अपने स्थान पर एडमंडो गोंजालेज उरुतिया को समर्थन दिया। 28 जुलाई 2024 को हुए चुनाव में उरुतिया को 70% वोटों के साथ बड़ी जीत मिली। इस जीत को मचाडो की रणनीति और नेतृत्व का ही परिणाम माना गया।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची? भारत काबुल में फिर खोलेगा दूतावास, अफगान विदेश मंत्री ने दिया बड़ा भरोसा
वेनेजुएला से ट्रंप की नाराजगी
डोनाल्ड ट्रंप का आरोप है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो एक ड्रग कार्टेल का हिस्सा हैं, जो अमेरिका में ड्रग्स की तस्करी करता है। इस आरोप के आधार पर ट्रंप ने वेनेजुएला की समुद्री सीमा पर अमेरिकी सेना की तैनाती बढ़ा दी है। विश्लेषकों का मानना है कि ट्रंप इस तरह से वेनेजुएला को उकसाना चाहते हैं, जिससे कोई सैन्य प्रतिक्रिया मिल सके और उस आधार पर वे कार्रवाई कर सकें।
Maria machado nobel winner who shattered trumps dream us targeting her
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जंतर-मंतर पर AI Smart Glasses की एंट्री, प्रदर्शनकारियों की रिकॉर्डिंग से मचा बवाल, प्राइवेसी पर उठे बड़े सवाल
Jul 24, 2026 | 10:04 PMसंभाजीनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के दूसरे चरण की तैयारी पूरी, 1,676 हितग्राहियों ने जमा की अनामत राशि
Jul 24, 2026 | 10:02 PMअब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PMआसिम मुनीर ने चुन लिया अपना उत्तराधिकारी! बनाया पाकिस्तान का पहला फोर-स्टार जनरल, जानिए कौन है आमेर रजा
Jul 24, 2026 | 10:00 PMGauri Vrat : शनिवार से शुरू हो रहा है गौरी व्रत, जानिए इस व्रत की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महिमा
Jul 24, 2026 | 09:59 PMप्रभास-तृप्ति डिमरी की ‘स्पिरिट’ में होगी कैटरीना कैफ की एंट्री? दमदार कैमियो से कहानी में आएगा बड़ा ट्विस्ट
Jul 24, 2026 | 09:55 PMNCERT CIET Recruitment 2026: बिना लिखित परीक्षा 44 संविदा पदों पर भर्ती, 1 लाख तक मिलेगी सैलरी
Jul 24, 2026 | 09:53 PMवीडियो गैलरी

संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM













