ट्रंप को मिला नोबेल पुरस्कार! गाजा युद्ध रुकते ही हुआ ऐलान, नेतन्याहू बोले- वो इसके हकदार

Netanyahu Demands Nobel for Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नोबेल की चाह अब चर्चा में है। गाजा युद्धविराम के बाद नेतन्याहू और इजरायलियों ने उन्हें शांति पुरस्कार का सबसे बड़ा हकदार बताया।
ट्रंप को मिला नोबेल पुरस्कार! गाजा युद्ध रुकते ही हुआ ऐलान, नेतन्याहू बोले- वो इसके हकदार
नेतन्याहू द्वारा शेयर की एआई-जनरेटेड तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Israel-Hamas Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नोबेल जीतने की चाहत किसी से छिपी नहीं। इसके लिए उन्होंने अपना पूरा जोर लगाकार दो साल से चल रहे इजरायल-हमास जंग को भी रुकवा दिया। इसी बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर एक एआई-जनरेटेड तस्वीर शेयर की है। जिसमें ट्रंप गले में नोबेल पुरस्कार पदक लटकाए हुए नजर आ रहे है। नेतन्याहू ने इसके साथ ही लिखा कि वो इसके हकदार हैं।

गाजा में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई के समझौते की घोषणा के बाद, नेतन्याहू ने एक्स पर लिखा, डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार दीजिए- वह इसके हकदार हैं!" उन्होंने पहले भी राष्ट्रपति को इस पुरस्कार के लिए नामांकित किया है, जिसे जीतने की इच्छा अमेरिकी नेता ने कभी नहीं छिपाई

ट्रंप को नोबेल देने की मांग

नेतन्याहू ही नहीं बल्कि उनके देश के आम लोगों ने भी ट्रंप के लिए नोबेल पुरस्कार की मांग कर रहे हैं। गुरुवार को ही ट्रंप को बंधक समझौते पर बधाई देते हुए, इजरायल के विपक्षी नेता यायर लापिड ने कहा कि नोबेल शांति पुरस्कार का उनसे ज्यादा कोई हकदार नहीं है, और इजरायल के लोग उनका अनंत आभार जताते हैं। लापिड ने एक वीडियो बयान में कहा, मैं उनकी टीम, स्टीव विटकॉफ, जेरेड कुशनर, मार्को रुबियो और टोनी ब्लेयर को बधाई देता हूं। मैं प्रधानमंत्री नेतन्याहू, आईडीएफ के कमांडरों और सैनिकों, और सबसे बढ़कर, उन बंधकों के परिवारों, शेरों और शेरनियों को बधाई देता हूं जिन्होंने दुनिया को एक पल के लिए भी भूलने नहीं दिया।

इजरायल-हमास युद्ध समाप्त

आज सुबह इस समझौते के आगे बढ़ने की घोषणा के बाद, राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने घोषणा की कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि ट्रंप इसके लिए नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार हैं। ट्रंप खुद भी कई मौकों पर अपने लिए नोबेल पीस प्राइज की मांग उठा चुके हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि यदि उन्हें यह पुरस्कार नहीं दिया गया तो यह संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए बड़ा अपमान होगा।

इजरायल और हमास ने 9 अक्तूबर 2025 को सीजफायर और फिलिस्तीनी कैदियों के बदले में इजरायली बंधकों को रिहा करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, यह समझौता गाजा में युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की योजना के पहले चरण का हिस्सा है।

एजेंसी इनपुट के साथ-

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com