- Hindi News »
- World »
- Man Carrying Waving A Knife Convention Center Was Shot Dead By Police Donald Trump
एक बार फिर बाल बाल बचे डोनाल्ड ट्रम्प! कन्वेंशन सेंटर के पास चाकू लहरा रहे व्यक्ति को पुलिस ने गोली मारी, मौत
मिलवाउकी के पुलिस प्रमुख जेफरी नॉर्मन ने बताया कि आयोजन स्थल पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात ओहायो पुलिस के पांच अधिकारियों ने दोनों हाथों में चाकू लिए एक व्यक्ति को रुकने के लिए कहा, लेकिन उसने उनकी बात नहीं सुनी और एक निहत्थे व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने उस पर गोली चला दी।
- Written By: किर्तेश ढोबले

डोनाल्ड ट्रम्प (सौजन्य : सोशल मीडिया)
मिलवाउकी: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर बीते शनिवार को पेनसिल्वेनिया में एक रैली में जानलेला हमला हुआ था। इस हमले में वह बाल बाल बच गए। वहीं हमले के दो दिन बाद वह रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन (आरएनसी) में नजर आए। बताया जा रहा है कि मिलवाउकी में उनकी पार्टी का फिसर्व फोरम आयोजित किया गया था। इस बीच खबर सामने आई है कि आरएनसी के आयोजन स्थल के बाहर ओहायो के पुलिस अधिकारियों ने एक 21 साल के संदिग्ध को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि वह युवक चाकू लहरा रहा था।
ओहायो पुलिस ने बताया कि यह घटना किंग पार्क के पास हुई, जो कन्वेंशन सेंटर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर है। सोमवार को विरोध मार्च निकालने के लिए प्रदर्शनकारियों का एक समूह इसी जगह पर इकट्ठा हुआ था। मिलवाउकी के पुलिस प्रमुख जेफरी नॉर्मन ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आयोजन स्थल पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात ओहायो पुलिस के पांच अधिकारियों ने दोनों हाथों में चाकू लिए एक व्यक्ति को रुकने के लिए कहा, लेकिन उसने उनकी बात नहीं सुनी और एक निहत्थे व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने उस पर गोली चला दी। नॉर्मन ने बताया कि घटनास्थल से दो चाकू बरामद किए गए हैं।
घटना को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा
उन्होंने कहा, ‘‘किसी की जान खतरे में थी। ये अधिकारी, जो इस क्षेत्र से ताल्लुक नहीं रखते हैं, उन्होंने कार्रवाई करने और किसी की जान बचाने का बीड़ा उठाया।” सम्मेलन के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न प्रांतों से हजारों पुलिस अधिकारियों को मिलवाउकी में तैनात किया गया है। सम्मेलन की शुरुआत सोमवार को हुई थी और यह बृहस्पतिवार को समाप्त होगा। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा है। लोगों ने सवाल किया कि सम्मेलन स्थल से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर उनके क्षेत्र में बाहरी प्रांत के अधिकारी क्यों मौजूद थे?
सम्बंधित ख़बरें
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
व्हाइट हाउस शूटआउट केस में बड़ा मोड़! आरोपी शख्स ने कोर्ट में खुद को बताया बेगुनाह, अब क्या करेंगे ट्रंप?
क्रूज शिप पर हंतावायरस का खौफनाक हमला, कई देशों में फैला संक्रमण; अमेरिका-फ्रांस में मचा हड़कंप
Explainer: आखिर क्यों ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को Totally Unacceptable कहा? जानें विवाद के बड़े कारण
कोलंबस पुलिस विभाग, मिलवाउकी के मेयर के चीफ ऑफ स्टाफ और सम्मेलन के संयुक्त कमांड सेंटर के प्रवक्ता ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है, जिससे संकेत मिलता हो कि गोलीबारी का सम्मेलन से कोई संबंध है। नॉर्मन ने कहा कि अधिकारियों ने बॉडी कैमरा लगाया हुआ था, जिसमें कैद वीडियो फुटेज को विभाग की नीति के अनुसार जारी किया जाएगा।
गोलीबारी में बाल बाल बचे ट्रम्प
उल्लेखनीय है कि इससे पहले, डोनाल्ड ट्रम्प बीते शनिवार को पेनसिल्वेनिया में एक रैली में हुई गोलीबारी में बाल बाल बचे थे। पूर्व राष्ट्रपति पर एक 20 वर्षीय हमलावर ने गोलियां चलाई थीं। इस हमले में ट्रम्प जख्मी हो गए थे। उनके दाहिने कान के ऊपरी हिस्से पर चोट आई थी। वहीं इस घटना के बाद एक बार फिर से डोनाल्ड ट्रम्प के सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Man carrying waving a knife convention center was shot dead by police donald trump
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Nagpur Weather Update: आज 46°C तक पहुंचेगा तापमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें आज नागपुर का मौसम
May 12, 2026 | 06:10 AM12 मई 2026 को जन्मे बच्चों का भविष्य: सुंदर व्यक्तित्व और महत्वाकांक्षी स्वभाव के धनी होंगे आज के जातक
May 12, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज महाराष्ट्र के इन 6 जिलों में चलेगी भीषण लू, जानें कैसा होगा आपके शहर का माैसम?
May 12, 2026 | 06:00 AMभीषण गर्मी और कड़ाके की ठंड में कौन-सी कार देती है ज्यादा साथ? EV और Hybrid पर आई चौंकाने वाली रिपोर्ट
May 12, 2026 | 05:43 AMGoogle ला रहा नया CAPTCHA सिस्टम, अब फोटो नहीं, QR Code स्कैन करके साबित करना होगा कि आप इंसान हैं
May 12, 2026 | 03:20 AMAaj Ka Rashifal: मकर को मिलेगी नौकरी में तरक्की और धनु की पूरी होगी तलाश, जानें अपनी राशि का हाल
May 12, 2026 | 12:34 AMIPL 2026: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पंजाब किंग्स को 3 विकेट से चटाई धूल
May 11, 2026 | 11:34 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM













