-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Malaysian Minister Says Work Stress Turns People Gay Faces Backlash
‘काम के टेंशन से Gay बन रहे लोग…मलेशिया में मंत्री के बयान से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर किया जा रहा ट्रोल
- Written By: अक्षय साहू
Malaysia News: मलेशिया में एक मंत्री के बयान से विवाद हुआ, जिसमें उन्होंने काम के तनाव को एलजीबीटी बनने का कारण बताया, जिस पर सोशल मीडिया पर आलोचना और मजाक हो गया।

मलेशिया के धार्मिक मामलों के मंत्री डॉ. ज़ुल्किफली हसन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Work Stress Can Turn People Gay: जब किसी समाज में सभी लोगों को खुले मन से स्वीकार नहीं किया जाता, तो उनके बारे में बेबुनियाद और भ्रामक बातें कहना आसान हो जाता है। मलेशिया में हाल ही में ऐसा ही देखने को मिला, जहां एक मंत्री के बयान ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। मंत्री ने आधिकारिक तौर पर यह दावा किया कि काम से जुड़ा तनाव लोगों को “LGBT समुदाय में शामिल होने” के लिए प्रेरित कर सकता है।
इस बयान के संसद में दिए गए लिखित उत्तर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर मलेशिया के आम नागरिकों और एक्टिविस्ट्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने इसे न केवल गलत बताया, बल्कि मंत्री के बयान का मजाक भी उड़ाया।
कौन है डॉ. ज़ुल्किफली हसन?
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, मलेशिया के प्रधानमंत्री विभाग (धार्मिक मामलों) के मंत्री डॉ. ज़ुल्किफली हसन ने कहा कि काम का तनाव, सामाजिक प्रभाव और धार्मिक अभ्यास की कमी “एलजीबीटी-संबंधित व्यवहार” के प्रमुख कारण हैं। यह जवाब उन्होंने विपक्षी इस्लामवादी पार्टी पीएएस की विधायक सिटी जैला मोहम्मद यूसुफ के सवाल के लिखित उत्तर में दिया था। अपने बयान में उन्होंने लिखा, “सामाजिक प्रभाव, यौन अनुभव, काम का तनाव और अन्य व्यक्तिगत कारक इस श्रेणी में आते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
चुनावी साल में यूपी भाजपा को नए चेहरों का सहारा, घोषित कार्यकारिणी में वर्षों से जमे जमाए चेहरे नदारद
उत्तराखंड-गुजरात के बाद अब बंगाल की बारी! UCC बिल लाने की तैयारी में सुवेंदु सरकार, जानें क्या है पूरा प्लान
स्वास्थ्य मंत्री के दौरे से गायब निजी क्लीनिक में मिले PMCH के प्रिंसिपल, निशांत कुमार ने की बड़ी कार्रवाई
सोशल मीडिया पर किया जा रहा ट्रोल
मंत्री के इस तर्क को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना और व्यंग्य देखने को मिला। एक यूजर ने तंज कसते हुए पूछा कि क्या मंत्री संसद में ज़्यादा मेहनत नहीं करते, क्योंकि ऐसा नहीं लगता कि वह “समलैंगिक बन गए हों।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “इस तर्क से तो मुझे हैरानी है कि मेरा पूरा ऑफिस अब तक समलैंगिक क्यों नहीं हो गया।”
कुछ लोगों ने इसे जानबूझकर भड़काने वाला बयान बताया। एक यूजर ने मजाक में कहा, “अब तो मुझे भी लग रहा है कि मैं टेंशन में हूं और बाइसेक्सुअल हूं।” वहीं एक अन्य ने चुटकी लेते हुए कहा, “अगर कम घंटे काम करने के लिए यह दावा मानना पड़े, तो मैं इसका समर्थन करूंगा।”
यह भी पढ़ें: रूस के साथ मिलकर Su-57E फाइटर जेट का उत्पादन करेगा भारत! अंतिम पड़ाव पर पहुंची डील, अमेरिका की नींद हराम
एक यूजर ने मशहूर मीम का जिक्र करते हुए लिखा, “यह मुझे उस मीम की याद दिलाता है जिसमें कंप्यूटर के सामने बैठा आदमी अपनी पत्नी से कहता है ‘बेथ! मुझे इंटरनेट पर कुछ ऐसा मिला है जो दुनिया के किसी डॉक्टर या वैज्ञानिक ने नहीं देखा।”
Malaysian minister says work stress turns people gay faces backlash
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Welcome To The Jungle Movie Review: हंसाने के साथ रुलाती भी है अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की ये फैमिली एंटरटेनर
Jun 26, 2026 | 12:03 AMमहाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
Jun 25, 2026 | 11:01 PMउज्जैन में मोहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; सैकड़ों पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
Jun 25, 2026 | 11:00 PMलोकेशन छिपाकर वायरल हुई ट्रैवल व्लॉगर, बोलीं- जगह बताऊंगी तो लोग फैला देंगे कचरा
Jun 25, 2026 | 10:59 PMभूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PMरतलाम मंदिर चोरी में बड़ा खुलासा; सूखेड़ा मंदिर का पुजारी विशाल बैरागी ही निकला महा-षड्यंत्रकारी
Jun 25, 2026 | 10:47 PMचुनावी साल में यूपी भाजपा को नए चेहरों का सहारा, घोषित कार्यकारिणी में वर्षों से जमे जमाए चेहरे नदारद
Jun 25, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM












