-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Lula Urges Trump To Remove 40 Percent Tariff On Brazil Imports
पहले विरोध, अब समझौता! ब्राजील के राष्ट्रपति के बदल गए तेवर… टैरिफ को लेकर लूला ने की ट्रंप से बात
- Written By: अमन उपाध्याय
US-Brazil Ties: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से करीब 30 मिनट तक फोन पर बातचीत की। इस बातचीत में सिल्वा ने अमेरिका से टैरिफ और प्रतिबंधों को हटाने की अपील की।

ब्राजील के राष्ट्रपति ने की ट्रंप से बात, (डि़जाइन फोटो)
US Brazil Tariff War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति का असर दुनियाभर के कई देशों पर पड़ रहा है, जिनमें भारत और ब्राजील भी शामिल हैं। इसी बीच ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा ने ट्रंप से आग्रह किया है कि ब्राजीलियाई उत्पादों पर लगाए गए 40% टैरिफ और स्थानीय अधिकारियों के खिलाफ लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों को हटाया जाए।
दोनों नेताओं के बीच इस मुद्दे पर करीब 30 मिनट तक फोन पर बातचीत हुई। ब्राजील सरकार की ओर से जारी बयान में इस बातचीत की पुष्टि की गई है। बयान के अनुसार, राष्ट्रपति लूला और ट्रंप ने जल्द ही आमने-सामने मुलाकात करने पर भी सहमति जताई है। बातचीत का माहौल सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक रहा।
जल्द होगी दोनो देश के बीच बैठक
उन्होंने यह भी बताया कि हमारी चर्चा कई विषयों पर हुई, लेकिन मुख्य रूप से ध्यान दोनों देशों की अर्थव्यवस्था और व्यापार पर रहा। हम आगे भी वार्ता जारी रखेंगे और जल्द ही ब्राजील व अमेरिका के बीच एक और बैठक होगी। बातचीत काफी सकारात्मक रही मुझे विश्वास है कि हमारे देश मिलकर बेहतरीन काम करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Explainer: 144 घंटे, 3 देश… PM मोदी के दौरे से भारत को क्या-क्या मिला? जानिए बड़े समझौते और उनका असर
शेख हसीना के एक ऐलान से बांग्लादेश में हड़कंप, सरकार ने मीडिया के लिए जारी किया फरमान, कहा- होगी कार्रवाई
ईरान ने जारी की हिट लिस्ट… निशाने पर दुनिया के 11 सबसे बड़े नेता, पहले नंबर पर नहीं है ट्रंप का नाम, हड़कंप
ट्रंप ने भी इस बातचीत को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। दोनों नेताओं के बीच मुख्य रूप से आर्थिक और व्यापारिक मुद्दों पर चर्चा हुई। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि आने वाले समय में वे बातचीत जारी रखेंगे और जल्द ही ब्राजील या अमेरिका में आमने-सामने मुलाकात करेंगे।
ब्राजील पर लगा है कुल इतना टैरिफ
ब्राजील सरकार के मुताबिक, मलेशिया में आयोजित आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान लूला ने अमेरिका के साथ बैठक का प्रस्ताव रखा और वहां की यात्रा करने की इच्छा जताई। बैठक के बाद ब्रासीलिया में ब्राजील के वित्त मंत्री फर्नांडो हद्दाद ने बताया कि वार्ता का माहौल सकारात्मक रहा। इस चर्चा में उपराष्ट्रपति गेराल्डो अल्कमिन और विदेश मंत्री मौरो विएरा भी मौजूद थे। शुरुआत में अमेरिका ने ब्राजील पर 10% का न्यूनतम टैरिफ लगाया था, लेकिन बाद में ट्रंप प्रशासन ने कई अहम निर्यात उत्पादों पर इसे बढ़ाकर 40% कर दिया, जिससे कुल टैरिफ 50% तक पहुंच गया।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की गुपचुप डील! ‘रेयर अर्थ’ की पहली खेप पहुंची अमेरिका, सीक्रेट सौदे से मचा हड़कंप
ट्रंप प्रशासन ने अपने टैरिफ फैसले का बचाव करते हुए कहा कि ब्राजील की मौजूदा नीतियां और पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के खिलाफ चल रहा आपराधिक मुकदमा देश में आर्थिक आपात स्थिति जैसी स्थिति पैदा कर रहा है। इस महीने की शुरुआत में, बोल्सोनारो को 2022 के चुनाव हारने के बाद तख्तापलट की साजिश रचने का दोषी पाया गया था। सुप्रीम कोर्ट के एक पैनल ने उन्हें 27 साल 3 महीने की कैद की सजा सुनाई। इसी बीच, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने ट्रंप से वाशिंगटन में मुलाकात की पेशकश की है ताकि संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान शुरू हुई बातचीत को आगे बढ़ाया जा सके।
Lula urges trump to remove 40 percent tariff on brazil imports
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
प्रकाश मेहरा 13 रुपए लेकर पहुंचे थे मुंबई, अमिताभ बच्चन की किस्मत बदलकर लिख दिया बॉलीवुड का इतिहास
Jul 13, 2026 | 06:06 AMAaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM













