Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 27 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लंदन के गैटविक एयरपोर्ट पर मचा हाहाकार! बिजली गुल होने से पानी की सप्लाई ठप, टॉयलेट्स पर लटके ताले

London Gatwick Airport News: लंदन के गैटविक एयरपोर्ट पर रविवार को बिजली गुल होने से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट ठप हो गया, जिससे पानी की सप्लाई पूरी तरह रुक गई। जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 27, 2026 | 01:47 PM

लंदन के गैटविक एयरपोर्ट पर पानी की सप्लाई ठप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

London Gatwick Airport Water Crisis: ब्रिटेन की राजधानी लंदन के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक, गैटविक एयरपोर्ट पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। जल संकट इतना गहरा गया कि एयरपोर्ट प्रशासन को दोनों टर्मिनलों के टॉयलेट, रेस्टोरेंट और बार बंद करने पड़े।

घंटों तक पानी न मिलने के कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और कई लोग फर्श पर बैठने को मजबूर दिखे।

बिजली गुल होने से ठप हुआ वाटर ट्रीटमेंट

प्लांट इस संकट की मुख्य वजह एक तकनीकी खराबी बताई जा रही है। जल आपूर्ति करने वाली कंपनी SES वाटर के अनुसार, उनके बाउ बीच वाटर ट्रीटमेंट वर्क्स में बिजली गुल हो गई थी। बिजली जाने की वजह से पानी के प्रेशर में भारी कमी आई, जिसका सीधा असर न केवल गैटविक एयरपोर्ट पर पड़ा, बल्कि केंट और ससेक्स काउंटियों के कुछ रिहायशी इलाकों में भी पानी की सप्लाई बाधित हुई।

सम्बंधित ख़बरें

मैं न्यूयॉर्क जरूर आऊंगा…नेतन्याहू का ममदानी पर तीखा पलटवार, हमास के समर्थन का लगाया आरोप

मुजफ्फरपुर से ब्रिटिश कैबिनेट तक… कौन हैं कनिष्क नारायण, जिनकी दुनिया भर में हो रही चर्चा?

रूस पर फिर बरसे यूक्रेनी ड्रोन, बेलगोरोद समेत कई शहरों मे भारी तबाही; मलबे में तब्दील हुए कई घर

अमेरिका के बाइट ऑफ सिएटल फूड फेस्टिवल में चलीं गोलियां, 2 की मौत; मासूम सहित कई घायल

टॉयलेट पर लटके ताले

एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि पानी की कमी के कारण स्वच्छता और सुरक्षा को देखते हुए दोनों टर्मिनलों में स्थित सभी शौचालयों और खान-पान की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। गैटविक प्रशासन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर इस असुविधा के लिए यात्रियों से माफी मांगी है। प्रशासन का कहना है कि वे स्थानीय जल कंपनी के साथ मिलकर जल्द से जल्द सप्लाई बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं।

यात्रियों का फूटा गुस्सा

फर्श पर बैठने को हुए मजबूर हवाई अड्डे पर मौजूद यात्रियों ने प्रशासन के दावों पर नाराजगी जाहिर की है। पूर्व सांसद माइकल डुगर ने सोशल मीडिया पर इस स्थिति की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि रेस्टोरेंट बंद होने के कारण लोगों के पास बैठने की जगह नहीं बची है, जिससे बुजुर्ग और बच्चे फर्श पर बैठने को विवश हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि बैठने की जगह उपलब्ध कराने के लिए बंद पड़े बार और रेस्टोरेंट के दरवाजे खोल दिए जाएं।

वहीं, पॉल नामक एक यात्री ने बताया कि जिन लोगों को फ्लाइट पकड़नी है, उनके लिए टॉयलेट का बंद होना सबसे बड़ी मुसीबत बन गया है। यात्रियों ने यह भी आरोप लगाया कि एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से बोतलबंद पानी बांटने की कोई ठोस व्यवस्था नहीं दिखी, जबकि प्रशासन का दावा है कि उन्होंने यात्रियों और कर्मचारियों के लिए पानी की बोतलों का इंतजाम किया है।

यह भी पढ़ें:-  मैं न्यूयॉर्क जरूर आऊंगा…नेतन्याहू का ममदानी पर तीखा पलटवार, हमास के समर्थन का लगाया आरोप

प्रशासन ने मांगी माफी

गैटविक एयरपोर्ट के प्रवक्ता के अनुसार, कर्मचारियों की एक विशेष टीम यात्रियों की मदद के लिए टर्मिनलों पर मौजूद है। कुछ रेस्टोरेंट पार्टनर्स ने यात्रियों को बैठने के लिए अतिरिक्त जगह देने के उद्देश्य से अपने परिसर खोल दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जब तक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पूरी तरह ठीक नहीं हो जाता, तब तक सप्लाई सामान्य होना मुश्किल है, हालांकि वैकल्पिक इंतजामों के जरिए स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास जारी है।

London gatwick airport water supply crisis toilets restaurants closed updates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2026 | 01:47 PM

Topics:  

  • Britain
  • London
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.