- Hindi News »
- World »
- Lebanon Warned Israel For New War If Lanches Another Rockets
Lebanon Israel Conflict: लेबनान ने दी इजरायल को धमकी, एक और हमला हुआ तो नए युद्ध के लिए तैयार रहें
लेबनान ने इजरायल को चेतावनी दी है कि यदि इजरायल ने अब एक भी हवाई हमले या रॉकेट हमले किए तो वह नए युद्द के लिए तैयार हो जाए। लेबनान उसे जवाबी हमले कर करारा जवाब देगा।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव

लेबनान का इजरायल को नए युद्ध की चेतावनी दी।
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: इजरायल और हमास के बीच जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। इजरायल डिफेंस फोर्स की ओर से दक्षिणी लेबनान पर ताबड़तोड़ बम के गोले दागे जाने के बाद मामला गंभीर हो गया है। घटना में कई लोगों के मारे जाने की भी खबर है। आईडीएफ के हमले से गाजा में भी हर तरफ तबाही का आलम है। सप्ताह भर में 500 से अधिक जानें जा चुकी हैं। इससे आक्रोशित लेबनान ने इजरायल को नए युद्ध की धमकी दे डाली है।
इजरायल और हमास की बीच अक्टूबर 2023 में जंग छिड़ गई थी। हमास के लड़ाकों ने दक्षिणी इजरायल पर हमला कर दिया था जिसमें करीब 1000 से अधिक लोग मारे गए थे। इजरायल के लड़ाकों ने 250 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया गया था। इसके बाद इजरायल के जवाबी हमले में 4600 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए थे।
इजरायल के हमले के बाद लेबनान की धमकी
इजरायल की ओर से पिछले दिनों किए गए हवाई हमलों में भारी तबाही हुई है। लेबनान ने अब इजरायल को “नए युद्ध” की खुली चुनौती दी है। लेबनान से उत्तरी इजरायल की ओर रॉकेट लॉन्चर दागे जाने के बाद मामला बढ़ गया है। इजरायल ने जवाबी कार्रवाई में तोप के गोले दागने के साथ हवाई हमले भी किए। ऐसे में यमन और हिजबुल्लाह संगठन के बीच युद्ध विराम की संभावना भी कम हो गई है। लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने कहा है कि इजरायली हमले ने देश को नए युद्ध की शुरुआत करने को मजबूर किया है।
सम्बंधित ख़बरें
हार को डील का नाम न दें अमेरिका…ईरानी सेना ने उड़ाया डोनाल्ड ट्रंप का मजाक! बातचीत के दावे को बताया झूठा
मौत को छू कर लौटा रूसी पत्रकार, लेबनान में कर रहा था रिपोर्टिंग, लाइव कैमरे में फटी इजरायली मिसाइल- VIDEO
ईरान के स्पेस रिसर्च सेंटर पर इजरायल का भीषण प्रहार, मिलिट्री सैटेलाइट और खुफिया लैब पूरी तरह तबाह
मिडिल ईस्ट में शांति की पहल: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का बड़ा ऐलान, बोले- इजरायल-लेबनान में कराएंगे समझौता
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दक्षिणी लेबनान में इजरायल की कार्रवाई
इजरायली डिफेंस फोर्सेज का दावा है कि दुश्मनों के हमलों पर हमने जवाबी कार्रवाई की है। दक्षिणी लेबनान पर आईडीएफ की ओर से दर्जनों रॉकेट लॉन्चर दागे गए है। इजरायल का आरोप है कि लेबनान की ओर से पहले उनके शहरों पर रॉकेट और मिसाइलें दागी गई थीं। हालांकि कई रॉकेट हमने आईडीएफ सिस्टम ने हवा में ही ध्वस्त कर दिया था। यमन की ओर से लगातार हमले किए जा रहे हैं जिसका जवाब इजरायल की ओर से दिया जा रहा है।
हालांकि यमन अब इजरायल पर होने वाले हमलों की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर रहा है। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज के मुताबिक लेबनान की ओर से दागे गए रॉकेट के लिए वही जिम्मेदार माना जाएगा। इजरायल किसी भी तरह के हमलों के जवाब देने के लिए सक्षम है और पीछे नहीं हटेगा।
Lebanon warned israel for new war if lanches another rockets
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गर्मी के लिए वरदान से कम नहीं है सत्तू, जानिए इसके फायदे और जानें कैसे बनाएं सत्तू
Mar 28, 2026 | 08:24 PMमैत्री पोर्टल’ से महाराष्ट्र में उद्योगों को बढ़ावा, बिजली दरों में चरणबद्ध कमी का सरकार का वादा
Mar 28, 2026 | 08:14 PMखिलाड़ियों के बाद अब कमेंटेटर ने PSL को कहा अलविदा, अब IPL में बिखेरेंग अपनी आवाज का जादू
Mar 28, 2026 | 08:04 PMसंकट में किसान! उत्तर महाराष्ट्र की बिगड़ती हालत, सांसद शोभा बच्छाव ने संसद में की ‘विशेष पैकेज’ की मांग
Mar 28, 2026 | 08:04 PMकामदा एकादशी के दिन इन उपायों से जीवन के कष्टों से मिलेगी मुक्ति, खुलेगी किस्मत!
Mar 28, 2026 | 08:02 PMLive-in Relationship पर इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े
Mar 28, 2026 | 07:56 PM‘एनर्जी ठिकानों पर हमले मंजूर नहीं’, PM मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस की फोन पर बात; इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
Mar 28, 2026 | 07:53 PMवीडियो गैलरी

‘राहुल गांधी को ट्यूशन की जरूरत’, संसद में कंगना रनौत का विपक्ष पर जोरदार हमला; इकोनॉमी पर दिया जवाब- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:49 PM
₹77 लाख की सड़क और उद्घाटन से पहले ही उखड़ी! सांसद डिंपल यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:42 PM
ADR Report: चंदे के मामले में BJP की बादशाहत, सभी पार्टियों से 10 गुना ज्यादा मिला पैसा- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:24 PM
जंग न होती तो दुबई में होते…CM योगी ने मंच से लिए रवि किशन के मजे, बोले- अगली बार महिला होगी उम्मीदवार
Mar 27, 2026 | 02:01 PM
नागपुर में राम नाम की गूंज! पोद्दारेश्वर राम मंदिर की भव्य शोभायात्रा देखने उमड़ा जनसैलाब, देखें VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:59 AM
मामूली विवाद में महिला इंजीनियर को कार से कुचला, बाप-बेटे ने सोसाइटी के बीच खेली ‘मौत की रेस’- VIDEO
Mar 26, 2026 | 10:07 PM














