अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गैंग्स्टर हैरी बॉक्सर पर फायरिंग, गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी
Rohit Godara latest News: लॉरेंस बिश्नोई के करीबी हैरी बॉक्सर पर अमेरिका में हमले की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली, जिसमें एक गैंग्स्टर की मौत और एक घायल हुआ है।
- Written By: अक्षय साहू
रोहित गोदारा गैंग ने हैरी बॉक्सर पर हमले की जिम्मेदारी ली है (सोर्स- सोशल मीडिया)
Harry Boxer News: दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात गैंग्स्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी हैरी बॉक्सर पर अमेरिकी जान लेवा हमला हुआ है। इस हमले की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली है। बताया जा रहा है कि इस हमले में एक गैंग्स्टर की मौत हो गई है। हालांकि, ये भी नहीं पता चल पाया है कि मारने वाला हैरी बॉक्सर ही है या कोई और।
रोहित गोदारा गैंग सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली। गोदारा गैंग ने पोस्ट में लिखा जय श्री राम। राम-राम सभी भाइयों को। मैं रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ भाइयों की ओर से बताना चाहता हूँ कि अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में फ्रेस्नो के पास (हाईवे 41 पर एग्जिट 127) हैरी बॉक्सर (हरिया) पर जो गोलीबारी हुई, वह हमने करवाई थी। उसमें उसके एक साथी की मौत हो गई और एक घायल है।
गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी
गोदारा गैंग ने जिम्मेदारी की जिम्मेदारी लेते हुए कहा, “हैरी बॉक्सर डर के मारे कार की सीट के नीचे छुप गया था। और जब उसका साथी बेहोश हो गया तो वो उसे वहीं छोड़कर भाग गया। ये चाहे धरती के किसी भी कोने में छिप जाए, हम इसे छोड़ेंगे नहीं। जो लोग लॉरेंस बिश्नोई को अपना आदर्श मानते हैं, वो हमारी नजर में कुछ भी नहीं हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
Jaspal Rana Funeral: मणिकर्णिका घाट पर पंचतत्व में विलीन होंगे शूटर जसपाल राणा, CM योगी भी होंगे शामिल
गहने और वाहन चोरी का पर्दाफाश, नागपुर में 3 चोर गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता; 4.67 लाख का माल बरामद
उनको पूरा हक है… TMC नेता कल्याण बनर्जी के तीखे वार पर अभिषेक का पलटवार, बोले- वो मुझे बचपन से जानते हैं
लाखनी में नाबालिग से डेढ़ साल तक डरा-धमकाकर दुष्कर्म, आरोपी राकेश आंबिलकर गिरफ्तार, पोक्सो और एट्रोसिटी दर्ज
इसके साथ ही गोदारा ने धमकी देते हुए कहा, “जिसे लोग हीरो समझते हैं, वो असल में देशद्रोही है। हम उसे और उसके गैंग को खत्म कर देंगे। अगर कोई लॉरेंस के लिए बोलता है या उसका साथ देता है, तो उसे भी नहीं छोड़ा जाएगा। चाहे वो कहीं भी हो, उसका अंजाम बुरा होगा।”
यह भी पढ़ें: आगे कुआँ पीछे खाई…पुतिन जंग खत्म करने को तैयार, बदले में ट्रंप से मांगा यूक्रेन का ये बड़ा शहर
बिश्नोई- गोदारा गैंग के बीच गैंगवार
विदेशों में लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के बीच झगड़े और फायरिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पहले कनाडा, फिर अमेरिका और अब पुर्तगाल में भी गोलीबारी हो चुकी है। हैरी बॉक्सर, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से सोशल मीडिया पर इन हमलों की जिम्मेदारी लेता था, इन घटनाओं में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। गैंगवार का यह अंतरराष्ट्रीय विस्तार सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गया है। कनाडा सरकार ने तो बिश्नोई गैंग पर कार्रवाई करते हुए इसे कुख्यात गैंग की श्रेणी में डाल दिया है।
