तरीका गलत, इरादा नहीं... कनाडा में तीन जगहों पर चली गोलियां, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

Canada Firing News: कनाडा में तीन अलग-अलग स्थानों पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने स्वीकार की है। पुर्तगाल में रह रहे फतेह पुर्तगाल ने दावा किया कि उनका गैंग केवल अवैध कारोबार...
lawrence-bishnoi-canada-firing-intention-right-method-wrong
कनाडा में तीन जगहों पर चली गोलियां, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
Published on
Updated on

Lawrence Bishnoi gang Firing: कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क ने फिर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय होने का संकेत दिया है। रविवार की रात कनाडा में तीन अलग-अलग स्थानों पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर स्वीकार की है। गैंग ने अपने पोस्ट में दावा किया कि वे केवल अवैध कारोबार करने वालों से ही वसूली करते हैं और मेहनत करने वाले आम लोगों को नहीं छेड़ते।

कनाडा में हुई हालिया फायरिंग की घटनाओं की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग के सदस्य फतेह पुर्तगाल ने ली है, जो फिलहाल पुर्तगाल में रह रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें एक शूटर अत्याधुनिक हथियारों से फायरिंग करते दिखाई दे रहा है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं

कनाडाई पुलिस ने घटनास्थलों को सील कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, फायरिंग में किसी के घायल या मारे जाने की खबर नहीं है, लेकिन पुलिस इसे संगठित अपराध से जुड़ी गंभीर साजिश मान रही है। ध्यान देने वाली बात यह है कि कुछ दिन पहले ही कनाडा सरकार ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को आतंकी संगठन घोषित किया था। इसके बाद से गैंग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर अपनी मौजूदगी जताने की कोशिश कर रहा है।

तीन जगहों पर फायरिंग

सोशल मीडिया पर खुद को 'फतेह पुर्तगाल' बताने वाले व्यक्ति ने तीन जगहों पर फायरिंग की जानकारी साझा करते हुए कहा कि ये स्थान हैं- Theshi Enterprise (1254, 110 Ave), House No. 2817 (144 St) और 13049, 76 Ave Unit No.104। उनके अनुसार ये सभी संपत्तियां 'नवी तेसी' की हैं, जिसने कथित तौर पर "लॉरेंस बिश्नोई गैंग" का नाम लेकर कलाकारों से अवैध वसूली की थी।

कनाडा सरकार ने घोषित किया है आतंकी संगठन

पोस्ट में यह भी लिखा गया कि गैंग केवल उन लोगों को निशाना बनाता है जो उनके लोगों को परेशान करते हैं या अवैध वसूली करते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई झूठी खबर फैलाएगा, तो उससे होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी उसी पर होगी। कनाडा सरकार ने लॉरेंस बिश्नोई को आतंकवादी घोषित कर दिया है। सरकार के अनुसार, यह गिरोह मुख्य रूप से भारत में सक्रिय है और इसका सरगना जेल में रहते हुए भी मोबाइल के माध्यम से अपराध संचालित करता रहा है। भारत में इस गैंग के लगभग 700 सदस्य सक्रिय हैं, जो कई अवैध गतिविधियों में शामिल हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com