Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मारा गया लश्कर का आतंकी अबू कताल, हाफिज सईद का था करीबी; J&K में हमले की रची थी साजिश

Abu Qatal: पाकिस्तान में आतंकी अबू कताल की हत्या कर दी गई। जब वह वाहन से यात्रा कर रहा था, तब दो अज्ञात हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Mar 16, 2025 | 09:24 AM

मारा गया लश्कर का आतंकी अबू कताल, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: भारत का एक और दुश्मन और एनआईए का मोस्ट वांटेड आतंकी अबू कताल पाकिस्तान में मारा गया है। अबू कताल मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का प्रमुख करीबी था। अबू कताल ही जम्मू-कश्मीर के रियासी इलाके में हुए बम हमले का मास्टरमाइंड भी था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब वह अपने वाहन में यात्रा कर रहा था, तब दो अज्ञात हमलावरों ने उसे मार डाला। अबू कताल ढांगरी, राजौरी और रियासी हमलों के लिए भी जिम्मेदार था।

तीर्थयात्रियों के बस पर थी हमले में भूमिका

पाकिस्तान में बीती रात आतंकी अबू कताल की हत्या कर दी गई। अबू कताल ने 9 जून को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शिव खोरी मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस पर हमले में अहम भूमिका निभाई थी। यह हमला उसी के नेतृत्व में किया गया था। लश्कर सरगना हाफिज सईद ने अबू कताल को संगठन का चीफ ऑपरेशनल कमांडर बनाया था। सईद के निर्देश पर अबू कताल कश्मीर में बड़े आतंकी हमलों को अंजाम देता था।

विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें… 

एनआईए के दायर कर रखा था आरोप पत्र

बता दें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 2023 में राजौरी के ढांगरी गांव में हुए आतंकी हमले से जुड़े आरोपपत्र में अबू कताल का भी नाम शामिल किया है। यह हमला 1 जनवरी 2023 को हुआ था, जिसमें आतंकियों ने आम नागरिकों को निशाना बनाया था। अगले दिन, एक आईईडी विस्फोट भी हुआ, जिससे दो बच्चों समेत कुल सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एनआईए ने इस हमले के मामले में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के तीन पाकिस्तानी संचालकों समेत कुल पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है।

जम्मू-कश्मीर में हुई कई आतंकी घटनाओं में शामिल

एनआईए की जांच के मुताबिक, तीनों आरोपियों ने पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों की भर्ती कर उन्हें जम्मू-कश्मीर भेजने की साजिश रची थी। उनका मकसद खासतौर पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों और सुरक्षाबलों को निशाना बनाना था। सेना सहित विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां जम्मू-कश्मीर में हुई कई आतंकी घटनाओं में अबू कताल की संलिप्तता को लेकर उस पर लगातार नजर बनाए हुए थीं।

Lashkar terrorist abu qatal killed was close to hafiz saeed had plotted attack in jk

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 16, 2025 | 09:24 AM

Topics:  

  • Hafiz Saeed
  • Pakistan
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘मुनीर सेना से गंदगी साफ करो’, ISI के पूर्व चीफ की सजा के बाद बोले PAK सांसद, मचा हड़कंप

2

अदियाला जेल में इमरान-बुशरा पर जुल्म! जेल में खराब है दोनों की हालत, अफरीदी के दावों से मचा हड़कंप

3

अफगानिस्तान तैयार रहो… लश्कर-ए-तैयबा का बारूदी अल्टीमेटम, बोला- पाक आर्मी संग मिलकर करेंगे हमला

4

‘नहीं रुका युद्ध तो…’, ट्रंप ने दी वर्ल्ड वॉर-3 की चेतावनी, राष्ट्रपति की वॉर्निंग से दहली दुनिया

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.