ब्रिटेन में लेबर पार्टी 210 सीटों के साथ तेजी से बहुमत की ओर, सुनक की पार्टी को महज 34 सीट
ब्रिटेन में अब तक की मतगणना में लेबर पार्टी 210 सीटों पर जीत चुकी है। वहीं ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी महज 34 सीटें ही जीत पाई है। लांकि बहुमत पाने के लिए 326 सीटों का आंकड़ा पर्याप्त हैं।
- Written By: साक्षी सिंह
UK Election Results 2024
लंदन: ब्रिटेन के आम चुनाव की वोट काउंटिंग आज हो रही है। शुरुआती रुझानों में लेबर पार्टी ने बढ़त बना ली है। यही नहीं वह तेजी से बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है। जबकि ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी, लेबर पार्टी के मुकाबले बहुत पीछे है।
ब्रिटेन में अब तक की मतगणना में लेबर पार्टी 210 सीटों पर जीत चुकी है। वहीं ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी महज 34 सीटें ही जीत पाई है। लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी को 24 सीटों पर जीत मिली हैं। SNP को चार रिफॉर्म UK पार्टी को तीन सीटें मिली हैं।
405 सीटें मिलने की उम्मीद
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2025 Final से पहले UK के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बताई अपने पसंदीदा टीम, ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी…
ऋषि सुनक ने भारत के एयर स्ट्राइक को सही ठहराया, पाकिस्तान को लेकर कही ये बड़ी बात
ब्रिटेन के पूर्व PM ऋषि सुनक ने ससुर के साथ भारत और इंग्लैंड के मैच का लिया मजा, दोनों टीमों के कप्तानों से की मुलाकात
IND vs ENG 5th T20: अभिषेक शर्मा ने तोड़े आधा दर्जन रिकॉर्ड, वानखेड़े में ऋषि सुनक-बिग बी समेत कई दिग्गज बने गवाह
मतगणना के अब तक के रुझानों को देखें तो लेबर पार्टी को 405 सीटें मिलने की उम्मीद है, हालांकि बहुमत पाने के लिए 326 सीटों का आंकड़ा पर्याप्त हैं। इन रुझानों में लिबर डेमोक्रेटिक पार्टी को 56 सीटें और ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को 154 और मिलने की उम्मीद है।
एग्जिट पोल के मुताबिक, लेबर पार्टी 410 सीटें और कंजर्वेटिव पार्टी 131 सीटें जीतेगी, जिससे लेबर पार्टी को 170 सीटों पर पूर्ण बहुमत मिलेगा। हालांकि, रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एग्जिट पोल से नतीजों का केवल पहला संकेत मिलता है। बाकी चुनाव परिणाम आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
2019 में कंजर्वेटिव पार्टी को मिली थी बहुमत
बता दें कि ब्रिटेन में 2019 में हुए आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी 365 सीटों पर जीती थी वहीं लेबर पार्टी ने 202 सीट जीती थीं। इस बार के चुनाव मतदान के लिए देश भर में 40,000 पोलिंग बूथ बनाए गए थे।
