कुवैत ने पाकिस्तान के साथ किया बड़ा रक्षा समझौता, शाही आदेश जारी होते ही बढ़ी हलचल, जानें क्या है खास
Pakistan Kuwait Defense Deal: कुवैत ने पाकिस्तान के साथ हुए रक्षा सहयोग समझौते को मंजूरी दे दी है। इसके तहत सैन्य प्रशिक्षण और खुफिया जानकारी साझा करने जैसे 12 अहम बिंदुओं पर दोनों देश काम करेंगे।
- Written By: अमन उपाध्याय
कुवैत-पाकिस्तान रक्षा समझौता लागू, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Pakistan Kuwait Military Cooperation Agreement: खाड़ी देश कुवैत ने पाकिस्तान के साथ हुए अपने रणनीतिक रक्षा सहयोग समझौते को तीन साल के लंबे अंतराल के बाद आखिरकार हरी झंडी दे दी है। कुवैत के शाही फरमान के जारी होने के साथ ही यह समझौता अब आधिकारिक रूप से कानून का हिस्सा बन गया है।
यह कदम न केवल दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाएगा, बल्कि पश्चिम एशिया के बदलते सुरक्षा समीकरणों के बीच पाकिस्तान की क्षेत्रीय भूमिका को भी और अधिक प्रभावी बनाएगा।
2023 में हुई थी डील
दोनों देशों के बीच इस महत्वपूर्ण रक्षा समझौते पर 11 जून, 2023 को हस्ताक्षर किए गए थे। हालांकि, दस्तावेजी औपचारिकताएं और कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने में लगभग तीन साल का समय लग गया।
सम्बंधित ख़बरें
जापान के क्यूशू में 7.1 तीव्रता का भीषण भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; कुमामोटो समेत कई इलाकों में हाई अलर्ट
पेरिस में बीच सड़क पर महिलाओं को चाकुओं से गोदा, सिरफिरे का खौफनाक दावा- अल्लाह ने दिया था हमले का आदेश
अब बच्चों को AI चैटबॉट का आदी बनाना पड़ेगा भारी, अमेरिकी संसद में पेश हुआ Addictive Design Act
इजरायल की नाराजगी के बावजूद तुर्की को F-35 देना चाहते हैं ट्रंप, क्या भड़क सकता है नया विवाद?
ताजा घटनाक्रम में, कुवैत के शाही नेतृत्व ने इस समझौते को मंजूरी देते हुए मंत्रियों को इसे अपने-अपने विभागों में तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश जारी किए हैं। इस फैसले से खाड़ी क्षेत्र में पाकिस्तान की सैन्य विशेषज्ञता की मांग और साझेदारी बढ़ने की उम्मीद है।
रक्षा सहयोग के 12 मुख्य बिंदुओं पर टिकी है नजर
इस समझौते के तहत कुल 12 बिंदुओं का एक विस्तृत ढांचा तैयार किया गया है, जो दोनों देशों की सेनाओं के बीच भविष्य के सहयोग की दिशा तय करेगा। समझौते के मुख्य प्रावधानों में सैन्य प्रशिक्षण, रक्षा शिक्षा, खुफिया जानकारी साझा करना और रक्षा संस्थानों के बीच सीधा संपर्क शामिल है। इसके अलावा, दोनों देश रसद व्यवस्था और आधुनिक रक्षा तकनीक के आदान-प्रदान में भी एक-दूसरे की मदद करेंगे।
विवाद निपटान के कड़े नियम
इस रक्षा डील की एक बड़ी विशेषता इसकी गोपनीयता और सुरक्षा संबंधी शर्तें हैं। समझौते के अनुसार, दोनों पक्ष किसी भी संवेदनशील सैन्य या तकनीकी जानकारी को साझा करने के दौरान पूर्ण गोपनीयता बनाए रखने पर सहमत हुए हैं। इसके अलावा, वित्तीय मामलों और ‘इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स’ को लेकर भी स्पष्ट नियम बनाए गए हैं।
यदि समझौते के क्रियान्वयन को लेकर कोई विवाद उत्पन्न होता है, तो उसका समाधान केवल आपसी बातचीत से किया जाएगा इसे किसी तीसरे पक्ष या अंतरराष्ट्रीय अदालत (ICJ) में नहीं ले जाया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें:- पेरिस में बीच सड़क पर महिलाओं को चाकुओं से गोदा, सिरफिरे का खौफनाक दावा- अल्लाह ने दिया था हमले का आदेश
पाकिस्तान और खाड़ी क्षेत्र के लिए इसके मायने
पाकिस्तान की सेना लंबे समय से खाड़ी देशों के सुरक्षा ढांचे का हिस्सा रही है, और यह नया समझौता इसी कड़ी को और मजबूत करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि जहां कुवैत को इस डील से एक मजबूत सुरक्षा साझेदारी का आधार मिलेगा, वहीं पाकिस्तान को अपनी सैन्य ट्रेनिंग और रक्षा क्षमताओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार देने का मौका मिलेगा। बदलते सुरक्षा हालात के बीच यह साझेदारी दोनों देशों को सैन्य और तकनीकी रूप से एक-दूसरे के करीब लाएगी।
