- Hindi News »
- World »
- Know Entire About Of Prime Minister Narendra Us Visit In One Click
PM Modi US Visit: एक क्लिक में जानें PM मोदी के अमेरिकी दौरे का सारा लेखा-जोखा
- Written By: साक्षी सिंह

राष्ट्रपति बाइडन की मेजबानी में उनके आवास विलमिंगटन डेलावेयर में क्वाड नेताओं के साथ पीएम मोदी
वाशिंगटन: भारतीय प्रधानमंत्री तीन दिवसीय अमेरिका के दौरे पर गए थे। आज वे अमेरिका से भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। अमेरिका में उन्होंने क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के साथ ही कई और प्रस्तावित कार्यक्रमों में शिरकत किया। यहां पीएम मोदी ने भारतीय अमेरिकियों प्रवासियों को भी संबोधित किया।
अमेरिका के एक शीर्ष भारत केंद्रित व्यापार पैरोकार रणनीतिक समूह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा में प्रवासी समुदाय का उत्साह दिखा। साथ ही द्विपक्षीय साझेदारी में दोनों देशों की सरकारों की ओर से निरंतर आशावादी रुख और लोगों के बीच आपसी संपर्क में गहरी मित्रता और अटूट बंधन की झलक दिखी।
ये भी पढ़ें:-श्रीलंका की नैया पार लगाएगा IMF, राष्ट्रपति दिसानायके के साथ काम करने में है इंट्रेस्टेड
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ एजेंट नहीं, अब उनके रिश्तेदारों को भी नहीं मिलेगा अमेरिकी वीजा; ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला
कोयंबटूर में PM मोदी का छलका दर्द! कांग्रेस-DMK शासन की खोली पोल, बोले- महिला विरोधी विचारधारा को मिलेगा जवाब
बिल क्या गिरा, सत्ता हिल गई! हावड़ा में ममता बनर्जी ने BJP के पतन की कर दी घोषणा, 50% आरक्षण की कही बड़ी बात
दक्षिण भारत को कमजोर कर रहे मोदी! तमिलनाडु में राहुल ने सरकार पर बोला हमला, कहा- ट्रंप कहेंगे कूदो तो PM…
क्या-क्या किए पीएम मोदी
मोदी अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर थे और इस दौरान उन्होंने शनिवार को विलमिंगटन में क्वाड यानी चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद देशों के नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। इसके बाद रविवार को लॉन्ग आइलैंड में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के हजारों सदस्यों के विशाल कार्यक्रम को संबोधित किया। सोमवार को पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र के भविष्य का शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने इन तीनों दिन विश्व के नेताओं के साथ द्विपक्षीय चर्चा भी की।
मोदी एंड यूएस इवेंट रहा रोमांचक
यूएस इंडिया स्ट्रैटजिक एंड पार्टनरशिप फोरम ने सोमवार को एक बयान में कहा, प्रधानमंत्री मोदी की हालिया यात्रा के दौरान प्रवासी समुदाय में उत्साह, साझेदारी में दोनों सरकारों की ओर से आशावादी रुख और लोगों के बीच परस्पर संबंध में गहराई और मित्रता का बंधन देखने को मिला। ‘मोदी एंड यूएस’ सामुदायिक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने 13,000 से अधिक भारतीय अमेरिकियों से खचाखच भरे नासाउ वेटरन्स कोलिजियम में उन्हें संबोधित किया।
ये भी पढ़ें:-जेलेंस्की और पीएम मोदी की न्यूयॉर्क में मुलाकात, जानिए रूस-यूक्रेन युद्धविराम क्या हुई बात
बाइडन को धन्यवाद
आयोजकों के मुताबिक, 40 राज्यों से भारतीय अमेरिकी नागरिक आए थे। जिनमें से ज्यादातर न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी से थे। यूएसआईएसपीएफ ने भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन को धन्यवाद दिया। इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका में पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में जो भी उम्मीदवार जीतेगा, वह भारत के साथ रणनीतिक संबंधों को और गहरा करना जारी रखेगा।
हिंद-प्रशांत को प्राथमिकता देने पर जोर
समूह ने कहा कि एक मौजूदा राष्ट्रपति के रूप में बाइडन की प्रधानमंत्री मोदी के साथ यह आखिरी मुलाकात होगी। यह स्पष्ट है कि जनवरी 2025 में व्हाइट हाउस अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक कार्यालय और आवास में जो भी आएगा, वह रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाना जारी रखेगा। साथ ही अमेरिका की भू-रणनीतिक दृष्टि के तहत हिंद-प्रशांत को प्राथमिकता देगा।
ये भी पढ़ें:-दुनिया में तेजी से बढ़ रहा भारत का कद, US और UAE ने इंडिया की इस परियोजना पर की चर्चा
यूएसआईएसपीएफ (USISPF) ने कहा कि दोनों नेताओं ने दोनों लोकतंत्रों के साझा हितों को रेखांकित किया। समूह ने कहा कि हालांकि, 21वीं सदी की चुनौतियों के तत्काल समाधान के लिए उन हितों को साझा प्राथमिकताओं तक विस्तारित करना महत्वपूर्ण है।
Know entire about of prime minister narendra us visit in one click
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया पर बनने जा रहा है शुभ संयोग, इन 5 राशियों के लिए खुलेंगे धन के भंडार!
Apr 19, 2026 | 12:05 AMहैदराबाद के ‘नवाबों’ ने चेन्नई को 10 रन से चटाई धूल, अभिषेक-क्लासेन के तूफान के बाद नितिश-ईशान का घातक वार
Apr 18, 2026 | 11:38 PMLemon Water: हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं नींबू पानी, इन लोगों को रहना चाहिए दूर
Apr 18, 2026 | 10:56 PMनागपुर के सरकारी स्कूल में चल रहा था खौफनाक खेल! आधी रात पुलिस की रेड, कसाइयों के चंगुल से छुड़ाए गए 11 गौवंश
Apr 18, 2026 | 10:50 PMगर्भवती महिला से बदसलूकी करने वाला राहुल, अब बिस्तर से उठने लायक भी नहीं बचा, राजस्थान पुलिस ने किया इलाज
Apr 18, 2026 | 10:48 PMASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PMअकोला में चोरों का तांडव: एक ही रात 3 अपार्टमेंट्स के फ्लैट में लाखों की चोरी, खदान थाना क्षेत्र में सनसनी
Apr 18, 2026 | 10:35 PMवीडियो गैलरी

UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM
शर्मनाक! हाथ में सिगरेट, टेबल पर शराब और मास्टर जी जांच रहे बोर्ड की कॉपियां; देखिए VIDEO
Apr 18, 2026 | 10:17 PM
अखिलेश यादव की तारीफ पड़ी भारी? जिस दुकान पर पी थी चाय, वहां ताला लटकाने पहुंची प्रशासन की टीम
Apr 18, 2026 | 10:08 PM
सिर्फ 2 रसगुल्ले खाने पर इतनी बड़ी सजा, ठेकेदार ने बच्चे को डीजल डालकर लगा दी आग, वारदात जान खून खौल उठेगा!
Apr 18, 2026 | 09:58 PM
पटना में SVU ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर किया रेड, आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप
Apr 18, 2026 | 02:11 PM
2026 या पत्थर युग? बड़वानी में झोली में बंधकर अस्पताल पहुंचा बीमार बच्चा, विकास के दावों की निकली हवा
Apr 17, 2026 | 10:44 PM














