- Hindi News »
- World »
- Khyber Pakhtunkhwa Tourism Police Salary Delay Impact Viral Video
अय्याशी में ‘बिजी’ शहबाज-मुनीर! कर्मचारियों को 6 महीने से नहीं मिली सैलरी, छलका दर्द, VIDEO वायरल
Pakistan News: खैबर पख्तूनख्वा की पर्यटन पुलिस पिछले छह महीनों से वेतन न मिलने की समस्या झेल रही है, जिससे अधिकारी मानसिक और आर्थिक दबाव में हैं, और पर्यटन सुरक्षा व छवि पर असर पड़ रहा है।
- Written By: अक्षय साहू

पाकिस्तानी अधिकारी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Khyber Pakhtunkhwa Tourism Police Video: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (KP) की पर्यटन पुलिस एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह एक वायरल वीडियो है, जिसमें इस फोर्स का एक अधिकारी बता रहा है कि पिछले छह महीनों से उन्हें वेतन नहीं मिला है। यह वीडियो पूरे पाकिस्तान में तेजी से फैल रहा है और लोग सरकार की लापरवाही पर गुस्सा जता रहे हैं। इस वीडियो ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि आखिर पर्यटन पुलिस जैसी जरूरी फोर्स की इतनी अनदेखी क्यों की जा रही है।
वीडियो में दिखाई देने वाला अधिकारी काफी परेशान नजर आता है। वह बताता है कि स्वात, ऐबटाबाद, नारन, काघान, कलाम, चितरल और अन्य पर्यटन क्षेत्रों में तैनात पुलिसकर्मी मानसिक और आर्थिक दबाव झेल रहे हैं। अधिकारी कहता है, छह महीने हो गए हैं, हमें न तो सैलरी मिली है और न ही हमारी सर्विस का समय बढ़ाया गया है। लगातार दबाव, अपमान और आर्थिक समस्याओं से हम टूट चुके हैं। हम ड्यूटी तो कर रहे हैं, लेकिन पीने के पानी जैसी बुनियादी जरूरतें भी पूरी नहीं हो पा रहीं।
आर्थिक तंगी से जूझ रहे अधिकारी
कई पाकिस्तनी कर्मचारियों का कहना है कि वे रोजाना ड्यूटी पर जाते हैं, लेकिन घर पर हालात खराब होते जा रहे हैं। किराया देना मुश्किल हो गया है, बच्चों की फीस भरना तो दूर की बात हो गई है। उनका गुस्सा इसलिए भी बढ़ रहा है क्योंकि सीजन में उन्हें कई घंटों तक काम करना पड़ता है। ट्रैफिक कंट्रोल, सैलानियों की मदद, विवाद सुलझाना और इमरजेंसी में साथ देना यह सब बिना वेतन के करना पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Hormuz Strait पर अमेरिका का सरेंडर! ईरान के आगे ट्रंप हुए बेबस, इंटेलिजेंस रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
ईरान ने अमेरिका का ‘टैंक किलर’ A-10 Warthog किया ढेर, रडार लॉक और हमले का खौफनाक VIDEO आया सामने
US Pilot Rescued: ईरान के जबड़े से अपने पायलट को बचा लाया अमेरिका, F-15 गिरने के बाद रेस्क्यू, एक की तलाश जारी
Strait of Hormuz को लेकर फ्रांस और दक्षिण कोरिया ने मिलाया हाथ; ट्रंप की ‘अकेले चलो’ नीति को दी बड़ी चुनौती
Pakistan Khyber Pakhtunkhwa Police has not received salaries for several months. “It has been six months. Our salaries and service extensions remain pending. We are drained from continuous pressure and humiliation. May Allah guide us to stay on the right path. I continue to… pic.twitter.com/rowA9hUcMc — OsintTV 📺 (@OsintTV) December 10, 2025
पैसे मिलने में देरी की वजह प्रशासनिक और बजट से जुड़ी दिक्कतों को बताया जा रहा है। फंड समय पर जारी नहीं हुआ और कई मंजूरियां अलग-अलग विभागों में अटकी रह गईं। साथ ही, पर्यटन पुलिस के कई जवान सीजनल कॉन्ट्रैक्ट पर होते हैं। जब उनका कॉन्ट्रैक्ट समय पर रिन्यू नहीं होता, तो वेतन भी नहीं मिल पाता।
यह भी पढ़ें: ट्रंप ने कर ही दिया जंग का ऐलान! ‘दुश्मन’ के जहाज पर हेलीकॉप्टर से उतरी US फौज, कब्जे का VIDEO वायरल
पख्तूनख्वा की पर्यटन छवि को नुकसान
इस स्थिति का असर काम पर साफ दिखने लगा है। कर्मचारियों का मनोबल गिर रहा है और काम करने का उत्साह खत्म हो रहा है। अगर देरी जारी रही, तो इमरजेंसी रिस्पॉन्स धीमा पड़ेगा, ट्रैफिक नियंत्रण में गड़बड़ी होगी और सैलानियों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है। इससे खैबर पख्तूनख्वा की पर्यटन छवि को बड़ा नुकसान पहुंच सकता है।
Khyber pakhtunkhwa tourism police salary delay impact viral video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंटरनेशनल मंच पर छाईं रश्मिका मंदाना, दूसरी बार टोक्यो के एनीमे अवॉर्ड्स में बनेंगी प्रेजेंटर
Apr 04, 2026 | 02:17 PMवैशाख मास में कर लें ये अचूक उपाय, श्री विष्णु कृपा से बदल जाएगी किस्मत
Apr 04, 2026 | 02:08 PMकेरलम चुनाव: सियासी दांवपेच के बीच किताबों के दीवाने हैं VD Satheesan, जानें वकालत की बारीकी से सदन तक का सफर
Apr 04, 2026 | 02:07 PMईंधन संकट के बीच पुलगांव के ग्रामीणों के लिए फिर वरदान बनी बायोगैस, कम खर्च में गैस और खाद का समाधान
Apr 04, 2026 | 02:06 PM‘युवा पीढ़ी पुरानी बातों को…’, Sunil Gavaskar ने आयुष म्हात्रे की तारीफ में पढ़े कसीदे
Apr 04, 2026 | 02:04 PMThane Municipal Corporation ने जारी किए प्रॉपर्टी टैक्स बिल, जल्द भुगतान पर मिलेगी 10% छूट
Apr 04, 2026 | 02:03 PMसरकारी दफ्तरों में अभी भी चीन की ‘जासूसी’? Rahul Gandhi के खुलासे से मचा हड़कंप, मोदी सरकार से मांगा जवाब
Apr 04, 2026 | 02:02 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














