Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

केन्या में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 5 भारतीयों की मौत, 27 जख्मी

केन्या में एक भयानक सड़क दुर्घटना में 5 भारतीय नागरिकों की जान चली गई। यह हादसा तब हुआ जब पर्यटकों से भरी एक बस सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में 27 अन्य लोग भी बुरी तरह घायल हो गए हैं।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jun 11, 2025 | 03:42 PM

केन्या में दर्दनाक सड़क हादसा, फोटो (सो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

दोहा: केन्या में एक बस हादसे में कम से कम 5 भारतीयों की जान चली गई है। ये सभी भारतीय नागरिक कतर में रहते थे और छुट्टियां बिताने के लिए केन्या आए थे। इस दुर्घटना की जानकारी भारतीय दूतावास, दोहा ने दी है। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि “कतर से 28 भारतीयों का एक समूह केन्या घूमने आया था, लेकिन दुर्भाग्य से उनकी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।” नैरोबी स्थित भारतीय उच्चायोग के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

भारतीय उच्चायोग, नैरोबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट जारी कर न्यांदरुआ काउंटी में ओल जोरोरोक-नाकुरु रोड पर हुए एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में 5 भारतीय नागरिकों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया। उच्चायोग ने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही, उच्चायोग ने बताया कि उनकी काउंसलर टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय में कार्य कर रही है।

भारतीय संगठनों के साथ निरंतर संपर्क में

कतर स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि वह दोहा के भारतीय सांस्कृतिक केंद्र (आईसीसी), इंडियन कम्युनिटी बेनेवोलेंट फोरम (आईसीबीएफ) तथा अन्य स्थानीय भारतीय संगठनों के साथ निरंतर संपर्क में है। दूतावास ने शोक संदेश देते हुए कहा, ‘‘हम दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों एवं मित्रों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। कोई भी सहायता या जानकारी के लिए दूतावास के निर्धारित फोन नंबर पर संपर्क कर सकता है।’’

सम्बंधित ख़बरें

‘हसीना का प्रत्यर्पण रिश्तों में नहीं बनेगा बाधा’, चुनाव के बाद BNP नेता का बड़ा बयान; जानें क्या है प्लान

भारत के साथ कैसे होंगे रिश्ते! चुनाव जीतने के बाद तारिक रहमान ने दिया बयान, क्या शेख ‘हसीना’ पर फंसेगा पेंच?

मुंबई, ठाणे और भिवंडी में यात्रियों की सुरक्षा रामभरोसे, मेट्रो कार्यस्थलों पर दुर्घटनाओं से दहशत

‘मेंढक का जहर’ देकर…’, पुतिन के सबसे बड़े विरोधी की मौत पर 5 देशों का बड़ा दावा, रूस की बढ़ेंगी मुश्किलें

‘मैंने लांघ दी सारी सीमाएं…’ ट्रंप से बहस के बाद टूटा मस्क का घमंड, सोशल मीडिया पर जताया दुख

इस वजह से हुआ हादसा

‘द गल्फ टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय यात्रियों से भरी एक बस न्यांदरुआ काउंटी (केन्या के उत्तरपूर्वी हिस्से) में एक खाई में गिर गई। यह हादसा बस के नियंत्रण खो जाने के कारण हुआ। स्थानीय सूत्रों की मानें तो इस घटना में दक्षिण भारत के 5 पर्यटकों की मौत हो गई, हालांकि अभी तक मृतकों की पहचान की पुष्टि नहीं हुई है। इसके साथ ही, 27 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए केन्या के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Kenya bus accident five indians dead twenty seven injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 11, 2025 | 03:42 PM

Topics:  

  • Accident
  • International News
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.