Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

NASA के नए बॉस बने जेरेड इसाकमैन, ट्रंप से विवाद, मस्क के दोस्त और क्या कुछ है इनसे जुड़ा?

Jared Isaacman NASA: अरबपति और अंतरिक्ष यात्री जेरेड इसाकमैन को नासा का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। इसाकमैन को एलन मस्क का करीबी माना जाता है। हाईस्कूल की पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी।

  • By रंजन कुमार
Updated On: Dec 19, 2025 | 10:16 AM

नासा प्रमुख जेरेड इसाकमैन। इमेज-सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

NASA News: अमेरिकी सीनेट ने दो दिन पहले ही यानी 17 दिसंबर को अरबपति और अंतरिक्ष यात्री जेरेड इसाकमैन को नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) का नया प्रमुख नियुक्त किया है। 67 के मुकाबले 30 वोटों से यह प्रस्ताव पास हुआ। इसके साथ ही जेरेड नासा के 15वें प्रमुख बन गए। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है। इसे नासा के लिए नए दौर की शुरुआत माना जा रहा।

42 वर्षीय जेरेड इसाकमैन सफल कारोबारी, अनुभवी पायलट और कमर्शियल एस्ट्रोनॉट हैं। इनका जन्म 11 फरवरी 1983 को न्यू जर्सी में हुआ था। उन्होंने हाई स्कूल बीच में छोड़ दिया था। सिर्फ 16 साल की उम्र में उन्होंने साल 1999 में शिफ्ट4 पेमेंट्स नाम की कंपनी शुरू की थी। आज यह कंपनी होटल, रेस्टोरेंट और रिटेल सेक्टर में बड़ा नाम है। उनकी संपत्ति 2 अरब डॉलर है।

जेरेड कुशल पायलट

जेरेड को उड़ान भरने का बहुत अधिक शौक है। उन्होंने हजारों घंटे विमान उड़ाया है। उनके पास मिलिट्री जेट उड़ाने का लाइसेंस है। 2012 में उन्होंने ड्रेकन इंटरनेशनल नाम की कंपनी भी शुरू की। कंपनी अमेरिका और नाटो देशों की एयर फोर्स को ट्रेनिंग देती है। इससे उनकी पहचान कुशल पायलट के रूप में भी बनी।

स्पेसएक्स मिशनों से बनाई अपनी पहचान

जेरेड इसाकमैन अंतरिक्ष की दुनिया में जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने स्पेसएक्स के साथ दो बड़े मिशन किए है। 2021 में इंस्पिरेशन4 मिशन के वे कमांडर थे। यह दुनिया का पहला ऐसा मिशन था, जिसमें सिर्फ आम नागरिक अंतरिक्ष में गए। मिशन से बच्चों के कैंसर अस्पताल के लिए बड़ी रकम जुटाई गई। 2024 में पोलारिस डॉन मिशन के दौरान जेरेड ने पहला निजी स्पेसवॉक किया। मिशन भविष्य में मंगल ग्रह पर जाने की तैयारी का हिस्सा माना जाता है।

Well it is official now.. I want to again express my sincere appreciation to President Donald J. Trump @POTUS for nominating me to lead NASA, and to the United States Senate–and Chairman Cruz @tedcruz – for their diligence and fairness throughout the confirmation process. I am… pic.twitter.com/T4weWTKUfG — Jared Isaacman (@rookisaacman) December 18, 2025


यह भी पढ़ें: NASA में नौकरी पाना नहीं है मुश्किल, जानिए कहां और कैसे मिल सकता है आपको मौका

क्या है नियुक्ति से जुड़ा विवाद?

जेरेड की नियुक्ति बिना विवाद के नहीं हुई है। दिसंबर 2024 में ट्रंप ने उन्हें नामांकित किया था। मई 2025 में अचानक नामांकन वापस ले लिया गया। इसका कारण पिछले संबंधों की समीक्षा बताई गई। असल में यह फैसला ट्रंप और एलन मस्क के बीच विवाद के वक्त आया। फिर नवंबर 2025 में संबंध सुधरने पर जेरेड को फिर नामांकित किया गया। सबसे बड़ा विवाद जेरेड के स्पेसएक्स और मस्क से करीबी रिश्तों को लेकर है। उनके दोनों स्पेस मिशन स्पेसएक्स के साथ हुए। उनकी कंपनी शिफ्ट4, स्पेसएक्स की स्टारलिंक सेवा के लिए पेमेंट प्रोसेस किया करती है। नासा और स्पेसएक्स के बीच अरबों डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट हुए हैं। इस कारण कई नेताओं ने निष्पक्षता पर सवाल उठाए।

Jared isaacman becomes the new boss of nasa dispute with trump musk friend and what else is related to him

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 19, 2025 | 10:16 AM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Elon Musk
  • NASA

सम्बंधित ख़बरें

1

हिंद महासागर में चीन की दादागिरी खत्म करेगा US, ट्रंप ने बनाया नया कानून, NDAA 2026 को दी मंजूरी

2

ट्रंप का 28-सूत्रीय Peace Plan: बिहार जितनी जमीन खो सकता है यूक्रेन, क्या जेलेंस्की मानेंगे हार?

3

ईरान के ऑयल नेटवर्क पर ट्रंप का बड़ा प्रहार, 29 जहाज ब्लैकलिस्ट; भारतीय शिपिंग कंपनियां भी रडार पर

4

मोदी से यारी, ट्रंप की मजबूरी…भारत से उनकी रियल एस्टेट कंपनी कमा रही करोड़ों, ये रही पूरी डिटेल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.