Donald Trump ने फोड़ा टैरिफ बम…फार्मा इंडस्ट्री पर लगा दिया 100 प्रतिशत टैरिफ, भारत की बढ़ी टेंशन
Donald Trump ने विदेशी दवाओं पर 100% और धातुओं पर 25% टैरिफ का ऐलान किया है। 'रीशोरिंग' नीति के तहत कंपनियों को उत्पादन अमेरिका लाने की मोहलत दी गई है, जिससे भारतीय फार्मा सेक्टर में हड़कंप है।
- Written By: अक्षय साहू
डोनाल्ड ट्रंप ने फार्मा इंडस्ट्री पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Donald Trump Impose Tariffs on Pharma Industry: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड (Donald Trump) ट्रंप ने गुरुवार, 3 अप्रैल को विदेशी दवाओं और मेटल्स (धातुओं) पर नए टैरिफ लागू करने का आदेश दिया है। यह कदम उनके व्यापार एजेंडे को आगे बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। खास बात यह है कि यह ऐलान ‘लिबरेशन डे’ के ठीक एक साल बाद किया गया, जब ट्रंप ने लगभग सभी प्रमुख व्यापारिक साझेदार देशों के साथ ट्रेड वॉर शुरू किया था।
Donald Trump का दवाओं पर नया टैरिफ
ट्रंप के आदेश के अनुसार विदेश में बनी पेटेंट वाली दवाओं पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। यह टैरिफ तब तक लागू रहेगा जब तक देश अमेरिका के साथ नए व्यापार समझौते करके कम दरें नहीं पाते, या कंपनियां अमेरिका में फैक्ट्री स्थापित करने का वादा नहीं करतीं।
- बड़ी कंपनियों को अमेरिका में उत्पादन वापस लाने (रीशोरिंग) के लिए 120 दिन का समय दिया गया है।
- छोटी कंपनियों को 180 दिन का समय मिलेगा।
- जो कंपनियां अमेरिका में फैक्ट्री स्थापित करने का वादा करेंगी, उन पर टैरिफ 100% की बजाय 20% होगा।
- यूरोपीयन यूनियन, जापान, साउथ कोरिया और स्विट्जरलैंड इस योजना से अलग रखे गए हैं, क्योंकि उनके साथ पहले से व्यापार समझौते हैं; इन पर पहले से 15 प्रतिशत फार्मा टैरिफ लागू है।
- जो कंपनियां ट्रंप सरकार के साथ “मोस्ट फेवर्ड नेशन” का समझौता करेंगी और अमेरिका में फैक्ट्री बनाएंगी, उन्हें कड़े टैरिफ से छूट मिल सकती है।
नए टैरिफ का भारत पर असर?
डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) द्वारा लागू किए गए नए टैरिफ का भारत पर गंभीर असर पड़ने की संभावना है। भारत, जिसे दुनिया का फार्मा हब कहा जाता है, में अमेरिका समेत कई विदेशी दवा निर्माता कंपनियां उत्पादन करती हैं। नए टैरिफ के चलते भारत में बनी दवाओं की कीमतें पहले की तुलना में बढ़ जाएंगी, जिससे देश की फार्मा इंडस्ट्री पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
सम्बंधित ख़बरें
100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
43 साल का इंतजार खत्म! ओस्लो पहुंचे PM मोदी, वैश्विक मंदी और युद्ध के बीच नॉर्वे से होने जा रही है ‘महाडील’
हुस्न ऐसा कि कोई शक न करे, लेकिन नाम सुनते ही कांप उठती थी दुनिया; कौन हैं वो 5 सबसे खतरनाक महिला आतंकी
अमेरिका में भीषण सड़क हादसा: भारतीय छात्रा नव्या गादुसु की मौत, कई घायल; आम के बक्सों पर बैठे थे लोग
भारत में बनने वाली दवाओं पर पड़ेगा नए टैरिफ का असर (सोर्स- सोशल मीडिया)
मेटल्स पर भी 25 प्रतिशत टैरिफ
अब स्टील, एल्यूमिनियम और कॉपर की बड़ी मात्रा वाले तैयार उत्पादों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगेगा। पहले टैरिफ सिर्फ धातु की मात्रा के हिसाब से लगता था। इस बदलाव से उपभोक्ताओं के लिए उत्पाद महंगे होने की संभावना बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें- Donald Trump ने ईरान के सबसे बड़े पुल को उड़ाकर जारी की धमकी, बोले- समझौता करो वरना और बिगड़ सकते हैं हालात
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी रोक
फरवरी में अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने वैश्विक टैरिफ को रद्द कर दिया था, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अलग-अलग कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल करके फिर से शुल्क लागू करने की कोशिश की है।
