ट्रंप की सरकार में 5 करोड़ डॉलर का घोटाला! अस्पतालों में हो रहा था बड़ा कांड, FBI ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार
US Healthcare Scam: कैलिफोर्निया में 50 मिलियन के 'हॉस्पिस केयर' घोटाले का भंडाफोड़ हुआ है। FBI ने फर्जी बिलिंग के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया है, जिससे ट्रंप प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
- Written By: अक्षय साहू
अमेरिका में 50 मिलियन डॉलर का हेल्थकेयर घोटाला (सोर्स- सोशल मीडिया)
50 Million Dollar Healthcare Scam in US: मिडिल ईस्ट में जारी जंग को लेकर अमेरिकी जनता पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की युद्ध नीतियों को लेकर गुस्से में है। इसी बीच अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य से ऐसी खबर सामने आ रही है जिससे ट्रंप प्रशासन की मुश्किलें और बढ़ सकती है। दरअसर कैलिफोर्निया में एक पांच करोड़ डॉलर (50 मिलियन डॉलर) से अधिक के स्वास्थ्य घोटाले का खुलासा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, घोटाले का खुलासा होने के बाद संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने कैलिफोर्निया में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। एफबीआई के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोग कथित तौर पर फर्जी “हॉस्पिस केयर” केंद्र चला रहे थे। ये केंद्र सिर्फ कागजों पर मरीजों की देखभाल दिखाते थे, जबकि वास्तविकता में कोई सेवाएं नहीं दी जाती थीं। इसके बदले ये आरोपी सरकारी स्वास्थ्य योजना ‘मेडिकेयर’ से भुगतान लेते थे और लंबे समय से धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे थे।
ट्रंप प्रशासन में हो रही स्वास्थ्य क्षेत्र गड़बड़ियां
यह कार्रवाई उस कमेटी के गठन के बाद हुई, जिसे ट्रंप प्रशासन ने स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रही गड़बड़ियों की जांच के लिए बनाया था। इस कमेटी का नेतृत्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कर रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 19 मई LIVE: 5 दिन में दूसरी बार बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमत
India Norway Partnership: पीएम मोदी और किंग हेराल्ड V के बीच अहम बैठक, पुरानी दोस्ती और नए समझौतों पर बनी बात
बाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
जिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
अमेरिका के कार्यवाहक अटॉर्नी बिल एसेली ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में तीन नर्स, एक काइरोप्रैक्टर और एक मनोवैज्ञानिक शामिल हैं। ये लोग ऐसे मरीजों को हॉस्पिस सेवाओं का लाभार्थी दिखाते थे, जो वास्तव में गंभीर रूप से बीमार नहीं थे, और उनके नाम पर फर्जी बिल बनाकर पैसे वसूलते थे।
कैसे खुला घोटाले राज
इस घोटाले का खुलासा तब हुआ जब इन केंद्रों में मरीजों के जीवित रहने की दर सामान्य 17% की तुलना में लगभग पांच गुना अधिक पाई गई। चूंकि हॉस्पिस केयर का उद्देश्य जीवन के अंतिम चरण में देखभाल देना होता है, इसलिए इतनी अधिक सर्वाइवल रेट अधिकारियों को संदिग्ध लगी।
यह भी पढ़ें- UAE का कंगाल पाकिस्तान को अल्टीमेटम, 17 अप्रैल तक लौटाना होगा 2 बिलियन डॉलर का कर्ज, नहीं तो…
प्रमुख आरोपियों समेत 6 लोग गिरफ्तार
गिरफ्तार लोगों में ग्लैडविन और एमेलो गिल नाम का एक दंपति भी शामिल है, जो एक हॉस्पिस कंपनी के मालिक बताए जा रहे हैं। एफबीआई के अनुसार, दक्षिणी कैलिफोर्निया स्वास्थ्य सेवा धोखाधड़ी के लिहाज से एक हाई-रिस्क क्षेत्र बन चुका है। इस तरह की धोखाधड़ी से हर साल अरबों डॉलर का नुकसान होता है, जिसका बोझ अंततः टैक्सपेयर्स पर पड़ता है।
