“मर्यादा भूल गए ट्रंप!” पत्नी पर निजी टिप्पणी से भड़के Emmanuel Macron, दक्षिण कोरिया से दिया करारा जवाब
Emmanuel Macron ने अपनी पत्नी ब्रिगिट के खिलाफ डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणियों को "मर्यादाहीन" बताते हुए कड़ा पलटवार किया है। ट्रंप की निजी बयानबाजी ने फ्रांस-अमेरिका कूटनीतिक संबंधों में दरार पैदा कर दी
- Written By: अक्षय साहू
इमैनुएल मैक्रों ने डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की (सोर्स- सोशल मीडिया)
Emmanuel Macron Slams Donald Trump: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) द्वारा उनकी पत्नी के बारे में की गई टिप्पणियों पर कड़ा पलटवार किया है। अपनी दक्षिण कोरिया की यात्रा के दौरान मैक्रों ने पत्रकारों से कहा कि ट्रंप की टिप्पणियां “मर्यादाहीन” और “न तो शालीन हैं और न ही किसी स्तर की” हैं।
ट्रंप ने Emmanuel Macron का उड़ाया था मजाक
ट्रंप ने मैक्रों का मजाक उड़ाते हुए कहा कि उनकी पत्नी ब्रिगिट उनके साथ बेहद बुरा बर्ताव करती हैं और वह अभी भी अपने जबड़े पर लगे जोरदार वार से उबर रहे हैं। ट्रंप ने यह टिप्पणी मई 2025 के एक वीडियो के संदर्भ में की थी, जिसमें ब्रिगिट को मैक्रों के चेहरे को थप्पड़ मारते जैसा दिखाया गया था। इस वीडियो को मैक्रों ने बाद में दुष्प्रचार करार दिया और इसे एक मजाकिया पल बताया।
ट्रंप की टिप्पणी राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ
इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) ने ट्रंप की टिप्पणियों को पूरी तरह अस्वीकार किया और कहा कि ऐसी बातें न केवल अनुचित हैं बल्कि राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि ट्रंप बहुत ज्यादा बोलते हैं और उनकी टिप्पणियां किसी भी स्तर पर शालीन नहीं हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
कश्मीर में मटन की भारी किल्लत, शादी-ब्याह पर मंडराया संकट! व्यापारियों ने पंजाब को ठहराया जिम्मेदार
ट्रंप ने ईरान को लेकर मैक्रों से मांगी थी मदद
ट्रंप ने इस अवसर पर यह भी कहा कि खाड़ी में चल रहे संघर्ष के दौरान उन्होंने व्यक्तिगत रूप से फ्रांस से सैन्य सहायता मांगी, लेकिन पेरिस ने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया। उन्होंने दावा किया कि मैक्रों ने कहा कि फ्रांस युद्ध जीतने के बाद मदद कर सकता है।
फ्रांस में ट्रंप का भारी विरोध
डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणियों को लेकर फ्रांस में भारी विरोध हो रहा है। नेशनल एसेंबली की अध्यक्ष येल ब्रौन-पिवेट ने कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया में संघर्ष जारी है, ये टिप्पणियां उम्मीद के मुताबिक नहीं थीं। उन्होंने कहा कि लोग मर रहे हैं और हमारे पास ऐसे राष्ट्रपति हैं जो दूसरों का मजाक उड़ा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Donald Trump ने फोड़ा टैरिफ बम…फार्मा इंडस्ट्री पर लगा दिया 100 प्रतिशत टैरिफ, भारत की बढ़ी टेंशन
इसके अलावा फ्रांस की राजनीतिक पार्टी अनबाउड के नेता मैनुअल बॉम्पार्ड ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद मैक्रों और उनकी पत्नी के बारे में इस तरह की टिप्पणियां बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं हैं। ट्रंप की निजी टिप्पणियों ने फ्रांस और अमेरिका के बीच कूटनीतिक तनाव बढ़ा दिया है और दोनों देशों के बीच राजनीतिक और सार्वजनिक स्तर पर बहस को जन्म दिया है।
