Japan: जंगल में लगी 30 सालों की सबसे भीषण आग, हजारों लोगों की जान खतरे में, 1 की मौत
Japan Wildfire: जापान के उत्तरी क्षेत्रों में तीन दशकों की सबसे भीषण जंगल की आग के चलते हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। इस आग में एक व्यक्ति की जान चली गई और 80 से अधिक इमारतों को नुकसान हुआ है।
- Written By: अमन उपाध्याय
जापान के जंगल में लगी आग, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: उत्तरी जापान में भयानक जंगल की आग फैलने के कारण हजारों लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं। पिछले 30 वर्षों में जापान में यह अब तक की सबसे बड़ी जंगल की आग बताई जा रही है, जिसने करीब 1,800 हेक्टेयर इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है और इस हादसे में अभी तक एक व्यक्ति की जान चली गई है।
अधिकारियों के मुताबिक, ओफुनाटो शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों से लगभग 2,000 लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं, जबकि 1,200 से अधिक लोग राहत शिविरों में शरण ले रहे हैं। आपदा प्रबंधन एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह आग 1992 में होक्काइडो के कुशिरो में लगी आग के बाद से सबसे गंभीर है।
आग बुझाने की कोशिश जारी
पिछले चार दिनों से भड़क रही आग को बुझाने के लिए सैन्य हेलीकॉप्टर लगातार कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक आग ने 80 से ज्यादा इमारतों को नुकसान पहुंचा दिया है। देशभर से 1,700 से अधिक फायरफाइटर्स को तैनात किया गया है। एनएचके द्वारा जारी हवाई दृश्यों में आग से उठता धुआं साफ दिखाई दे रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
PoK चुनाव में जीत के बाद मरियम का बिलावल पर तंज, बोलीं- रोने-धोने से नहीं बदलेगा जनादेश; हार स्वीकार करे PPP
Japan Earthquake: भूकंप के झटकों के बाद Sony ने रोका सेमीकंडक्टर प्लांट में उत्पादन, मलबे में दबे कई लोग
Antarctica Ice Melt से समुद्र का जलस्तर बढ़ने का भारी खतरा, तबाही से बचने का समय है बहुत कम
जापान में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, ट्रेन पटरी से उतरी, एयरपोर्ट बंद… अब तक 13 लोगों की मौत
विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
क्या कहते हैं सरकारी आंकड़े
सरकारी रिपोर्टों के मुताबिक, जापान में 1970 के दशक के शिखर के बाद से जंगल की आग की घटनाओं में कमी देखी गई थी। हालांकि, 2023 में स्थिति फिर से गंभीर हो गई जब पूरे देश में लगभग 1,300 जंगल की आगें भड़क उठीं। ये आग मुख्य रूप से फरवरी से अप्रैल के बीच तेज हवाओं और शुष्क मौसम की वजह से तेजी से फैलीं।
आग लगने के क्या है कारण
जंगल में आग लगने के कारणों को समझना महत्वपूर्ण है क्योंकि जंगल की आग न केवल पर्यावरणीय संतुलन को बिगाड़ती हैं, बल्कि गंभीर पारिस्थितिक और आर्थिक नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। दरअसल जंगलों में सूखी लकड़ियां और ऑक्सीजन प्रचुर मात्रा में होती हैं, जो आग को भड़काने के लिए ईंधन का काम करती हैं। अधिक तापमान या बिजली गिरने जैसी स्थितियों में जंगल में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। तेज हवाओं के चलते इस आग पर काबू पाना बेहद कठिन हो जाता है। ऐसी स्थिति में, एक छोटी सी चिंगारी भी तेजी से फैलकर विकराल आग का रूप ले सकती है।
