Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ताइवान पर जंग की आहट? जापान के बयान से भड़का चीन… एडवाइजरी जारी, मचा हड़कंप

China Japan Tension: जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची के ताइवान पर संभावित सैन्य कदम वाले बयान ने चीन को भड़का दिया। बीजिंग ने इसे उकसावे वाला बताते हुए नागरिकों को जापान यात्रा से बचने की चेतावनी दी।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Nov 15, 2025 | 05:29 PM

जापान के बयान से भड़का चीन, (डिजाइन, फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

China Travel Advisory: चीन और जापान के संबंधों में एक बार फिर तनाव गहरा गया है। इसकी वजह है जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची द्वारा ताइवान पर दिया गया ताजा बयान, जिसमें उन्होंने कहा कि ताइवान पर किसी भी तरह का चीनी हमला जापान की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सीधा खतरा होगा। इतना ही नहीं, ताकाइची ने संसद में यह भी इशारा किया कि ऐसी स्थिति में जापान सैन्य कार्रवाई पर विचार कर सकता है।

ताइवान का मुद्दा हमेशा से ही चीन के लिए बेहद संवेदनशील रहा है। बीजिंग इसे अपनी संप्रभुता से जुड़ा मामला मानता है और किसी भी बाहरी हस्तक्षेप को ‘रेड लाइन’ के पार जाना समझता है। इसलिए जापानी प्रधानमंत्री का यह बयान चीन के लिए असहनीय साबित हुआ।

चीन का कड़ा जवाब

ताकाइची के बयान के तुरंत बाद चीन के विदेश मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसी टिप्पणियां दोनों देशों के रिश्तों को नुकसान पहुंचाती हैं और जापान में मौजूद चीनी नागरिकों की सुरक्षा को खतरे में डालती हैं। इसके बाद चीन के दूतावासों ने आधिकारिक advisory जारी कर दी, जिसमें नागरिकों से कहा गया कि फिलहाल जापान की यात्रा से बचें और वहां मौजूद लोग सतर्क रहें।

चीन के रक्षा मंत्रालय ने तो और भी कठोर बयान देते हुए चेतावनी दी कि यदि जापान ताइवान स्ट्रेट में दखल देगा, तो उसे “तबाह करने वाली हार” झेलनी पड़ सकती है। यह पहली बार नहीं है जब चीन ने इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया हो, लेकिन इस बार भाषा और लहजा ज्यादा आक्रामक दिखा।

जापान का रुख और कूटनीतिक टकराव

जवाबी कार्रवाई में जापान ने चीन के राजदूत को तलब कर अपना विरोध दर्ज कराया और साफ किया कि वह ‘वन चाइना पॉलिसी’ का सम्मान करता है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर चुप नहीं रहेगा। जापान का कहना है कि ताइवान की स्थिरता पूरे क्षेत्र की स्थिरता से जुड़ी है, और ताइवान पर दबाव बढ़ने का असर सीधे जापान की सुरक्षा पर पड़ सकता है।

इसी बीच, चीन के युद्धक विमान ताइवान के एयर डिफेंस ज़ोन में लगातार घुसपैठ कर रहे हैं। इसके जवाब में जापान अपने सैन्य ढांचे को आधुनिक बना रहा है और समुद्री सीमाओं की निगरानी बढ़ा रहा है। इससे दोनों देशों की बयानबाजी और ज्यादा आक्रामक होती जा रही है।

यह भी पढ़ें:- VIDEO: अमेरिका ने चुपचाप किया नया ‘न्यूक्लियर टेस्ट’… क्या शुरू होने वाला है बड़ा युद्ध?

युद्ध की ओर बढ़ रहे दोनो देश?

विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा स्थिति युद्ध जैसी नहीं दिखती, लेकिन तनाव तेजी से बढ़ रहा है। चीन राजनीतिक दबाव और सैन्य संकेतों के जरिए यह संदेश देना चाहता है कि ताइवान पर उसका दावा अटल है। दूसरी ओर जापान यह साफ कर रहा है कि वह क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर अब पीछे नहीं हटेगा।

पूर्वी एशिया में इस नए तनाव ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता भी बढ़ा दी है, क्योंकि ताइवान स्ट्रेट दुनिया के सबसे संवेदनशील भू-राजनीतिक इलाकों में से एक है।

Japan pm taiwan statement china travel advisory east asia tension

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 15, 2025 | 05:29 PM

Topics:  

  • China
  • Japan
  • Taiwan
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

नवभारत विशेष ‘बैटल ऑफ गलवान’ के टीजर पर बौखलाया चीन

2

भारत में बैठी हसीना ने ली खालिदा जिया की जान, BNP के इस नेता ने लगाया बहुत बड़ा इल्जाम, मचा बवाल!

3

स्विट्जरलैंड में नए साल के जश्न के बीच बड़ा धमाका, कई लोगों की मौत, देखें VIDEO

4

‘अमेरिकियों को घुसने नहीं देंगे…’ अफ्रीकी देशों ने ट्रंप से की बगावत, US नागरिकों की एंट्री पर बैन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.