-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Jaishankar Assures Sri Lankan President And Prime Minister Of Indias Aid
जयशंकर ने श्रीलंका के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भारत की ओर से सहायता का दिया आश्वासन
- Written By: किर्तेश ढोबले

PTI Photo
कोलंबो: विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar ) सोमवार को श्रीलंका (Sri Lanka) के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ( Gotabaya Rajapaksa) और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ( Mahinda Rajapaksa) से मुलाकात की और उन्हें भारत की ओर से सहयोग जारी रहने का आश्वासन दिया। श्रीलंका वर्तमान में अभूतपूर्व आर्थिक संकट से जूझ रहा है। विदेशी विनिमय की कमी के कारण श्रीलंका एक बड़े आर्थिक और ऊर्जा संकट से गुजर रहा है।
भारत ने हाल में श्रीलंका को एक अरब डॉलर की आर्थिक सहायता दी थी। जयशंकर यहां देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय वार्ता और सात सदस्यीय बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आए हैं।
राष्ट्रपति गोटबाया से बातचीत में जयशंकर ने दोनों देशों के बीच करीबी संबंधों के विभिन्न आयामों की समीक्षा की। उन्होंने ट्वीट किया, “श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से मुलाकात कर खुशी हुई। हमारे करीबी संबंधों के विभिन्न आयामों की समीक्षा की। भारत के सहयोग और समझ को जारी रखने का आश्वासन दिया।” राष्ट्रपति गोटबाया ने ऋण देने के लिए भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
सम्बंधित ख़बरें
ASEAN में एस. जयशंकर की दो टूक, समुद्री मार्गों पर हमले अस्वीकार्य और आतंकवाद पर हो वार
मनीला में जुटे क्वाड देशों के विदेश मंत्री, हिंद-प्रशांत की सुरक्षा के लिए आसियान की भूमिका पर लगी मुहर
UNSC में भारत की दावेदारी पर चीन ने तोड़ी चुप्पी, जयशंकर के कैंपेन से बढ़ा दबाव; क्या फिर मिलेगी कुर्सी?
UNSC सीट के लिए भारत का मास्टरस्ट्रोक! जानिए मिशन “SHANTI” का पूरा प्लान?, VIDEO
प्रधानमंत्री महिंदा के साथ बैठक के दौरान जयशंकर ने भारत द्वारा निर्मित जाफना सांस्कृतिक केंद्र का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया। मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “प्रधानमंत्री राजपक्षे का धन्यवाद। हमारी बातचीत के बाद कुछ उल्लेखनीय काम किये गए: 1. बौद्ध संस्कृति और धरोहर के समर्थन के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किया गया। 2. ‘जयपुर फुट’ लगाने पर जाफना में आयोजित हुए शिविर का डिजिटल माध्यम से दौरा किया।”
जयपुर फुट एक रबर आधारित ‘प्रोस्थेटिक’ पैर है जो उन व्यक्तियों के काम आता है जो घुटने के नीचे विकलांग होते हैं। इसे 1968 में पंडित रामचंद्र शर्मा और ऑर्थोपेडिक सर्जन पी के सेठी ने विकसित किया था। जयशंकर ने युवा और खेल मंत्री नमल राजपक्षे के साथ भारत की सूचना तकनीकी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज के कार्यालय का भी दौरा किया।
इससे पहले भारत के विदेश मंत्री ने वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे से मुलाकात की और द्वीपीय राष्ट्र की आर्थिक स्थिति तथा वर्तमान विदेशी विनिमय संकट के दौरान भारत द्वारा दी गई सहायता पर चर्चा की। उन्होंने ट्वीट किया, “वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे के साथ मुलाकात कर दौरे की शुरुआत की। आर्थिक स्थिति पर भारत की सहायता पर चर्चा की। हम पड़ोसी प्रथम की नीति पर चल रहे हैं।”
जयशंकर का दौरा ऐसे समय हो रहा है जब संकट से निपटने में श्रीलंका सरकार की नाकामी के विरुद्ध लोग खुलकर बोल रहे हैं। जयशंकर मुख्य रूप से बिम्सटेक सम्मेलन में भाग लेने के लिए यहां आए हैं लेकिन अधिकारियों ने बताया कि वह श्रीलंका के नेताओं के साथ सभी महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता में भाग लेंगे।
बिम्सटेक में भारत के अतिरिक्त बांग्लादेश, म्यांमा, थाईलैंड, नेपाल और भूटान शामिल हैं। श्रीलंका, ‘बंगाल की खाड़ी बहुपक्षीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल’ (बिम्सटेक) समूह का वर्तमान अध्यक्ष है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को डिजिटल माध्यम से इस शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। (एजेंसी)
Jaishankar assures sri lankan president and prime minister of indias aid
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में TJSB बैंक से 38 करोड़ की ठगी, बाफना ज्वैलर्स के निदेशक नीलेश बाफना की जमानत याचिका खारिज
Jul 24, 2026 | 02:37 PMGadchiroli News: गड़चिरोली में धान की बुआई अंतिम चरण में, किसानों की नजर अब मानसून पर
Jul 24, 2026 | 02:35 PMइराक में अमेरिकी सैन्य बेस पर ताबड़तोड़ हमला, कई धमाकों से कांपा इरबिल; पूरे खाड़ी क्षेत्र में बढ़ी टेंशन
Jul 24, 2026 | 02:34 PMप्यार पर किया भरोसा, गंवाई 31 करोड़ पाउंड की दौलत; जानिए टेनिस चैंपियन अरांत्सा सांचेज की दर्दनाक कहानी
Jul 24, 2026 | 02:31 PMकूटनीति के इतिहास में महिलाओं की कहानी, क्यों कहा जाता है ‘अच्छा व्यवहार करने वाली महिलाएं इतिहास नहीं रचती’
Jul 24, 2026 | 02:31 PMहम ऐसे नहीं देख सकते, जल्द कुछ करो; उग्र प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार
Jul 24, 2026 | 02:28 PMFlipkart Food Delivery: जोमैटो-स्विगी की बढ़ेगी टेंशन! फूड डिलीवरी मार्केट में एंट्री कर रहा है फ्लिपकार्ट
Jul 24, 2026 | 02:27 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














