Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

12 दिन, 900 टारगेट! इजरायली वार से कांपा ईरान, जानिए कैसे बरपाया कहर

इजरायली सेना ने अपने बड़े पैमाने वाले 'ऑपरेशन राइजिंग लॉयन' के तहत ईरान के अंदर 900 से अधिक स्थानों को निशाना बनाने का दावा किया है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के अनुसार, इस अभियान में 11 परमाणु...

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jun 27, 2025 | 06:11 PM

इजरायली वार से कांपा ईरान, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

तेल अवीव: ईरान और इजरायल के बीच हाल ही में हुए संघर्ष पर विराम तो लग गया है, लेकिन दोनों देशों के बयानों से साफ जाहिर हो रहा है कि अंदर ही अंदर प्रतिशोध की भावना अब भी जल रही है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने हाल ही में कहा कि अमेरिका ने ईरान पर हमला करके कुछ भी हासिल नहीं किया, बल्कि खुद की ही बदनामी करवाई। इसके जवाब में इजरायल ने दावा किया कि यदि 12 दिनों तक चले इस युद्ध के दौरान खामेनेई का पता चल जाता, तो वे उन्हें समाप्त कर देते।

इजरायली सेना ने अपने ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ के तहत ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले किए हैं। उनका दावा है कि इस ऑपरेशन में ईरान के 900 से अधिक सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के अनुसार, इन हमलों में 11 परमाणु वैज्ञानिकों, तीन शीर्ष सैन्य कमांडरों और 30 अन्य वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों की मौत हुई है।

इससे पहले, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स और वायु सेना प्रमुख सहित कई उच्चस्तरीय सैन्य अधिकारियों के मारे जाने की खबरें आई थीं।

सम्बंधित ख़बरें

ईरान जंग नेतन्याहू का ‘रक्षा कवच’? समझिए कैसे यह युद्ध इजरायली पीएम के मुश्किलों का है ‘मास्टरस्ट्रोक’

अमेरिका ने हम पर हमला किया तो… पाक के पूर्व राजदूत अब्दुल बासित की गीदड़भभकी; दिल्ली-मुंबई को दहलाने की धमकी

इजरायल का तेहरान पर ‘बड़ा प्रहार’, बैलिस्टिक मिसाइल प्रोडक्शन तबाह; दर्जनों सैन्य ठिकानों पर भीषण बमबारी

जापान के आगे नरम पड़ा ईरान! समंदर में फंसे जहाजों को मिलेगा सुरक्षित रास्ता, बस माननी होगी यह एक शर्त

ईरान के कई विमान हुए तबाह

IDF के अनुसार, 12 दिनों तक चले इस सैन्य अभियान में इजरायल ने ईरान के 900 से अधिक सैन्य लक्ष्यों पर हमले किए और उनके 200 मिसाइल लॉन्चर ध्वस्त कर दिए। IDF ने यह भी दावा किया कि यह संख्या ईरान के कुल मिसाइल लॉन्चरों का लगभग 50% है। साथ ही, इजरायली हमलों में ईरान के कई विमान तथा मिसाइल निर्माण केंद्र भी नष्ट हो गए, जिसके कारण ईरान में हजारों नई मिसाइलें बनाने की प्रक्रिया ठप पड़ गई।

पाकिस्तान के स्वात नदी में एक ही परिवार के 18 लोग डूबे, अब तक 4 शव बरामद

खामेनेई को मारने का था प्लान

इजरायल के रक्षा मंत्री ने गुरुवार को चैनल 13 को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि ऑपरेशन राइजिंग लॉयन के दौरान ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को मारने का मौका नहीं मिला, लेकिन अगर ऐसा अवसर आता तो इजरायल उन्हें “खत्म कर देता”। यह ऑपरेशन 12 दिनों तक चला, जिसके अंत में अमेरिका ने 22 जून को ईरान के तीन परमाणु स्थलों पर भारी बमबारी की थी। अमेरिका ने 30,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों का इस्तेमाल किया था। इसके जवाब में ईरान ने कतर और इराक स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले किए थे।

Israel strikes 900 iran targets kills 11 nuclear scientists

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2025 | 06:11 PM

Topics:  

  • Israel
  • Israel Iran Tension
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.