- Hindi News »
- World »
- Pakistan Swat River Tragedy 18 Family Members Drown 4 Bodies Recovered
पाकिस्तान के स्वात नदी में एक ही परिवार के 18 लोग डूबे, अब तक 4 शव बरामद
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्वात नदी में अचानक आई बाढ़ ने एक ही परिवार के 18 सदस्यों को बहा दिया, जो वहां घूमने आए थे। अभी तक 4 लोगों के शव मिल चुके हैं, जबकि अन्य का अभी भी पता नहीं...
- Written By: अमन उपाध्याय

स्वात नदी में बाढ़ की एक तस्वीर, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्वात नदी में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक ही परिवार के 18 सदस्य नदी में डूब गए। यह दुर्घटना शुक्रवार को घटी, जब नदी में अचानक बाढ़ आ गई। अब तक चार लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि शेष लोगों की खोज बचाव दल द्वारा जारी है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है और राहत कार्य तेज़ी से चल रहा है।
प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार, यह दुर्घटना तब घटी जब परिवार के लिए इस इलाके में आया था। यह परिवार एक टूरिस्ट ग्रुप के साथ था, जो स्वात की खूबसूरत वादियों और प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने आए थे। अचानक मौसम खराब हो गया और मूसलाधार बारिश के कारण नदी का पानी तेजी से ऊपर उठने लगा। लोगों के पास कुछ कर पाने का मौका भी नहीं मिला कि तेज धारा ने उन्हें अपने प्रवाह में बहा लिया।
लापता लोगों को ढूंढने के लिए विशेषज्ञ की सहायता
अधिकारियों के अनुसार, बचाव अभियान तेज गति से जारी है। पांच विभिन्न स्थानों पर खोज अभियान चल रहा है, जिसमें करीब 80 से ज्यादा बचावकर्मी तैनात हैं। लापता लोगों को ढूंढने के लिए विशेषज्ञ डाइवर्स की सहायता ली जा रही है और नदी तट के आसपास के क्षेत्रों की छानबीन की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
48 घंटे में खत्म होगी अमेरिका-ईरान जंग! दोनों देशों के बीच इन 3 बड़े मुद्दों पर बन गई सहमति
Operation Sindoor: पाकिस्तानी नेता ने कबूला सच, सेना ने मसूद अजहर और हाफिज सईद के गुर्गों को दिया सैन्य सम्मान
बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत के बाद तीस्ता जल संधि चर्चा में, क्या है भारत-बांग्लादेश का वर्षों पुराना विवाद?
अरब सागर में फंसे Indian Vessel की पाकिस्तानी नौसेना ने की मदद, लेकिन जनरेटर नहीं हुआ ठीक
प्रशासन पूरी तरह से सतर्क
स्वात नदी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी हिस्से में सालभर बहने वाली वाली नदी है। अधिकारियों के अनुसार, मानसून के समय इसमें पानी का स्तर बहुत अधिक बढ़ जाता है, जिसके कारण आस-पास के इलाकों में बाढ़ जैसी हालत हो जाती है। स्थानीय प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने जनता से अनुरोध किया है कि भारी वर्षा या बाढ़ की चेतावनी मिलने पर ऐसे खतरनाक इलाकों से दूर रहें।
अब नहीं दोहराए जाएंगे गलवान जैसे मंजर! राजनाथ ने खोला सीमा विवाद सुलझाने का राज
बारिश के कारण पाक में कई दुर्घटनाएं
पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में हाल ही में हुई भारी बारिश के चलते गंभीर हालात पैदा हो गए हैं। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में मौसम संबंधी घटनाओं के कारण 7 लोगों की जान चली गई और 27 अन्य लोग घायल हुए हैं।
झेलम नदी में डूबने से दो व्यक्तियों की मौत हुई, जबकि ओकारा और बहावलनगर में बारिश से जुड़ी घटनाओं में एक-एक बच्चे की दुखद मृत्यु हुई। मुजफ्फरगढ़ में एक दीवार ढहने से दो लोगों की जान चली गई, वहीं खानेवाल में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा, मुल्तान, फैसलाबाद, साहीवाल, शोरकोट और मंडी बहाउद्दीन जैसे शहरों में भी बारिश के कारण कई दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें मुख्य रूप से छत या दीवार गिरने तथा बिजली के झटके शामिल हैं।
स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से सतर्कता बरतने और सुरक्षा संबंधी सावधानियां अपनाने का आग्रह किया है। साथ ही, सरकार ने मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।
Pakistan swat river tragedy 18 family members drown 4 bodies recovered
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई एयरपोर्ट अलर्ट: 6 घंटे के लिए बंद रहेंगे दोनों रनवे, प्री-मानसून मेंटेनन्स के कारण उड़ानें प्रभावित
May 06, 2026 | 07:18 PM‘प्रदेश की जनता जवाबदेही चाहती है…’, MP में बढ़ा सियासी पारा! जीतू पटवारी ने गिनाए सरकार के ‘फेलियर’
May 06, 2026 | 07:03 PM48 घंटे में खत्म होगी अमेरिका-ईरान जंग! दोनों देशों के बीच इन 3 बड़े मुद्दों पर बन गई सहमति
May 06, 2026 | 07:01 PMAkshay Kumar ने करवाई आंख की सर्जरी, शूटिंग के बीच लिया ब्रेक, विजन करेक्शन के बाद जल्द करेंगे वापसी
May 06, 2026 | 06:45 PMमध्य प्रदेश में ऑर्गन ट्रांसप्लांट को बढ़ावा, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने दिए बड़े संकेत
May 06, 2026 | 06:44 PM15 साल में हमारे 68 कार्यकर्ता शहीद, हार के बाद हत्या की बातें करना हास्यास्पद, किशोर जोशी ने विपक्ष को घेरा
May 06, 2026 | 06:39 PMAndroid 17 से बदल जाएगी फोन चलाने की आदत, 12 मई को होगा Mega Event, जानिए क्या आएगा नया
May 06, 2026 | 06:37 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM













