-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Israel Fires Mortars Gaza Residential Area Yellow Line Many Injuries
इजरायल ने गाजा में फिर ढाया कहर…येला लाइन के पास रिहायशी इलाकों पर दागे मोर्टार, कई घायल
- Written By: अक्षय साहू
Israel Attack Gaza: गाजा में सीजफायर खतरे में है। इजरायली मोर्टार येलो लाइन पार भटक गया, कम से कम दस लोग घायल हुए। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर उल्लंघन का आरोप लगा रहे हैं।

सांकेतिक तस्वीर
Israel Fires Mortar in Gaza: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप द्वारा गाजा में सीजफायर लागू करवाया था। लेकिन अब ये सीजफायर एक बार फिर खतरे में पड़ता नजर आ रहा है। इजरायली सैनिकों ने गाजा पट्टी के एक फिलिस्तीनी रिहायशी इलाके में सीजफायर लाइन के पार मोर्टार दागे। इस घटना से इजरायल और हमास के बीच बना युद्धविराम कमजोर होता दिखाई दे रहा है। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक इन हमलों में कम से कम दस लोग घायल हुए हैं।
इजरायली सेना ने कहा कि यह मोर्टार ‘येलो लाइन’ इलाके में चल रहे एक ऑपरेशन के दौरान दागा गया था। हालांकि सेना ने यह साफ नहीं किया कि सैनिक वहां क्या कर रहे थे या उन्होंने सीजफायर लाइन को पार किया था या नहीं। सेना का दावा है कि मोर्टार अपने तय निशाने से भटक गया और गलती से रिहायशी इलाके में जा गिरा। सेना ने यह भी कहा है कि इस घटना की जांच की जा रही है।
क्या है येलो लाइन?
येलो लाइन गाजा के उस हिस्से को बाकी इलाके से अलग करती है जिस पर इजरायल का कब्जा माना जाता है। यह इलाका पहले भी कई बार तनाव और हिंसा का केंद्र रहा है, जहां आम नागरिकों को नुकसान पहुंचा है। अल अहली अस्पताल के निदेशक फादेल नईम ने बताया कि हमले में घायल दस लोगों को अस्पताल लाया गया। उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ लोगों की हालत गंभीर है और उन्हें गहन इलाज की जरूरत पड़ रही है। अस्पताल पर घायलों का दबाव लगातार बढ़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
ग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
कीव पर रूसी हमले के बाद पोलैंड हाई अलर्ट पर, बॉर्डर पर तैनात किए एयर डिफेंस सिस्टम; फाइटर जेट्स की हलचल बढ़ी
Syria Parliament: असद राज के खात्मे के बाद सीरिया में नई संसद तैयार, 70 सांसदों की लिस्ट हुई जारी
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
सीजफायर लागू होने के बाद यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इजरायली गोलीबारी में येलो लाइन के बाहर फिलिस्तीनी नागरिक घायल या मारे गए हैं। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि युद्धविराम के बाद से अब तक इजरायली हमलों में 370 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: बच्चों में कैंसर और आर्थिक असमानता: अमीर और गरीब देशों के बीच जान गवाने वालों में बड़ा फर्क
अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल की तैनाती
इजरायल और हमास के बीच सीजफायर का अगला चरण अभी भी अनिश्चित बना हुआ है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगा रहे हैं। पहले चरण में इजरायली बंधकों के बदले फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया गया था। दूसरे चरण में अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल की तैनाती, गाजा के लिए एक तकनीकी सरकार, हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की और वापसी जैसे अहम कदम शामिल होने थे। यह सब अभी अधर में लटका हुआ है।
Israel fires mortars gaza residential area yellow line many injuries
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NHM के 15,010 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी सरकार, महंगाई और यात्रा भत्ता देने का भी निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:22 AMDigital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMशिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













