7 अक्टूबर का हिसाब पूरा! इजरायल ने हमास के इंटेलिजेंस चीफ शंबारी को किया ढेर, IDF को मिली बड़ी कामयाबी
Israel Eliminates Hamas Intel Chief: इजरायली सेना ने हमास के सैन्य इंटेलिजेंस चीफ इयाद अहमद अब्द अल-रहमान शंबारी को ढेर कर दिया है। शंबारी को 7 अक्टूबर के भीषण हमले का मुख्य साजिशकर्ता माना जाता था।
- Written By: अमन उपाध्याय
बेंजामिन नेतन्याहू, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Israel Eliminates Hamas Intel Chief Shambari: इजरायल और हमास के बीच जारी भीषण संघर्ष में इजरायली रक्षा बलों (IDF) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इजरायल ने 7 अक्टूबर 2023 को अपने देश पर हुए बर्बर हमले का इंतकाम लेते हुए हमास के सैन्य इंटेलिजेंस ऑपरेशंस के प्रमुख इयाद अहमद अब्द अल-रहमान शंबारी को मार गिराया है।
बुधवार को आईडीएफ द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, शंबारी वही शख्स था जिसने इजरायल पर हुए उस ऐतिहासिक हमले की पूरी साजिश रची थी, जिसने पूरे मध्य पूर्व की भू-राजनीति को बदल कर रख दिया।
7 अक्टूबर हमले की रची थी बड़ी साजिश
इयाद अहमद अब्द अल-रहमान शंबारी हमास के भीतर एक अत्यंत प्रभावशाली पद पर तैनात था। वह न केवल इंटेलिजेंस ऑपरेशंस का हेड था, बल्कि इजरायल के खिलाफ कई सैन्य रणनीतियों का मुख्य सूत्रधार भी था। 7 अक्टूबर 2023 को जब हमास ने इजरायल के विभिन्न शहरों पर अचानक और सुनियोजित तरीके से हमला किया था। उसमें करीब 1,200 निर्दोष लोगों की जान गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रंप को भड़का रहे पीट हेगसेथ…जेडी वेंस ने पेंटागन के दावों पर उठाए सवाल, US लीडरशिप में पड़ी फूट- रिपोर्ट
ब्रह्मोस को टक्कर! पाकिस्तान ने टेस्ट किया फतेह-II मिसाइल, 2.5 मैक की स्पीड…400KM रेंज, जानें और क्या है खास
Hormuz Strait: अमेरिका-ईरान तनाव पर कतर की चेतावनी, होर्मुज को सौदेबाजी का हथियार बिल्कुल न बनाएं
परमाणु शक्ति बना बांग्लादेश…रूस की मदद से शुरू किया अपना पहला न्यूक्लिक पावर प्लांट, भारत-PAK को देगा टक्कर!
रिपोर्टों के अनुसार, शंबारी ने ही इस हमले के हर पहलू की योजना बनाई थी, जिसके बाद इजरायल ने गाजा में अपने अब तक के सबसे बड़े सैन्य ऑपरेशन की शुरुआत की थी।
हमले में शंबारी का बेटा भी मारा गया
विभिन्न मीडिया रिपोर्टों और फिलिस्तीनी सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, गाजा पट्टी पर हुए इजरायली हमलों में केवल शंबारी ही नहीं, बल्कि उसके साथ उसका बेटा भी मारा गया है। मंगलवार को हुए इन हमलों में कुल पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें हमास का एक अन्य कमांडर और एक नौ साल का बच्चा भी शामिल बताया जा रहा है। इजरायली सेना लंबे समय से शंबारी की तलाश में थी और उसे खत्म करना आईडीएफ के लिए एक बड़ी रणनीतिक और मनोवैज्ञानिक जीत माना जा रहा है।
🔥NEW: The IDF and ISA have eliminated Iyad Ahmed Abd al-Rahman Shambari, head of operations in Hamas’s Military Intelligence HQ. Shambari played a central role in building Hamas’s battlefield intelligence picture across Gaza and directing attack plans against IDF forces. He was… pic.twitter.com/RpZUqesr0S — Israel War Room (@IsraelWarRoom) April 29, 2026
दो साल से जारी है जंग
7 अक्टूबर के हमले के बाद शुरू हुआ यह युद्ध पिछले करीब दो वर्षों से निरंतर जारी है। उस हमले के दौरान हमास ने न केवल 1,200 लोगों की हत्या की थी, बल्कि 200 से अधिक इजरायली और अन्य नागरिकों को बंदी बना लिया था। इसके जवाब में इजरायल द्वारा गाजा पट्टी पर किए गए भीषण सैन्य अभियान में अब तक हजारों फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं और लाखों लोग बेघर हो गए हैं। पूरा क्षेत्र मलबे के ढेर में तब्दील हो चुका है और मानवीय संकट गहराता जा रहा है।
सीजफायर के बाद भी जारी है हिंसा
पिछले साल अमेरिका की मध्यस्थता में इजरायल-हमास के बीच एक संक्षिप्त युद्धविराम समझौता हुआ था। इस समझौते के तहत इजरायल ने गाजा पर हमले रोकने और हमास ने बंधकों की रिहाई पर सहमति जताई थी। हालांकि, यह शांति अधिक समय तक नहीं टिक सकी और सीजफायर की अवधि समाप्त होने के बाद भी हिंसा का दौर थमा नहीं है।
यह भी पढ़ें- ट्रंप को भड़का रहे पीट हेगसेथ…जेडी वेंस ने पेंटागन के दावों पर उठाए सवाल, US लीडरशिप में पड़ी फूट- रिपोर्ट
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, इस कथित संघर्षविराम प्रक्रिया के शुरू होने के बाद से अब तक कम से कम 818 फिलिस्तीनी नागरिकों की जान जा चुकी है। शंबारी की मौत इस युद्ध में एक नया मोड़ ला सकती है, क्योंकि वह हमास की खुफिया ताकत का एक मुख्य स्तंभ था।
