- Hindi News »
- World »
- Israel Attacked Irans Revolutionary Guards Headquarters Commander In Chief Hossein Salami Dead
इजरायल के हमले से ईरान में हड़कंप, रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स के चीफ हुसैन सलामी की मौत
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान पर हमले में उनका कोई हाथ नहीं है। अमेरिका ने पहले आशंका जताई थी कि इजरायल ईरान पर हमला कर सकता है। अमेरिका ने हाल ही में मिडिल ईस्ट से अपने सैनिकों को बाहर निकालने का फैसला किया था।
- Written By: अक्षय साहू

ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स के चीफ हुसैन सलामी की मौत (फोटो- सोशल मीडिया)
तेहरान: इजरायल ने शुक्रवार की सुबह ईरान पर हमला बोल दिया। इसमें ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड के चीफ हुसैन सलामी के मारे जाने की खबर सामने आई है। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,इजरायल ने देश के प्रमुख परमाणु संयंत्रों पर हमला करने के साथ IRGC के मुख्यालय पर बमबारी की, जिसमें हुसैन सलामी की मौत हो गई है।
इजरायल ने अपने ऑपरेशन ‘स्ट्रेंथ ऑफ लायन’ के तहत ईरान पर हमला किया है। हमलों की अपुष्ट रिपोर्टों में दावा किया गया है कि आईआरजीसी के कमांडर-इन-चीफ हुसैन सलामी के अलावा कई और शीर्ष सैन्य अधिकारियों को भी निशाना बनाया गया है। हमलों में ईरान के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ मेजर जनरल मोहम्मद बाघेरी, आईआरजीसी की एयरोस्पेस फोर्स के कमांडर आमिर अली हाजीजादेह, ईरान के परमाणु कार्यक्रम के प्रमुख मोहम्मद इस्लामी और डिफेंसिव इनोवेशन एंड रिसर्च ऑर्गनाइजेशन के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल रेजा मोजाफरीनिया भी टारगेट में शामिल थे। इसमें मोहम्मद बाघेरी की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
अमेरिका ने किया हमले से इंकार
इजरायल ने ईरान पर हवाई हमला करके उसके पूरे शीर्ष सैन्य नेतृत्व को निशाना बनाने की कोशिश की है। वहीं, अमेरिका ने इस हमले में अपनी भूमिका होने से इंकार कर दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान पर हमले में उनका कोई हाथ नहीं है। अमेरिका ने पहले आशंका जताई थी कि इजरायल ईरान पर हमला कर सकता है। इसके चलते उन्होंने हाल ही में मिडिल ईस्ट से अमेरिकी सेना को हटाने का फैसला किया था।
सम्बंधित ख़बरें
Texas में खूनी खेल: ईरान समर्थक प्रदर्शन के दौरान गोलीबारी, भारतीय छात्रा सविता शान समेत चार की मौत
आसान नहीं ईरान के खिलाफ जंग…अमेरिकी जनरल का खुलासा, बोले- रातों-रात नहीं बना तेहरान पर हमले का प्लान
ईरान से जंग: नेतन्याहू या ट्रंप, किसने किसको युद्ध में धकेला? अमेरिका और इजरायल के अलग-अलग दावे
इजरायल को थी खामेनेई के हर चाल की खबर…ईरान की ‘तीसरी आंख’ में मोसाद ने कर दिया था छेद, खुलासे से मचा हड़कंप
माना जा रहा है कि ईरान जल्द ही इस हमले का जवाब देगा। ईरान ने इससे पहले इजरायल पर गाजा युद्ध के समय हमास के साथ देने का ऐलान करते हुए पिछले साल भारी मात्रा में बैलिस्टिक मिसाइलें दागीथीं।
इजराइल ने ईरान पर किया हमला, सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना; मारे गए चीफ ऑफ स्टाफ बाघेरी-Video
इराक ने एयर स्पेस किया बंद
इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष की संभावनाओं को देखते हुए इराक ने अपने एयर स्पेस को बंद करने का ऐलान किया है। इराक ईरान से अपनी सीमा साझा करता है। ऐसे में वह नहीं चाहता कि ईरान या इजरायल हमले के लिए उसके एयर स्पेस का इस्तेमाल करें। ऐसा होने पर इराक के लिए भी खतरा बढ़ जाता है।
Israel attacked irans revolutionary guards headquarters commander in chief hossein salami dead
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
साइलेंट किलर बन रहा है आपको गुस्सा; बिना दवा और बिना थेरेपी के ऐसे कंट्रोल करें अपना टेंपर
Mar 03, 2026 | 12:26 PMदुबई में मिसाइल अटैक के बीच भारतीय युवक करने लगे भोजपुरी कमेंट्री, वीडियो वायरल
Mar 03, 2026 | 12:18 PMTexas में खूनी खेल: ईरान समर्थक प्रदर्शन के दौरान गोलीबारी, भारतीय छात्रा सविता शान समेत चार की मौत
Mar 03, 2026 | 12:15 PMक्या आपका बच्चा भी होली खेलने को है बेताब? बाहर भेजने से पहले फॉलों करें ये ड्रेसिंग टिप्स
Mar 03, 2026 | 12:13 PMनीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री तय, JDU में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, कब होगा ऐलान?
Mar 03, 2026 | 12:13 PMनागपुर में तेज धूप से पारा 35.8°C, दिन में गर्म हवाएं, सुबह पार्कों में उमड़ी भीड़
Mar 03, 2026 | 12:04 PMआसान नहीं ईरान के खिलाफ जंग…अमेरिकी जनरल का खुलासा, बोले- रातों-रात नहीं बना तेहरान पर हमले का प्लान
Mar 03, 2026 | 11:54 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM












