इजरायली हमला पर आया ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई का बयान, बोले- हमले को न तो बढ़ा-चढ़ाकर और न ही कम करके आंके
इजरायली हमला पर आया ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई का बयान आया है। खामेनेई ने कहा कि ईरान पर हुए इजरायल के हमले को न तो बढ़ा-चढ़ाकर और न ही कम करके बताया जाना चाहिए। बहरहाल खामेनेई ने इस हमले के बाद जवाबी कार्रवाई का आह्वान करने से परहेज किया।
- Written By: साक्षी सिंह
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातोल्लाह अली खामेनेई
दीर अल-बला: इजरायली हमला पर आया ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई का बयान आया है। खामेनेई ने कहा कि ईरान पर हुए इजरायल के हमले को न तो बढ़ा-चढ़ाकर और न ही कम करके बताया जाना चाहिए। बहरहाल खामेनेई ने इस हमले के बाद जवाबी कार्रवाई का आह्वान करने से परहेज किया।
खामेनेई की ये टिप्पणियां संकेत देती हैं कि ईरान इस हमले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया पर सावधानीपूर्वक विचार कर रहा है। ईरान की सेना पहले ही कह चुकी है कि गाजा पट्टी या लेबनान में संघर्ष विराम इजराइल पर किसी भी जवाबी हमले से बेहतर है लेकिन ईरानी अधिकारियों ने यह भी कहा है कि उनके पास जवाब देने का अधिकार है।
ये भी पढ़ें:-Hamas Israel War: गाजा में जारी है इजरायली कार्रवाई, ताजा हमले में 60 लोगों की मौत
सम्बंधित ख़बरें
ईरान और अमेरिका के बीच सुलह कराएगा पाकिस्तान? सेना प्रमुख का खास संदेश लेकर तेहरान पहुंचे मोहसिन नकवी
‘यह तुम्हारा देश नहीं, हमारा है’, ईरान पर बरसे लेबनानी राष्ट्रपति, हिजबुल्लाह के मिसाइलों हमलों से बढ़ा तनाव
मोसाद चीफ बदलते ही इजरायली पीएम के बदले तेवर, ईरान को चेतावनी- दोबारा हमारे अस्तित्व के लिए नहीं बनेगा खतरा
ईरान में मासूम बच्चों से रेप के 3 आरोपियों को 1 साल में दी गई फांसी, टूटा 44 साल का रिकॉर्ड
खामेनेई ने कहा कि इजरायली शासन द्वारा दो रात पहले किए गए दुष्कृत्यों को न तो बढ़ा-चढ़ाकर और न ही कम करके पेश किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इजरायली शासन की गलतफहमियों को दूर किया जाना चाहिए। उन्हें ईरानी राष्ट्र और उसके युवाओं की ताकत और इच्छाशक्ति के बारे में समझाना जरूरी है।
खामेनेई ने कमजोर न आंकने की दे चेतावनी
खामेनेई ने कहा कि यह तय करना प्राधिकारियों का काम है कि ईरानी लोगों की इच्छाशक्ति और ताकत के बारे में इजरायली शासन को कैसे समझाया जाए। इस राष्ट्र के हितों की पूर्ति करने वाली कार्रवाई कैसे की जाएग।
ये भी पढ़ें:-हिजबुल्लाह ने चुना अपना नया नेता, नईम कासिम को बनाया समूह का चीफ
बता दें कि इजरायल और ईरान के बीच युद्ध की शुरुआत हो गई है।1 अक्टूबर के बाद से ईरान लगातार इजरायल पर हमला कर रहा है। जिसके बाद इजरायल ने जवाबी कार्रवाई में ईरान के हमले का बदला लेते हुए करीब 26 दिनों बाद ईरान पर हवाई हमला किया है। हमले की पुष्टि करते हुए इजरायली सेना ने शनिवार 26 अक्टूबर की सुबह ईरान में सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए।
