-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Balochistan Army Takes Control Of Pakistan City Sets Fire To Police Stations
VIDEO: थानों में आग, शहर पर कब्जा…बलूचिस्तान आर्मी का पाकिस्तान में बड़ा हमला, शहबाज-मुनीर की फूली सांसें
- Written By: अमन उपाध्याय
बलूचिस्तान की सेना ने पाकिस्तान के एक शहर पर कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही, कई पुलिस थानों में आगजनी की घटनाएं भी हुई हैं। बलूचिस्तान पोस्ट द्वारा साझा किए गए वीडियो में शहर के कई हिस्सों में धुएं के गुबार और आग की...

बलूचिस्तान आर्मी का पाकिस्तान में बड़ा हमला, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
इस्लामाबाद: बलूचिस्तान की आजादी की लड़ाई लड़ रहे बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान के एक शहर पर नियंत्रण स्थापित करने का दावा किया है। बलूचिस्तान पोस्ट द्वारा जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि शहर के कई इलाकों में आग की लपटें उठ रही हैं और काले धुएं के बादल छाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि बीएलए ने सुराब शहर के मुख्य पुलिस स्टेशन और अन्य सरकारी इमारतों को आग के हवाले कर दिया है, साथ ही प्रमुख बैंक और अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों पर भी कब्जा कर लिया है।
यह घटना पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ के लिए एक बड़ा झटका साबित हुई है। बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, सैकड़ों बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के लड़ाकों ने सुराब शहर पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। बीएलए के कमांडरों ने दावा किया है कि उन्होंने लेवी और पुलिस थानों के साथ-साथ बैंकों और अन्य सरकारी दफ्तरों पर भी नियंत्रण हासिल कर लिया है। कई जगहों से पाकिस्तानी सेना और पुलिस को मारकर भगा दिया गया है। साथ ही, एक एसएचओ की हत्या का भी दावा किया गया है। बीएलए के लड़ाकों ने पाकिस्तान पुलिस से उसके हथियार भी जब्त कर लिए हैं।
देखें Video-
سوراب لیویز تھانے کے مناظر بلوچ لبریشن آرمی کے سینکڑوں جنگجوؤں نے شہر کا مکمل کنٹرول حاصل کرلیا۔ بی ایل اے سرمچاروں نے لیویز و پولیس تھانوں سمیت بینک و دیگر سرکاروں عمارتوں کو کنٹرول میں لے لیا ہے۔ pic.twitter.com/0gEXk4anQd — The Balochistan Post (@BalochistanPost) May 30, 2025
सरकारी संस्थानों पर किया कब्जा
बलूचिस्तान पोस्ट के मुताबिक, बीएलए के प्रवक्ता जयंद बलूच ने बताया कि लड़ाकों ने सुराब शहर पर पूरा कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि सोराब में बैंक, लेवी स्टेशन और पुलिस थाना सहित कई अहम सरकारी संस्थानों को नियंत्रण में ले लिया गया है। इसके अलावा, मुख्य क्वेटा-कराची हाइवे और सोराब-गदर रोड पर गश्त और जांच जारी है, और हाईवे को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
ट्रंप ने फिर लिया सीजफायर की क्रेडिट, कहा- भारत-पाकिस्तान में टल गई परमाणु तबाही
सम्बंधित ख़बरें
ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान के साथ समझौता किया खत्म, पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशें पूरी तरह नाकाम
Nijjar Murder: निज्जर हत्याकांड में भारत को क्लीन चिट, अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खुलासा
PM Modi Indonesia: पीएम मोदी का तीन दिवसीय इंडोनेशिया दौरा संपन्न, अब ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना
Pakistan Plane Missing: UAE से कराची आ रहा 27 साल पुराना बोइंग 737 कार्गो विमान अरब सागर में लापता
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार की शाम बड़ी संख्या में हथियारबंद लोग संगठित रूप से शहर की कई सरकारी इमारतों पर हमला करने पहुंचे। इस दौरान कई अधिकारियों को बंधक बना लिया गया और कुछ सरकारी गाड़ियों में आग लगा दी गई। इस घटना पर पाकिस्तान के अधिकारियों की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। पिछले एक वर्ष से बलूचिस्तान में इस तरह की घटनाओं में वृद्धि हुई है, जहां बलूच स्वतंत्रता सेनानियों ने कुछ क्षेत्रों या महत्वपूर्ण मार्गों पर अस्थायी नियंत्रण स्थापित किया है।
हजारों बलूच कार्यकर्ता और छात्र गायब
BLA एक बलूच अलगाववादी समूह है जो बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करता आ रहा है। पाकिस्तान की सरकार ने इसे “आतंकी संगठन” घोषित कर रखा है, जबकि इसके समर्थक इसे आजादी की लड़ाई मानते हैं। बलूचों का कहना है कि पाकिस्तान और चीन मिलकर बलूचिस्तान के संसाधनों का शोषण कर रहे है। अब तक हमारे हजारों बलूच कार्यकर्ता और छात्र गायब हो चुके हैं। बता दें कि पाकिस्तान में बलूचिस्तान के विद्रोह के चलते देश के विभाजन की आशंका बढ़ गई है। कहा जा रहा है कि पाकिस्तान कई हिस्सों में बंट सकता है, जिसमें बलूचिस्तान, सिंध प्रांत, खैबर पख्तूनख्वा और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) अलग-अलग इकाइयों के रूप में उभर सकते हैं।
Balochistan army takes control of pakistan city sets fire to police stations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बांकीपुर उपचुनाव में सियासी हलचल तेज, भाई वीरेंद्र बोले- भाजपा को हराना है तो विपक्ष को एकजुट होना होगा
Jul 08, 2026 | 03:22 PMबेंगलुरु पार्क में जिम मशीन पर बुजुर्ग महिला ने किया खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोगों ने उठाए सुरक्षा के सवाल
Jul 08, 2026 | 03:22 PMBlue Aadhaar Card खो गया? घबराने की जरूरत नहीं, मोबाइल से मिनटों में डाउनलोड करें बच्चे का आधार
Jul 08, 2026 | 03:21 PMनागपुर: 95.18 करोड़ स्वीकृत, ताजबाग विकास परियोजना पर ब्रेक, मंजूरी के बाद भी जारी नहीं हुआ GR
Jul 08, 2026 | 03:20 PMमुंबई के भांडुप में BEST बस का भीषण हादसा: रिवर्स करते समय पेड़ और बस के बीच कुचला पैदल यात्री, हालत गंभीर
Jul 08, 2026 | 03:19 PM‘सड़क बनेगी या सांस थमेगी’, रोड की मांग को लेकर युवक की सांसद कार्यालय तक दंडवत यात्रा, अन्न-जल त्यागा
Jul 08, 2026 | 03:18 PMDada First Look: गांगुली बनकर छाए राजकुमार राव, लेकिन लुक देख भड़के यूजर्स, बोलें-‘AI से बनाया है क्या?’
Jul 08, 2026 | 03:12 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














