ईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
Iran US Tension: ईरान के विदेश मंत्री सैयद अराघची ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि वे तेहरान की परीक्षा न लें। ट्रंप के 'तूफान' वाले पोस्ट के बाद दोनों देशों के बीच जंग का खतरा बढ़ गया है।
- Written By: अमन उपाध्याय
कॉन्सेप्ट फोटो- नवभारत
Iran US Tension Latest News In Hindi: मीडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दी गई सैन्य चेतावनी के बाद ईरान ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि वह किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेगा। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका को आगाह किया है कि अगर फिर से जंग की स्थिति पैदा होती है, तो उसका अंजाम वाशिंगटन के लिए अच्छा नहीं होगा।
अराघची की अमेरिका को दो-टूक चेतावनी
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने तेहरान के रुख को साफ करते हुए कहा कि उनका देश बातचीत के जरिए विवादों का समाधान चाहता है। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि एक सही और स्थायी समाधान तक पहुंचने के लिए धैर्य और गंभीर वार्ता की आवश्यकता होती है। अराघची ने अमेरिका को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे फिर से जंग करना चाहते हैं तो यह उनकी मर्जी है। उन्होंने पहले भी हमारी आजमाइश की है और नतीजा कुछ अलग नहीं होगा।
ट्रंप का ‘तूफान से पहले की शांति’ वाला संदेश
ईरान की यह तीखी प्रतिक्रिया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस सोशल मीडिया पोस्ट के बाद आई है, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खलबली मचा दी है। ट्रंप ने हाल ही में AI से बनाई हुई एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वे अमेरिकी नौसेना के जहाज पर खड़े नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में ईरानी जहाज दिखाई दे रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
इस तस्वीर के साथ ट्रंप ने लिखा ‘यह तूफान से पहले की शांति है’। इस संदेश को कूटनीतिक गलियारों में ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
क्या अमेरिका एयर स्ट्राइक की तैयारी में है?
तनाव की गंभीरता को बढ़ाते हुए न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक बड़ा दावा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर फिर से एयर स्ट्राइक शुरू करने की संभावनाओं को लेकर अपने शीर्ष सहयोगियों के साथ गोपनीय चर्चा कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि यदि कूटनीतिक प्रयास विफल रहते हैं, तो अमेरिका नए हवाई अभियानों के लिए वैकल्पिक योजनाओं पर काम कर रहा है।
यह भी पढ़ें:- मॉस्को ड्रोन हमले में एक भारतीय की मौत, दूतावास ने कहा- घायलों दी जा रही है हर संभव मदद
ईरान के लिए ‘बुरा समय’ आने की चेतावनी
डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा कि यदि जल्द ही कोई शांति समझौता नहीं हुआ तो ईरान के लिए ‘बहुत बुरा समय’ आने वाला है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि ईरान की दिलचस्पी फिलहाल एक समझौते पर पहुंचने में दिख रही है, लेकिन अमेरिका अपनी शर्तों पर समझौता चाहता है।
