ईरान का ग्रीन सिग्नल लेकिन शर्त के साथ; अगले 24 घंटों में पाक के जरिए अमेरिका को मिलेगा नई डील का प्रस्ताव
Iran US Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच दशकों पुरानी दुश्मनी खत्म होने की उम्मीद जगी है। पाकिस्तान के जरिए तेहरान आज अमेरिकी शांति प्रस्ताव पर अपना अंतिम जवाब और संशोधित शर्तें सौंप सकता है।
- Written By: अमन उपाध्याय
डोनाल्ड ट्रंप और मोजतबा खामेनेई, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
Iran US Peace Deal Latest News In Hindi: पश्चिम एशिया में तनाव कम करने की दिशा में एक बड़ी कूटनीतिक सफलता की उम्मीद जगी है। दशकों से एक-दूसरे के धुर विरोधी रहे अमेरिका और ईरान अब शांति की मेज पर आमने-सामने आने के करीब हैं। इस पूरी प्रक्रिया में पाकिस्तान एक ‘क्रिटिकल ब्रिज’ की भूमिका निभा रहा है जिसके माध्यम से दोनों एक दूसरे को संदेश भेज रहे हैं।
तेहरान की ‘कंडीशनल’ हरी झंडी
सूत्रों के अनुसार, ईरान ने अमेरिका के नेतृत्व वाले शांति प्रस्ताव के अंतिम मसौदे की समीक्षा पूरी कर ली है जिस पर सर्वोच्च नेता के सलाहकारों और आईआरजीसी (IRGC) के कमांडरों के बीच गहन चर्चा हुई। खबरों के मुताबिक, ईरानी नेतृत्व ने कुछ खास संशोधनों और शर्तों के साथ इस प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है।
पाकिस्तान के जरिए पहुंचेगा तेहरान का जवाब
ईरान अगले 24 घंटों के भीतर शांति प्रस्ताव पर अपना आधिकारिक जवाब और शर्तें पाकिस्तान को सौंप सकता है, जहां मौजूद अमेरिकी विशेषज्ञ इस संदेश के आदान-प्रदान में मदद कर रहे हैं। यदि अमेरिका ईरान की इन संशोधित शर्तों को स्वीकार कर लेता है तो बहुत जल्द ही दोनों देशों के बीच सीधी शांति वार्ता का एक नया दौर शुरू हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
तेजी से फैल रहा हंतावायरस! क्रूज शिप पर 3 की मौत के बाद 12 देशों में अलर्ट, जानें WHO ने क्या कहा?
तेहरान में खामेनेई से मिले पेजेश्कियन, दोनों लोगों के बीच चली ढाई घंटे बैठक; आखिर ईरान क्या बना रहा नया प्लान
भारत में अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशी होंगे बाहर, विदेश मंत्रालय ने बताया भेजने का पूरा प्लान
दुनिया के वो देश जिनके हैं दर्जनों दुश्मन, रूस और इजरायल की इस लिस्ट में भारत का कनेक्शन देख रह जाएंगे दंग
वैश्विक शक्तियों का मिला जबरदस्त समर्थन
ईरान और अमेरिका के बीच चल रही इस शांति प्रक्रिया को पाकिस्तान के साथ-साथ सऊदी अरब, रूस और चीन जैसी बड़ी वैश्विक शक्तियों का भी पूरा समर्थन मिल रहा है। पर्दे के पीछे से जारी इन कूटनीतिक प्रयासों के बीच ईरान के विदेश मंत्री ने चीन को भरोसा दिलाया है कि वाशिंगटन के साथ उनकी बातचीत सकारात्मक और सही दिशा में आगे बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें:- तेजी से फैल रहा हंतावायरस! क्रूज शिप पर 3 की मौत के बाद 12 देशों में अलर्ट, जानें WHO ने क्या कहा?
क्या अगले 6 दिनों में होगा बड़ा चमत्कार?
हालांकि, अभी ईरानी विदेश मंत्रालय सार्वजनिक रूप से इस पर सावधानी बरत रहा है और संदेशों की समीक्षा करने की बात कह रहा है लेकिन कूटनीतिक जानकारों को बड़ी उम्मीदें हैं। उनका मानना है कि यदि बातचीत इसी रफ्तार से जारी रही तो अगले 4 से 6 दिनों में एक बड़ी सफलता मिल सकती है। पिछले कई सालों में यह पहला मौका है जब दोनों दुश्मन देश किसी वास्तविक समझौते के इतने करीब पहुंचे हैं।
