Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 24 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तेजी से फैल रहा हंतावायरस! क्रूज शिप पर 3 की मौत के बाद 12 देशों में अलर्ट, जानें WHO ने क्या कहा?

Hantavirus Symptoms: एमवी होंडियस क्रूज शिप पर हंतावायरस के प्रकोप से तीन लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 12 देशों को अलर्ट जारी किया है, लेकिन महामारी के खतरे को नकारा है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: May 08, 2026 | 06:46 PM

हंतावायरस सांकेतिक फोटो, फोटो (सो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Hantavirus News In Hindi: दुनिया अभी कोरोना महामारी के असर से पूरी तरह उबर भी नहीं पाई थी कि अब एक और जानलेवा वायरस ‘हंतावायरस’ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। अर्जेंटीना से रवाना हुए एक डच क्रूज शिप ‘एमवी होंडियस’ पर इस वायरस के फैलने से तीन यात्रियों की मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) अलर्ट मोड पर आ गया और दुनिया भर के वैज्ञानिकों में इस वायरस के व्यवहार को लेकर बहस छिड़ गई है।

क्या यह कोरोना जैसी महामारी है?

जैसे ही क्रूज शिप पर मौतों की खबर आई, दुनिया भर को एक नई महामारी का डर सताने लगा। हालांकि, WHO के प्रमुख ने हालिया मीडिया ब्रीफिंग में इस डर को खारिज कर दिया है। संगठन ने साफ शब्दों में कहा है कि हंतावायरस कोई नया वायरस नहीं है और न ही यह कोविड-19 जैसी महामारी की स्थिति है। WHO के अनुसार, यह वैसी स्थिति नहीं है जैसी दुनिया ने छह साल पहले देखी थी और इसके अगर कुल जोखिम को देखें तो अभी यह ना के बराबर है।

कैसे शुरू हुआ संक्रमण?

WHO ने बताया कि इस क्रूज शिप से जुड़े अब तक कुल 8 मामले सामने आए हैं, जिनमें से पांच में हंतावायरस की पुष्टि हो चुकी है और तीन संदिग्ध हैं। संक्रमण की शुरुआत 6 अप्रैल को हुई थी। जब एक पुरुष यात्री में लक्षण देखे गए और 11 अप्रैल को जहाज पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद, एक अन्य संक्रमित व्यक्ति दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग पहुंचा, जहां उसकी भी जान चली गई। स्विट्जरलैंड में भी एक मामला सामने आने की रिपोर्ट है।

सम्बंधित ख़बरें

यूक्रेन से शांति वार्ता पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- रूस बातचीत के लिए तैयार है लेकिन…, रखी ये शर्त

Iran War Deaths: ईरान जंग में इजराइल और अमेरिका से भी ज्यादा भारतीयों की मौत, भारतीय कामगारों में खौफ

Keir Starmer Resignation: कीर स्टार्मर के इस्तीफे पर ट्रंप का बड़ा हमला, बताई कुर्सी जाने की वजह

जेडी वेंस के पाकिस्तान से प्यार वाले बयान पर भड़के अमेरिकी सांसद, कहा- लादेन को छिपाने वाले पर कैसा भरोसा

हंतावायरस, इन्फोग्राफिक

12 देशों को किया गया अलर्ट

इस खतरे की गंभीरता को देखते हुए WHO ने उन 12 देशों को आधिकारिक तौर पर अलर्ट जारी किया है, जिनके नागरिक सेंट हेलेना में इस जहाज से उतरे थे। इन देशों में ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड, सिंगापुर और तुर्किये जैसे प्रमुख राष्ट्र शामिल हैं। फिलहाल, डच डॉक्टरों और यूरोपीय रोग निवारण विशेषज्ञों की एक टीम जहाज पर मौजूद सभी लोगों की मेडिकल जांच कर रही है।

क्या है हंतावायरस के लक्षण?

हंतावायरस मुख्य रूप से चूहों के संपर्क में आने, उनके सलाइवा, पेशाब या मल के जरिए फैलता है। हालांकि, कुछ विशेष स्ट्रेन, जैसे कि 2018 में अर्जेंटीना में देखा गया था, बंद जगहों पर इंसानों से इंसानों में भी फैल सकते हैं। इसके शुरुआती लक्षण बहुत सामान्य होते हैं जिसमें बुखार, बदन दर्द और कमजोरी होती है लेकिन अचानक स्थिति बिगड़ने लगती है।

यह भी पढ़ें:- तेहरान में खामेनेई से मिले पेजेश्कियन, दोनों लोगों के बीच चली ढाई घंटे बैठक; आखिर ईरान क्या बना रहा नया प्लान

वायरस फेफड़ों की रक्त वाहिकाओं को कमजोर कर देता है, जिससे उनमें तरल पदार्थ भरने लगता है और मरीज को सांस लेने में भारी तकलीफ होती है। गंभीर मामलों में मरीज की जान बचाने के लिए ECMO मशीन की आवश्यकता पड़ती है। WHO ने जोर देकर कहा है कि वायरस की इनक्यूबेशन अवधि 6 हफ्ते तक हो सकती है, इसलिए आने वाले दिनों में कुछ और मामले सामने आ सकते हैं, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।

Hantavirus outbreak who alert 12 countries cruise ship news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 07, 2026 | 10:35 PM

Topics:  

  • Hanta Virus
  • Health News
  • WHO
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.