ईरान-US टकराव चरम पर; कुवैत-बहरीन में ड्रोन अटैक के बाद कुवैत ने बंद किया एयरस्पेस, कई फ्लाइट्स डायवर्ट
Kuwait Closed Airspace: ईरान ने कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर हमले कर 18 संपत्तियों को तबाह करने का दावा किया है। इस बढ़ते तनाव के बीच कुवैत ने एयरस्पेस बंद करने का फैसला किया है।
- Written By: अमन उपाध्याय
ईरान-US टकराव चरम पर, सांकेतिक फोटो, AI
IRGC Attack US Base Kuwait Closed Airspace: मिडिल ईस्ट में स्थिति अब नियंत्रण से बाहर होती दिख रही है,अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी के बाद, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर भीषण ड्रोन और मिसाइल हमलों का दावा किया है। ईरानी सेना के अनुसार, इन हमलों में अमेरिका की कम से कम 18 प्रमुख सैन्य संपत्तियां पूरी तरह तबाह हो गई हैं।
ईरानी हमलों और क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच कुवैत के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने अपने एयरस्पेस को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है। इस फैसले के बाद कुवैत आने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को डायवर्ट किया है।
कुवैत और बहरीन के एयरबेस पर ड्रोन से हमला
IRGC की एरोस्पेस फोर्स और नेवी ने गुरुवार तड़के कुवैत में स्थित अली अल सलेम और अहमद अल-जाबेर एयर बेस पर ड्रोन के जरिए आत्मघाती हमले किए। इसके साथ ही बहरीन में मौजूद शेख ईसा एयरबेस को भी निशाना बनाया गया, जहां अमेरिकी फिफ्थ फ्लीट के पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम के कम्युनिकेशन एंटीना और रडार इंस्टॉलेशन को भारी नुकसान पहुंचने की खबर है। जॉर्डन के अल-अजराक और मुवाफ्फाक सल्ती एयर बेस पर भी जोरदार धमाके सुने गए हैं, जिनका उपयोग अमेरिकी सेना अपने क्षेत्रीय अभियानों के लिए करती रही है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरानी जहाज पर हमले के बाद भड़का ईरान, यूक्रेन के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग, EU से क्या बोले अराघची?
Nepal ID Card: नेपाल की बड़ी मांग, भारत आने-जाने के लिए नेपालियों को NID कार्ड से मिले भारी छूट
रूस में तैनात होंगे 30,000 उत्तर कोरियाई सैनिक, जेलेंस्की के दावे से दुनिया में मची खलबली
US Iran War: 13 दिन बाद अमेरिका ने रोका ईरान पर हमला, ट्रंप के खिलाफ जाकर जेडी वेंस ने रुकवाई जंग
तेल टैंकरों पर संकट
इस सैन्य टकराव का सबसे बड़ा असर वैश्विक अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा माने जाने वाले ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज‘ पर पड़ा है। ईरान ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि होर्मुज स्ट्रेट को ‘अगले आदेश तक’ पूरी तरह बंद कर दिया गया है। IRGC ने चेतावनी दी है कि इस मार्ग से गुजरने वाले सभी जहाज और तेल टैंकर उनके निशाने पर हैं।
यह भी पढ़ें:- ओमान के पास भारतीय क्रू वाले जहाज पर अमेरिकी हमला, 3 नाविक लापता; भारत ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब
डोनाल्ड ट्रंप की खुली चेतावनी
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि ईरान ने शांति समझौते के लिए बहुत समय बर्बाद कर दिया है। ट्रंप ने स्पष्ट चेतावनी दी, ‘हम उन पर बहुत जोरदार हमला करेंगे। हमने उन्हें कल मारा था और आज फिर मारेंगे।’ वहीं, अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भी बताया है कि समझौते का मौका ठुकराने के बाद अब ईरान के ऊर्जा केंद्रों और अहम ठिकानों पर बमबारी की जाएगी।
