ईरान का ‘पाताल’ से पलटवार: सुरंगों में छिपा ड्रोनों का जखीरा दिखाकर अमेरिका और इजराइल को ललकारा
Underground War Tunnels: ईरान ने जमीन के नीचे बनी गुप्त सुरंगों में ड्रोनों और रॉकेट लॉन्चरों का विशाल जखीरा दिखाकर दुनिया को चौंकाया है। यह वीडियो US-इजराइल के लिए सीधी सैन्य चेतावनी माना जा रहा है।
- Written By: प्रिया सिंह
ईरान की सुरंगों में छिपा ड्रोनों का जखीरा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Iran Underground Drone Network Video: मध्य पूर्व में जारी भीषण जंग के बीच ईरान ने अपनी सैन्य ताकत का एक ऐसा ट्रेलर दिखाया है जिसने पूरी दुनिया के रक्षा विशेषज्ञों की नींद उड़ा दी है। ईरान की सरकारी एजेंसी द्वारा जारी इस ‘प्रोपेगैंडा वीडियो’ में जमीन के सैकड़ों फीट नीचे छिपे हथियारों का समंदर नजर आ रहा है। पहाड़ों को चीरकर बनाई गई इन मीलों लंबी सुरंगों में तैनात घातक ड्रोन किसी भी पल उड़ान भरकर तबाही मचाने के लिए बिल्कुल तैयार दिख रहे हैं। यह वीडियो संदेश साफ तौर पर यह बताने के लिए है कि भारी हमलों के बावजूद ईरान का सैन्य संकल्प और जवाबी क्षमता रत्ती भर भी कम नहीं हुई है।
सुरंगों में छिपा मौत का सामान
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी फार्स (FARS) ने एक ऐसा वीडियो साझा किया है जिसमें अत्याधुनिक हथियारों से लैस एक विशाल नेटवर्क की झलक दिखाई गई है। इस क्लिप में पहाड़ों के नीचे बिछे मीलों लंबे सुरंगों के जाल को देखा जा सकता है जहां कतारबद्ध तरीके से सैकड़ों घातक ड्रोन सजाकर रखे गए हैं। ये सभी ड्रोन आधुनिक रॉकेट लॉन्चरों पर तैनात हैं जो किसी भी क्षण दुश्मन के ठिकानों पर प्रहार करने के लिए बस एक आदेश का इंतजार कर रहे हैं।
Iran’s Fars News Agency showcases underground drone arsenal. Look Out! #IranWar pic.twitter.com/9GesFTO6ZN — Reporterfy Media (@ReporterfyMedia) March 2, 2026
सम्बंधित ख़बरें
मिडिल ईस्ट में शांति की उम्मीद से लुढ़का कच्चा तेल! क्रूड ऑयल की कीमतों में 1% से ज्यादा की गिरावट दर्ज
क्या वीटो का इस्तेमाल करेंगे ट्रंप? रिपब्लिकन सांसदों ने ईरान जंग रोकने के प्रस्ताव को दी मंजूरी, बढ़ी टेंशन
ईरान संकट पर अमेरिका का बड़ा खुलासा: चीन ने नहीं दी कोई सैन्य मदद, रुबियो ने बीजिंग से की समर्थन की अपील
Share Market Today: अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 74507 पर, निफ्टी 23415 पर खुला
खामेनेई की यादों के साथ संकल्प
इन भूमिगत सुरंगों की दीवारों पर ईरानी झंडे और दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की बड़ी-बड़ी तस्वीरें साफ तौर पर नजर आ रही हैं जो वहां के सैन्य संकल्प को दर्शाती हैं। वीडियो को बेहद नाटकीय संगीत के साथ तैयार किया गया है ताकि इसे देखने वाले दुश्मन देशों के मन में खौफ पैदा हो और ईरान की जवाबी क्षमता की गूंज सुनाई दे। विशेषज्ञों का मानना है कि यह शक्ति प्रदर्शन सीधे तौर पर अमेरिका और इजराइल के लिए एक बड़ी चेतावनी है कि संघर्ष बढ़ा तो ईरान चुप नहीं बैठेगा।
जवाबी हमले की अचूक तैयारी
इस वीडियो को जारी करने के पीछे ईरान का मुख्य उद्देश्य दुनिया को यह दिखाना है कि वह अपने ‘अंडरग्राउंड आर्सेनल’ यानी पाताल वाले जखीरे से कभी भी घातक पलटवार कर सकता है। विश्लेषकों के अनुसार यह जवाबी क्षमता का प्रदर्शन है जो बताता है कि ईरान के पास संगठित सैन्य विकल्प मौजूद हैं जिन्हें नष्ट करना किसी भी देश के लिए आसान नहीं होगा। युद्ध की इस घड़ी में ईरान ने यह साफ कर दिया है कि उसकी सैन्य ताकत केवल जमीन के ऊपर ही नहीं बल्कि जमीन के नीचे भी पूरी तरह सुरक्षित है।
दुनिया भर में मची खलबली
इस प्रोपेगैंडा वीडियो के सामने आने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रक्षा मामलों के जानकारों के बीच चर्चाओं का बाजार काफी गर्म हो गया है और वैश्विक सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। ईरान ने अपनी इस क्लिप के जरिए यह संदेश दिया है कि उस पर होने वाले हमलों का जवाब देने के लिए उसके पास ड्रोन नेटवर्क का एक ऐसा कवच है जो अभेद्य है। फिलहाल अमेरिका और इजराइल की खुफिया एजेंसियां इन सुरंगों की सटीक लोकेशन और वहां रखे हथियारों की मारक क्षमता का बारीकी से विश्लेषण करने में जुटी हुई हैं।
यह भी पढ़ें: Khamenei Death Mystery: खामेनेई की मौत के 48 घंटे बाद भी शव की कोई तस्वीर नहीं, कहां है डेड बॉडी?
युद्ध के मुहाने पर क्षेत्र
मध्य पूर्व में जारी इस बारूदी जंग ने अब एक ऐसा मोड़ ले लिया है जहां से वापसी का रास्ता बहुत कठिन नजर आ रहा है क्योंकि अब ताकत का खुलेआम प्रदर्शन हो रहा है। ईरान का यह ‘पाताल प्रहार’ वीडियो उस समय आया है जब क्षेत्र में मिसाइल हमलों और दूतावासों के घेराव की खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं और तनाव चरम पर है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि पश्चिमी देश ईरान की इस नई चुनौती का सामना किस कूटनीतिक या सैन्य रणनीति के साथ करते हैं।
