आतंक के सामने नहीं झूकेगी ईरानी फौज! टॉप कमांडर की मौत पर फूटा मोजतबा खामेनेई का गुस्सा, ट्रंप को दी चेतावनी
ईरान के सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei ने कहा है कि IRGC कमांडरों की हत्या से ईरानी सेना का हौसला नहीं टूटेगा। मेजर जनरल खादेमी की शहादत के बाद उन्होंने इजरायल को कड़ा संदेश दिया है।
- Written By: अक्षय साहू
ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई (सोर्स- सोशल मीडिया)
Mojtaba Khamenei on Majid Khademi Death: ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) ने हाल ही में एक बयान जारी करते हुए कहा है कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के शीर्ष कमांडरों की हत्या से देश की सैन्य ताकत और सैनिकों का हौसला प्रभावित नहीं होगा। उनका कहना है कि “हमारे योद्धा इन कमांडरों की शहादत से नहीं डगमगाएंगे और दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देंगे।”
यह बयान उन्होंने सोमवार को IRGC के वरिष्ठ अधिकारी मेजर जनरल माजिद खादेमी की हत्या के बाद जारी किया। उन्होंने ने जोर देकर कहा कि ईरानी सैनिकों और सशस्त्र बलों की एकजुटता इतनी मजबूत है कि आतंकवाद और अपराध उनके संकल्प को कमजोर नहीं कर सकते।
आतंकवाद से दरक नहीं सकती ईरानी फौज
मोजतबा खामेनेई ने लिखित बयान में कहा कि खादेमी ने दशकों तक खुफिया और रक्षा के क्षेत्र में अटूट सेवा दी। उन्होंने यह भी कहा कि “इस्लामी ईरान के सैनिकों की कतारें और आत्म-बलिदान करने वाले सशस्त्र बल एक ऐसा गहरा और मजबूत मोर्चा हैं, जिसे आतंकवाद और अपराध दरक नहीं सकते। हमारे जिहादी आदर्शों के प्रति संकल्प अडिग है।”
सम्बंधित ख़बरें
कैमरे के सामने पहली बार आई BLA Female Commander, दुनिया को दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल
Chemical Leak: कैलिफोर्निया में खतरनाक केमिकल का रिसाव, 40000 लोगों को शहर खाली करने का सख्त आदेश
Qatar Delegation Iran: पाकिस्तान के हाथ लगी नाकामी, अब कतर ने संभाली कमान, ईरान पहुंचा डेलिगेशन
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
इजरायली रक्षा मंत्री ने की हमले का पुष्टि
खादेमी की मौत की पुष्टि तेहरान और इजरायल दोनों ने की है। इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने खादेमी की हत्या की पुष्टि करते हुए उन्हें इजरायली नागरिकों की मौत के लिए जिम्मेदार बताया। वहीं, इजरायली सेना ने दावा किया कि उसने कुद्स फोर्स की स्पेशल ऑपरेशंस यूनिट के कमांडर असगर बघेरी को भी मार गिराया, लेकिन इस पर ईरान की ओर से अभी कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।
अब तक कई वरिष्ठ अधिकारियों की मौत
यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान और इजरायल के बीच तनाव चरम पर है। फरवरी के अंत से जारी संघर्ष में इजरायल ने ईरान के कई वरिष्ठ अधिकारियों और राजनेताओं को निशाना बनाया। इसके बावजूद ईरान पीछे नहीं हट रहा है।
यह भी पढ़ें- US के नहले पर ईरान का दहला…8 बजे वाली धमकी के जवाब में जनता से की खास अपील, हमला किया तो फंस जाएंगे ट्रंप!
अमेरिका लगातार बातचीत के लिए समयसीमा दे रहा है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने की मांग कर रहा है, लेकिन ईरान ने अभी तक कोई सकारात्मक संकेत नहीं दिया। अमेरिका की ओर से डील के प्रस्ताव खारिज करने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी नाराज हैं और उन्होंने कहा कि अमेरिका चाहे तो एक रात में ईरान को बर्बाद कर सकता है।
एजेंसी इनपुट के साथ-
