Israel Iran War: इजरायल के हमले के बाद आया ईरान का बयान, आर्टेश ने कहा- मिसाइल निर्माण संयंत्रों पर हुआ हमला
इजरायल के हमले के बाद ईरान का बयान सामने आया है। ईरानी सेना (आर्टेश) ने शनिवार सुबह कहा कि इजराइल ने उसके तीन प्रांतो इलाम, खुजस्तान और तेहरान प्रांतों में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए। जिनमें सीमित क्षति हुई। हालांकि इस संबंध में कोई अतिरिक्त सबूत नहीं दिया गया।
- Written By: साक्षी सिंह
ईरान ने कहा इजराइल ने तीन प्रांतों में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए जिनसे सीमित क्षति हुई
दुबई: इजरायल के हमले के बाद ईरान का बयान सामने आया है। ईरानी सेना (आर्टेश) ने शनिवार सुबह कहा कि इजराइल ने उसके तीन प्रांतो इलाम, खुजस्तान और तेहरान प्रांतों में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए। जिनमें सीमित क्षति हुई।
ईरान के सशस्त्र बलों का यह बयान सरकारी टेलीविजन चैनल पर पढ़ा गया। लेकिन इस दौरान हमलों में हुए नुकसान से जुड़ी कोई तस्वीर नहीं दिखाई गई। ईरान की सेना ने दावा किया कि उसकी हवाई सुरक्षा प्रणाली ने हमलों से होने वाले नुकसान को सीमित कर दिया। हालांकि उसने इस संबंध में कोई अतिरिक्त सबूत नहीं दिया।
ये भी पढ़ें:-Israel Iran War: अमेरिका ने ईरान को दी चेतावनी, बोला- इजरायल का हिसाब बराबर, अब बंद होने चाहिए सैन्य हमले
सम्बंधित ख़बरें
होर्मुज स्ट्रेट में बड़ा हादसा! समुद्री माइन से टकराने के बाद ऑयल टैंकर में विस्फोट, मचा हड़कंप
ईरानी जहाज पर हमले के बाद भड़का ईरान, यूक्रेन के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग, EU से क्या बोले अराघची?
US Iran War: 13 दिन बाद अमेरिका ने रोका ईरान पर हमला, ट्रंप के खिलाफ जाकर जेडी वेंस ने रुकवाई जंग
कैस्पियन सागर में ईरानी जहाज पर यूक्रेन का हमला, तेहरान की खुली धमकी- अब भुगतने होंगे गंभीर नतीजे
इजराइल ने कहा कि उसने देश में मिसाइल निर्माण संयंत्रों और अन्य स्थलों को निशाना बनाकर हमले किए। उसने कहा कि ईरान में हमले करने के बाद उसके विमान सुरक्षित स्वदेश लौट आए हैं।
इजरायल ने दागा मिसाइल
इजरायली सेना ने कहा कि उसके विमानों ने उन मिसाइल निर्माण संयंत्रों पर हमला किया। जिनका इस्तेमाल उन मिसाइलों को बनाने के लिए किया जाता था जिन्हें ईरान ने पिछले साल इजरायल पर दागा था। सेना ने कहा कि ये मिसाइल इजरायल के नागरिकों के लिए सीधा और तत्काल खतरा पैदा करती हैं।
ईरानी हवाई क्षमताओं पर भी हमला
उसने कहा कि उसने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों और इसके अलावा ईरानी हवाई क्षमताओं पर भी हमला किया, जिनका उद्देश्य ईरान में इजरायल की हवाई संचालन स्वतंत्रता को प्रतिबंधित करना था।
ये भी पढ़ें:–इजरायल ने ईरान के साथ-साथ सीरिया को भी लिया लपेटे में, Syria के भी सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना
बता दें कि इजरायल और ईरान के बीच युद्ध की शुरुआत हो गई है।1 अक्टूबर के बाद से ईरान लगातार इजरायल पर हमला कर रहा है। जिसके बाद इजरायल आज जवाबी कार्रवाई किया। इजरायल ने ईरान के हमले का बदला लेते हुए करीब 26 दिनों बाद ईरान पर हवाई हमला किया है। हमले की पुष्टि करते हुए इजरायली सेना ने शनिवार 26 अक्टूबर की सुबह ईरान में सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए।
