Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फिर फर्जी निकला ट्रंप का दावा, Iran ने समझौते से किया इनकार, बोले- यूरेनियम देने की नहीं हुई बात

US-Iran War: ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप के परमाणु समझौते और यूरेनियम सौंपने के दावों का खुलकर मजाक उड़ाया है। ईरानी मीडिया ने इसे "हवाई महल" बताते हुए किसी भी समझौते से साफ इनकार किया।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Apr 17, 2026 | 11:03 AM

ईरान ने ट्रंप के यूरेनियम सौंपने के दावे को खारिज किया (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Iran Rejects Trump’s Uranium Handover Claim: ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनावपूर्ण बयानबाजी एक बार फिर तेज हो गई है। इस बार ईरान (Iran) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों पर कड़ा पलटवार करते हुए उनका खुलकर मजाक उड़ाया है। ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान परमाणु बम नहीं बनाने के लिए तैयार हो गया है और अपना संवर्धित यूरेनियम अमेरिका को सौंपेगा।

ईरान की स्टेट ब्रॉडकास्टर ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग’ (IRIB)  ने ट्रंप के हालिया बयानों को “हवा में महल बनाना” बताते हुए कहा कि वे वास्तविकता से दूर हैं। IRIB ने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें ट्रंप यह दावा करते नजर आते हैं कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत सफल दिशा में आगे बढ़ रही है और दोनों देश समझौते के बेहद करीब हैं।

ट्रंप ने क्या कहा था?

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में यह भी कहा था कि अगर समझौता होता है तो ईरान अपने “एनरिच्ड यूरेनियम” का भंडार अमेरिका को सौंप सकता है और इससे अमेरिका को क्षेत्र में “मुफ्त पहुंच” जैसी स्थिति मिल सकती है, खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर।

सम्बंधित ख़बरें

चयनित 19 हजार, तो कार्यक्रम में 22 हजार कैसे? खान सर पर गुरु रहमान ने लगाए गंभीर आरोप, बताई हमले की सच्चाई

बंगाल में बैकफुट पर ममता बनर्जी, अब कोलकाता मेयर ने भी दिया इस्तीफा; टूट के कगार पर तृणमूल कांग्रेस!

कर्नाटक में ‘डीके’ राज का आगाज, राज्यपाल ने शिवकुमार को दिलाई CM पद की शपथ, जी. परमेश्वर बने डिप्टी सीएम

6 जून के आंदोलन से पहले CJP की बड़ी तैयारी, नियुक्त किए 3 नए प्रवक्ता, खोजी पत्रकार सौरभ दास को अहम जिम्मेदारी

IRIB ने इस पर तंज करते हुए एक फारसी कहावत का इस्तेमाल किया, जिसका अर्थ है कि “कुछ लोग ऐसे सपने देखते हैं जो कभी पूरे नहीं हो सकते।” ईरानी मीडिया ने इसे ट्रंप की कल्पना बताया और कहा कि उनकी बातों का वास्तविकता से कोई मेल नहीं है।

जल्द होगी शांति समझौते की आधिकारिक घोषणा

दूसरी ओर, ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान (Iran) के बीच शांति समझौते की संभावना काफी मजबूत है और बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि ईरान अपने यूरेनियम भंडार को लेकर सहमत हो सकता है और यदि ऐसा होता है तो जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

यह भी पढ़ें- धमाके से दहला पाकिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा में गैस पाइपलाइन में भीषण विस्फोट, 8 लोगों की दर्दनाक मौत- VIDEO

हालांकि, ईरान ने इन दावों को सख्ती से खारिज कर दिया है। ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघर गालिबफ के करीबी सूत्रों ने कहा कि अमेरिका को किसी भी परमाणु सामग्री सौंपने पर कोई बातचीत नहीं हुई है। एक अन्य ईरानी सूत्र ने इन दावों को पूरी तरह झूठ बताते हुए कहा कि बातचीत में कोई बड़ी प्रगति नहीं हुई है और स्थिति पहले जैसी ही बनी हुई है। 

💡

Frequently Asked Questions

  • Que: ईरान ने ट्रंप के दावों पर क्या प्रतिक्रिया दी?

    Ans: ईरान ने ट्रंप के दावों को सख्ती से खारिज किया और उन्हें “हवा में महल” बताते हुए कहा कि अमेरिका को यूरेनियम सौंपने जैसी कोई सहमति या बातचीत नहीं हुई है।

  • Que: ट्रंप ने ईरान-अमेरिका समझौते को लेकर क्या दावा किया?

    Ans: ट्रंप ने दावा किया कि ईरान परमाणु समझौते के करीब है और वह अपना संवर्धित यूरेनियम अमेरिका को सौंप सकता है, साथ ही शांति समझौते की जल्द घोषणा हो सकती है।

  • Que: क्या ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत में प्रगति हुई है?

    Ans: ईरानी सूत्रों के अनुसार बातचीत में कोई बड़ी प्रगति नहीं हुई है और स्थिति पहले जैसी ही बनी हुई है, जबकि ट्रंप इसे सकारात्मक दिशा में बताते हैं।

Iran rejects donald trump nuclear deal claims enriched uranium handover irib

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 17, 2026 | 11:01 AM

Topics:  

  • Donald Trump
  • IRGC
  • Latest News
  • US Iran Tensions
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.