ईरान ने ट्रंप का सीजफायर प्रस्ताव ठुकराया, अब अमेरिका करेगा पावर प्लांट पर भीषण हमला?
Iran Rejects Ceasefire: ईरान ने युद्धविराम के ताजा प्रस्ताव को खारिज करते हुए युद्ध के स्थायी अंत की मांग की है। वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तेहरान को मंगलवार रात तक का अल्टीमेटम दिया है।
- Written By: अमन उपाध्याय
डोनाल्ड ट्रंप,और मोजतबा खामेनेई, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Iran Rejects Ceasefire US Proposal: मध्य पूर्व में जारी भीषण संघर्ष के बीच ईरान ने सोमवार को युद्धविराम के नवीनतम प्रस्ताव को यह कहते हुए ठुकरा दिया कि वह केवल युद्ध का पूर्ण और स्थायी अंत चाहता है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दी गई ‘डेडलाइन’ का समय करीब आ रहा है। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि Strait of Hormuz को खोलने की दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट और बुनियादी ढांचे पर हमले तेज कर देगा।
केवल पूर्ण विराम, अस्थायी सुलह नहीं
काहिरा में ईरानी राजनयिक मिशन के प्रमुख मोजतबा फेरदौसी पौर ने स्पष्ट किया कि ईरान केवल युद्धविराम स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि ईरान को इस बात की गारंटी चाहिए कि उस पर दोबारा हमला नहीं किया जाएगा और वह युद्ध के स्थायी अंत के पक्ष में है। रिपोर्टों के अनुसार, तेहरान ने अपना यह जवाब मध्यस्थ देश पाकिस्तान के माध्यम से भेजा है।
ट्रंप का ‘फाइनल अल्टीमेटम’
वॉशिंगटन में एक कार्यक्रम के दौरान जब राष्ट्रपति ट्रंप से पूछा गया कि क्या मंगलवार रात 8 बजे (वॉशिंगटन समय) उनकी अंतिम समय सीमा है, तो उन्होंने ‘हां’ में जवाब दिया। ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि यदि समझौता नहीं होता है तो अमेरिका ईरान को Stone ages में वापस धकेल देगा। अमेरिकी और इजरायली सेना ने पहले ही तेहरान के तीन हवाई अड्डों और महत्वपूर्ण गैस क्षेत्रों पर हमले किए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में पुलिस चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, रातभर हुई गोलीबारी में 9 पुलिसकर्मियों की मौत; 5 जवान अगवा
मैक्रों के सीरिया दौरे के बीच दमिश्क में धमाके, होटल के बाहर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी
धू-धू कर जल रहा पुर्तगाल! 30 हजार हेक्टेयर इलाका तबाह, सरकार ने पूरे देश में इमरजेंसी लगाई
PM मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर ‘महामंथन’, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
इजरायल के भीषण हमले
इस तनाव के बीच इजरायल ने ईरान के साउथ पार्स प्राकृतिक गैस क्षेत्र में एक प्रमुख पेट्रोकेमिकल प्लांट को निशाना बनाया है, जो ईरान के राजस्व का बड़ा स्रोत है। इसके अलावा, इजरायली हमलों में रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) के खुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी सहित कई वरिष्ठ कमांडर मारे गए हैं। रिपोर्टों के अनुसार, युद्ध की शुरुआत से अब तक ईरान में 1,900 से अधिक और लेबनान में 1,400 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
यह भी पढ़ें:- ट्रंप ने PAK को दिखाया ठेंगा! ठुकराया इस्लामाबाद का 45 दिन वाला शांति प्रस्ताव, अब ईरान में मचेगी भारी तबाही?
दुनिया पर आर्थिक संकट का साया
होर्मुज पर ईरान की पकड़ के कारण वैश्विक तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है जिससे ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 109 डॉलर तक पहुंच गई हैं। ईरान के पूर्व विदेश मंत्री अली अकबर विलायती ने चेतावनी दी है कि यदि ट्रंप ने पावर प्लांटों पर हमला किया, तो पूरा क्षेत्र ‘अंधेरे’ में डूब जाएगा।
