Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ईरान में तख्तापलट जैसे हालात? राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने सौंपा इस्तीफा, IRGC के साथ छिड़ी सत्ता की भीषण जंग

Masoud Pezeshkian Resignation: ईरानी राष्ट्रपति पेजेशक्यान के इस्तीफे की खबरों ने वैश्विक राजनीति में हड़कंप मचा दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, IRGC के बढ़ते हस्तक्षेप से उन्होंने पद छोड़ने की पेशकश की है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jun 01, 2026 | 06:43 AM

मसूद पेजेशक्यान, फोटो ( सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Iran President Masoud Pezeshkian Resignation News In Hindi: पश्चिम एशिया की राजनीति में इस वक्त एक बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशक्यान ने कथित तौर पर अपना इस्तीफा देश के सुप्रीम लीडर के कार्यालय को भेज दिया है। इस खबर के सामने आते ही न केवल ईरान के भीतर बल्कि पूरे अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक हलकों में खलबली मचा दी है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाता है तो यह केवल एक प्रशासनिक बदलाव नहीं होगा बल्कि ईरान की सत्ता के भीतर चल रहे गहरे सत्ता संघर्ष का सबसे बड़ा सार्वजनिक प्रमाण होगा।

‘मेरे हाथ बंधे हुए हैं’

ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्टों के अनुसार, पेजेशकियन ने रविवार को भेजे अपने पत्र में बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि राष्ट्रपति और उनकी चुनी हुई सरकार को देश के बड़े और नीतिगत फैसलों से पूरी तरह बाहर कर दिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

फिर महंगा होगा पेट्रोल! इजरायल के एक फैसले से कच्चे तेल में 2% का उछाल, लेबनान में भड़की युद्ध की चिंगारी

टिफनी ट्रंप पर चढ़ा राजस्थान का रंग! पति माइकल बुलोस संग देखा जैसलमेर फोर्ट, खूबसूरती पर हुईं फिदा

म्यांमार में भीषण धमाका: खनन विस्फोटकों में ब्लास्ट से 45 लोगों की मौत, चीनी बॉर्डर के पास मची भारी तबाही

दंगों की आग में झुलसा फ्रांस! 780 से ज्यादा उपद्रवी हिरासत में, झड़प के दौरान 57 पुलिसकर्मी भी घायल

उन्होंने पत्र में लिखा कि मौजूदा परिस्थितियों में वह अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियां निभाने में असमर्थ हैं और उनके पास शासन चलाने के लिए कोई वास्तविक शक्ति नहीं बची है। राष्ट्रपति ने तत्काल प्रभाव से पद छोड़ने की इच्छा जताई है, जो यह बताता है कि प्रशासनिक गतिरोध अब असहनीय स्तर पर पहुंच चुका है।

क्या है पूरे विवाद की जड़?

इस पूरे विवाद की जड़ में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का बढ़ता प्रभाव बताया जा रहा है। पेजेशकियन का आरोप है कि IRGC के कट्टरपंथी धड़ों ने शासन के महत्वपूर्ण हिस्सों पर अपना प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर लिया है।

पिछले कई महीनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि सैन्य और सुरक्षा एजेंसियां राष्ट्रपति के अधिकारों को सीमित कर रही हैं। इस टकराव के कारण न केवल प्रशासनिक फैसले अटके हुए हैं, बल्कि कैबिनेट में महत्वपूर्ण बदलाव और कूटनीतिक बातचीत भी पूरी तरह ठप पड़ गई है।

 ट्रंप ने पहले ही किया दावा

यह संकट ऐसे समय में आया है जब ईरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मोर्चों पर जूझ रहा है। एक तरफ लेबनान में इजरायली सैन्य कार्रवाई के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है, वहीं दूसरी तरफ ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि वह होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से पर्यावरण शुल्क वसूलने की तैयारी में है।

यह भी पढ़ें:- म्यांमार में भीषण धमाका: खनन विस्फोटकों में ब्लास्ट से 45 लोगों की मौत, चीनी बॉर्डर के पास मची भारी तबाही

इसके अलावा, अमेरिका के साथ चल रही संभावित समझौते की बातचीत के बीच इस इस्तीफे ने ईरान की स्थिति को कमजोर कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी पहले ही दावा कर चुके थे कि ईरान का सत्ता ढांचा अंदरूनी तौर पर बेहद बंटा हुआ है।

Iran president masoud pezeshkian resignation irgc control conflict

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 01, 2026 | 06:33 AM

Topics:  

  • Iran
  • US Iran Tensions
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.