-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Rajasthan »
- Tiffany Trump Jaisalmer Visit With Michael Boulos Sergio Gor
टिफनी ट्रंप पर चढ़ा राजस्थान का रंग! पति माइकल बुलोस संग देखा जैसलमेर फोर्ट, खूबसूरती पर हुईं फिदा
- Written By: अमन उपाध्याय
Tiffany Trump Jaisalmer Visit: डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप अपने पति माइकल बुलोस के साथ जैसलमेर पहुंचीं। ताजमहल और अक्षरधाम के बाद अब वे राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत की खूबसूरती दंग रह गईं।

सर्जियो गोर के साथ टिफनी ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Tiffany Trump Jaisalmer Visit Michael Boulos: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप दिल्ली और आगरा की यात्रा के बाद, टिफनी अपने पति माइकल बुलोस के साथ रविवार को राजस्थान के ऐतिहासिक शहर जैसलमेर पहुंचीं। जैसलमेर पहुंचने पर इस हाई-प्रोफाइल जोड़े का स्वागत करने के लिए भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
सोनार किले की भव्यता ने जीता दिल
जैसलमेर पहुंचने के बाद टिफनी ट्रंप ने विश्व प्रसिद्ध जैसलमेर फोर्ट का दौरा किया। सुनहरे पत्थरों से बने इस जीवंत किले की वास्तुकला और इतिहास को देखकर वो काफी खुश नजरा आईं। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इस यात्रा की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि जैसलमेर में एक शानदार दिन बीता और राजस्थान वास्तव में बहुत शानदार है। वहीं टिफनी ने भी इस यात्रा को अपनी सबसे शानदार यात्रा बताया।
Incredible day in Jaisalmer! Visited the historic Jaisalmer Fort and other beautiful places. Rajasthan is truly remarkable! pic.twitter.com/oSDTlryjnS — Ambassador Sergio Gor (@USAmbIndia) May 31, 2026
सुरक्षा में तैनात रहा ‘आकाश’ सिस्टम
टिफनी ट्रंप की सुरक्षा को लेकर भारतीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर दिखीं। रविवार को जब वह विशेष विमान से जैसलमेर एयरपोर्ट पर उतरीं, तो वहां सुरक्षा का कड़ा पहरा था। सुरक्षा की संवेदनशीलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एयरपोर्ट के बाहर भारत के अत्याधुनिक वायु रक्षा सिस्टम ‘आकाश’ को तैनात किया गया था।
यह सिस्टम भारतीय सेना और वायुसेना की मजबूत रक्षा क्षमता का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा, पूरे काफिले के लिए हाई-सिक्योरिटी और बुलेटप्रूफ वाहनों की व्यवस्था की गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
हिंसा के लिए नहीं है… ईरान पर हमलों के वीडियो में Firework गाना देख भड़कीं कैटी पेरी, ट्रंप प्रशासन को घेरा
पाक में अलग प्रांत की मांग हुई तेज, MQM-P ने सिंध सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा; कराची-हैदराबाद में हजारों जुटे
ईरानी जहाज पर हमले के बाद भड़का ईरान, यूक्रेन के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग, EU से क्या बोले अराघची?
Nepal ID Card: नेपाल की बड़ी मांग, भारत आने-जाने के लिए नेपालियों को NID कार्ड से मिले भारी छूट
Having the most incredible visit to India with our dear friend @USAmbIndia 🤎 pic.twitter.com/JEQJKLgWnu — Tiffany Ariana Trump (@TiffanyATrump) May 31, 2026
दिल्ली और आगरा से शुरू हुआ था सफर
जैसलमेर आने से पहले टिफनी और माइकल ने भारत के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों का आनंद लिया। शनिवार को उन्होंने आगरा में ‘मोहब्बत की निशानी’ ताजमहल का दीदार किया था। ताजमहल की खूबसूरती से प्रभावित टिफनी ने सोशल मीडिया पर इसे ‘द स्टनिंग ताजमहल’ लिखकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। इससे पहले, शुक्रवार को इस जोड़े ने दिल्ली के स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया था, जिसे टिफनी ने ‘अभूतपूर्व’ अनुभव बताया।
यह भी पढ़ें:- म्यांमार में भीषण धमाका: खनन विस्फोटकों में ब्लास्ट से 45 लोगों की मौत, चीनी बॉर्डर के पास मची भारी तबाही
सूर्यगढ़ होटल में पारंपरिक स्वागत
जैसलमेर में यह दंपति प्रसिद्ध सूर्यगढ़ होटल में रुका है, जहां उनका स्वागत पारंपरिक राजस्थानी रीति-रिवाजों के साथ किया गया। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच उनका काफिला एयरपोर्ट से सीधे होटल और फिर पर्यटन स्थलों की ओर रवाना हुआ। टिफनी का यह दौरा राजस्थान के पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर और अधिक मजबूती प्रदान कर रहा है।
Tiffany trump jaisalmer visit with michael boulos sergio gor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














