क्या शुरू होने वाला है ‘परमाणु प्रलय’? ईरान-इजरायल टकराव पर रूस का बड़ा अलर्ट, दुनिया में मचा हड़कंप
Nuclear Plant Attack: ईरान के परमाणु संयंत्र के पास हुए हमलों के बाद रूस ने गंभीर परमाणु खतरे की चेतावनी दी है। विदेश मंत्री अराघची ने इजरायल को जिम्मेदार ठहराते हुए भारी कीमत वसूलने की कसम खाई है।
- Written By: अमन उपाध्याय
पुतिन, नेतन्याहू और ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Russia Warning Iran Nuclear Plant: ईरान और इजरायल के बीच जारी भीषण संघर्ष अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। रूस ने शनिवार, 28 मार्च 2026 को चेतावनी दी कि ईरान के बुशेहर न्यूक्लियर पावर प्लांट के आसपास की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। रूस के अनुसार, ये हमले अंतरराष्ट्रीय परमाणु सुरक्षा के लिए सीधा और गंभीर खतरा पैदा कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने भी पुष्टि की है कि पिछले 10 दिनों में बुशेहर के निकट यह तीसरी हमले की घटना है।
रूस ने वापस बुलाए अपने कर्मचारी
रूस की सरकारी परमाणु कंपनी रोसाटॉम के प्रमुख अलेक्सी लिखाचेव ने प्लांट की सुरक्षा पर गहरी चिंता व्यक्त की है। सुरक्षा कारणों और बढ़ते खतरों को देखते हुए रोसाटॉम ने बुशेहर से अपने 163 कर्मचारियों को वापस रूस बुला लिया है और आने वाले दिनों में और अधिक कर्मचारियों को वहां से सुरक्षित निकालने की योजना है। रूस के विदेश मंत्रालय ने इन हमलों की कड़ी निंदा की है और मांग की है कि हमलावरों को स्पष्ट संदेश दिया जाए कि ‘अब रुकने का समय आ गया है’।
इजरायल पर आरोप और ‘ट्रंप के वादे’ का जिक्र
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इस हमले के लिए सीधे तौर पर इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है। अराघची ने दावा किया कि इजरायल ने ऊर्जा सुविधाओं से दूर रहने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वादे का उल्लंघन किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि इजरायल को इस दुस्साहस की ‘भारी कीमत’ चुकानी होगी। ईरानी मीडिया के अनुसार, शुक्रवार रात 11:40 बजे एक मिसाइल बुशेहर न्यूक्लियर प्लांट के परिसर में गिरी हालांकि शुरुआती रिपोर्टों में चालू रिएक्टर को कोई नुकसान नहीं होने की बात कही गई है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
यह भी पढ़ें:- बिना दुश्मन के वार के ‘जख्मी’ हुआ US का सुपरकैरियर; 100 केबिन और लॉन्ड्री रूम तबाह, अब क्रोएशिया में होगा इलाज
परमाणु दुर्घटना की भीषण चेतावनी
ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने आगाह किया है कि बुशेहर प्लांट में फिलहाल बड़ी मात्रा में रेडियोधर्मी सामग्री मौजूद है। एजेंसी ने चेतावनी दी है कि यदि प्लांट के किसी भी हिस्से को क्षति पहुंचती है तो यह एक गंभीर परमाणु दुर्घटना को जन्म दे सकता है जिसके परिणाम पूरे क्षेत्र के लिए विनाशकारी और अपरिवर्तनीय होंगे। इसी बीच, राजधानी तेहरान के कई जिलों और मेहराबाद हवाई अड्डे के पास भी तेज धमाकों की खबर मिली है जिससे तनाव और अधिक बढ़ गया है।
