- Hindi News »
- World »
- Iran Nuclear Foundation Shaken 9 Scientists Killed Idf Shocking Revelation
ईरान की परमाणु नींव हिली, 9 वैज्ञानिकों को मौत की नींद सुलाकर IDF ने किया चौंकाने वाला खुलासा
इजरायली सेना ने दावा किया है कि उन्होंने अपने सैन्य अभियान के तहत ईरान के 9 प्रमुख परमाणु वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों को मार दिया है। ये सभी विशेषज्ञ ईरानी परमाणु कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे थे।
- Written By: अमन उपाध्याय

प्रतीकात्मक तस्वीर
तेल अवीव: इजरायल ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े 9 वरिष्ठ वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों को अपने हमले में मार गिराया है। इसकी पुष्टि इजरायली सेना (IDF) ने शनिवार को किया। आईडीएफ के अनुसार, मारे गए 9 विशेषज्ञों में से दो ईरान के परमाणु हथियार हासिल करने के मिशन में शामिल थे। इजरायली सेना ने यह भी दावा किया कि उनके खुफिया निदेशालय द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर ही इन परमाणु वैज्ञानिकों को निशाना बनाया गया।
🔴 ELIMINATED: 9 senior scientists and experts responsible for advancing the Iranian regime’s nuclear weapons program. All of the eliminated scientists and experts, eliminated based on intelligence, were key factors in the development of Iranian nuclear weapons. Their… pic.twitter.com/B33dGTyG1v — Israel Defense Forces (@IDF) June 14, 2025
इजरायल ने ईरान के कई वरिष्ठ वैज्ञानिकों को हमलों में मार गिराया, जिनमें परमाणु हथियार विकास के क्षेत्र में दशकों का अनुभव रखने वाले विशेषज्ञ शामिल थे। मारे गए वैज्ञानिकों में ये नाम थे शामिल-
सम्बंधित ख़बरें
जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे हमला…, अमेरिका-ईरान बातचीत के बीच इजरायल ने दी खुली चेतावनी, कहा- हम पूरी तरह तैयार
Iran Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिन के सीजफायर पर बनी सहमति, होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा
फिलीपींस में कुदरत का कहर: आंधी से ढही 9 मंजिला इमारत, मलबे में दबे दर्जनों मजदूरों को बचाने की जंग जारी!
Kyiv Air Strike: रूस की कीव में एयर स्ट्राइक, रिहायशी इलाकों पर हमले में 1 की मौत, कनाडा ने की निंदा
- फेरेदून अब्बासी- परमाणु इंजीनियरिंग के विशेषज्ञ
- अहमद रजा जोलफागरी दरयानी- परमाणु इंजीनियरिंग के विशेषज्ञ
- मोटालेबी जादेह- रासायनिक इंजीनियरिंग के विशेषज्ञ
- सईद बरजी – सामग्री इंजीनियरिंग के विशेषज्ञ
- मोहम्मद महदी तेहरानसी- भौतिकी विशेषज्ञ
- मंसूरी असगरी – भौतिकी विशेषज्ञ
- अमीर हसन फखाही – भौतिकी विशेषज्ञ
- अब्द अल-हामिद मिनौशहर- रिएक्टर भौतिकी विशेषज्ञ
- अली बखौई कटिरीमी- मैकेनिकल इंजीनियरिंग विशेषज्ञ
ईरान के विरुद्ध बड़े हमले की तैयारी
इजरायल की सैन्य खुफिया एजेंसी (IDF) के प्रमुख मेजर जनरल श्लोमी बिंदर ने हाल ही में चेतावनी दी थी कि इजरायल ईरान के विरुद्ध एक बड़े अभियान की तैयारी कर रहा है। उन्होंने बताया कि देश ईरान के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों को रोकने के लिए पूरी तरह तैयार है। बिंदर ने कहा, “हमारा लक्ष्य इस खतरे को कम करना, उसे विफल करना और समाप्त करना है। यह अभियान हमारे अस्तित्व के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि हम एक ऐसे दुश्मन से जूझ रहे हैं जो हमें नष्ट करने की धमकी देता है।”
ट्रंप ने फिर दिया अल्टीमेटम, बोले- ईरान के पास परमाणु सौदे का है दूसरा मौका
वहीं, इजरायल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने भी सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई इजरायल पर मिसाइल हमले जारी रखते हैं, तो इजरायल तेहरान को जला देंगा।
लोगों को सुरक्षित जगहों पर रहने की चेतावनी
इससे पहले ईरान ने इजरायल पर जवाबी हमला करते हुए मिसाइल और ड्रोन से हवाई हमले किए, जिसमें तीन लोगों की मौत और कई घायल हुए। इजरायली सेना ने लोगों को सुरक्षित जगहों पर रहने की चेतावनी दी है। हमलों के बाद तेल अवीव के पास स्थित बेन गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
Iran nuclear foundation shaken 9 scientists killed idf shocking revelation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
UPSC की तैयारी कर रही छात्रा से लखनऊ में गैंगरेप! चारबाग स्टेशन पर परिचित ने जाल में फंसाया, फिर बनाया शिकार
May 25, 2026 | 10:17 AMबकरीद से पहले महाराष्ट्र सरकार सख्त, गौ तस्करी करने वालों पर चलेगा बुलडोजर
May 25, 2026 | 10:16 AMShare Market Today: बाजार खुलते ही रॉकेट बना सेंसेक्स, एक झटके में 800 अंक उछला, निफ्टी 23,950 के पार
May 25, 2026 | 10:05 AMविरार-अलीबाग कॉरिडोर परियोजना को मिली रफ्तार, पर्यावरण मंजूरियां बनीं सबसे बड़ी चुनौती
May 25, 2026 | 09:59 AMसंभाजीनगर में 200 करोड़ का प्राणि संग्रहालय अंतिम चरण में, सफारी पार्क पर सरकार की मंजूरी का इंतजार
May 25, 2026 | 09:56 AMशादी के नाम पर ठगी: जिसने भाई बनकर कन्यादान किया, वही निकला दुल्हन का असली पति
May 25, 2026 | 09:55 AMजरूरत पड़ी तो फिर करेंगे हमला…, अमेरिका-ईरान बातचीत के बीच इजरायल ने दी खुली चेतावनी, कहा- हम पूरी तरह तैयार
May 25, 2026 | 09:37 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM













