Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कुवैत पर ईरान का भीषण मिसाइल और ड्रोन हमला, सुबह-सुबह गूंजे युद्ध के सायरन; अमेरिका ने शुरू की जवाबी कार्रवाई

Iran Attack Missile Drone Kuwait: ईरान ने सोमवार सुबह कुवैत पर अचानक मिसाइलों और ड्रोनों से हमला कर दिया जिसके बाद अमेरिकी सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान पर 'सेल्फ-डिफेंस' स्ट्राइक की है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jun 01, 2026 | 10:18 AM

सांकेतिक फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Iran Launches Missile Drone Attack On Kuwait:  खाड़ी क्षेत्र में तनाव अब अपने चरम पर पहुंच गया है। सोमवार, 1 जून 2026 की सुबह ईरान ने कुवैत पर अचानक मिसाइलों और घातक ड्रोनों से बड़ा हमला बोल दिया। इस अचानक हुई बमबारी के बाद कुवैत के प्रमुख शहरों में सुबह-सुबह युद्ध के सायरन गूंजने लगे, जिससे आम नागरिकों में भारी दहशत फैल गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित ठिकानों और बंकरों की ओर भागते देखे गए।

कुवैत का एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव

कुवैत की आधिकारिक समाचार एजेंसी (KUNA) ने पुष्टि की है कि देश भर में वॉर सायरन बज रहे हैं। कुवैती सेना ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए अपने अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम को सक्रिय कर दिया है। यह डिफेंस सिस्टम ईरान की ओर से दागी जा रही मिसाइलों और ड्रोनों को हवा में ही नष्ट करने की कोशिश कर रहा है ताकि नागरिक इलाकों में नुकसान को कम किया जा सके। फिलहाल अभी तक किसी बड़े जान-माल के नुकसान की आधिकारिक रिपोर्ट सामने नहीं आई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अमेरिका की कड़ी जवाबी कार्रवाई

ईरान की इस आक्रामकता के बीच अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने भी सक्रिय भूमिका निभाई है। सेंटकॉम ने पुष्टि की है कि अमेरिका ने ईरानी कार्रवाइयों के जवाब में ‘सेल्फ-डिफेंस’ के तहत कई सैन्य हमले किए हैं। दरअसल, यह तनाव तब और बढ़ गया था जब ईरान ने अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में उड़ रहे अमेरिकी MQ-1 ड्रोन को मार गिराया था। अमेरिका ने इसी के जवाब में यह कार्रवाई की है।

सम्बंधित ख़बरें

लेबनान में इजरायली हवाई हमला: अस्पताल के पास बमबारी में 13 कर्मचारी घायल, हिज्बुल्लाह ने ड्रोन से दिया जवाब

बालेन शाह के बयान से बढ़ा विवाद! अब दिल्ली आ रहे RSP चीफ रवि लामिछाने; भारत-नेपाल संबंधों पर क्या होगा असर?

क्या है भारत-ओमान के बीच CEPA समझौता? आज से होगा लागू, कपड़े से लेकर चमड़ा और फार्मा सेक्टर को होगा बड़ा फायदा

फिर महंगा होगा पेट्रोल! इजरायल के एक फैसले से कच्चे तेल में 2% का उछाल, लेबनान में भड़की युद्ध की चिंगारी

Iran have launched missiles on Kuwait, with reports that the Ali Al Salem Airbase was targeted. Credit: @Vahid pic.twitter.com/l87KMRNKQI — Open Source Intel (@Osint613) June 1, 2026

ईरान के इन इलाकों में हुई बमबारी

अमेरिकी सेना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शनिवार और रविवार को किए गए हमलों में ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम, ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन और दो वन-वे अटैक ड्रोनों को तबाह कर दिया गया है। अमेरिकी फाइटर एयरक्राफ्ट्स ने विशेष रूप से ईरान के गोरुक  इलाके और केश्म द्वीप पर स्थित रडार तथा ड्रोन कमांड एंड कंट्रोल साइट्स को निशाना बनाया। अमेरिका ने इन हमलों को ‘मापा हुआ और सीमित’ बताया है, जिसे ईरानी आक्रामकता के जवाब में अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें:- लेबनान में इजरायली हवाई हमला: अस्पताल के पास बमबारी में 13 कर्मचारी घायल, हिज्बुल्लाह ने ड्रोन से दिया जवाब

मीडिल ईस्ट में बिगड़ते हालात

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता विफल होती दिख रही है। इस बीच इजरायल ने भी लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो लगातार इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और लेबनानी नेतृत्व के साथ संपर्क में हैं ताकि युद्ध को और फैलने से रोका जा सके। हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी हमले रुकने के बाद ईरान ने अपनी अंडरग्राउंड मिसाइल साइट्स को फिर से खोल दिया है, जो भविष्य में बड़े टकराव का संकेत दे रहे हैं।

Iran launches missile drone attack on kuwait us retaliation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 01, 2026 | 10:18 AM

Topics:  

  • Drone Attack
  • Kuwait
  • US Iran Tensions
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.