पहले सऊदी में US बेस पर हमला, फिर ओमान के पास ईरान ने अमेरिकी सैन्य जहाज को बनाया निशाना; बढ़ सकता है तनाव
US Iran War: मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान ने ओमान के पास एक अमेरिकी लॉजिस्टिक जहाज पर हमला किया है। इधर सऊदी अरब में मिसाइल हमले में 12 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं।
- Written By: अमन उपाध्याय
ईरान का जहाज पर हमला, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Iran Attack US Military Support Ship: मध्य पूर्व में जारी संघर्ष अब एक बेहद विनाशकारी मोड़ पर पहुंच गया है। 28 मार्च, 2026 को ईरान की सशस्त्र सेनाओं ने सीधे अमेरिकी सैन्य संसाधनों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ईरान ने ओमान के सलालाह बंदरगाह के पास एक अमेरिकी लॉजिस्टिक जहाज पर हमला करने की पुष्टि की है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब दोनों देशों के बीच तनाव अपने चरम पर है और युद्ध की आग धीरे-धीरे पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले रही है।
अमेरिकी लॉजिस्टिक जहाज पर हमला
ईरान की केंद्रीय सैन्य कमान के प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फागरी ने सरकारी टेलीविजन पर जारी एक आधिकारिक बयान में कहा कि उनके बलों ने एक ऐसे अमेरिकी जहाज को निशाना बनाया है जो अमेरिकी सेना को सहायता पहुंचा रहा था। यह हमला ओमान के सलालाह बंदरगाह से कुछ दूरी पर किया गया। ईरान का दावा है कि यह जहाज अमेरिकी सेना के लिए रसद (लॉजिस्टिक्स) और अन्य महत्वपूर्ण सैन्य सामान ले जा रहा था। इस हमले ने लाल सागर और ओमान की खाड़ी में अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक मार्गों की सुरक्षा पर भी सवालिया निशान लगा दिए हैं।
ईरान के रिहायशी इलाकों में तबाही
वहीं दूसरी ओर, ईरान के भीतर भी स्थिति अत्यंत भयावह बनी हुई है। शनिवार को आई रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका-इजरायल द्वारा किए गए हवाई हमलों में ईरान के कई रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया है। पश्चिमी प्रांत लोरेस्तान के बोरुजेर्द शहर में हुए हमलों में 7 लोगों की मौत हो गई और 36 अन्य घायल हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
हम न डरते हैं और न… अफगान मंत्री ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा- हमने बड़ी ताकतों को हराया
Explainer: खामेनेई के जनाजे में क्यों शामिल नहीं हो रहे PM मोदी? जानिए क्या है भारत की ‘डेलिगेशन’ डिप्लोमेसी
फिर बिल से बाहर निकले बिलावल भुट्टो, सिंधु जल संधि पर भारत को दी परमाणु धमकी, कहा- पानी रोकना अस्तित्व पर हमला
इसी तरह, उत्तर-पश्चिमी शहर जंजन में हुए हमलों में भी कम से कम 5 लोगों की जान चली गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 8 मार्च तक इस युद्ध में 1,200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है हालांकि मृतकों का वास्तविक आंकड़ा इससे कहीं अधिक होने की आशंका है।
सऊदी अरब में अमेरिकी बेस पर हमला
ईरान ने केवल समुद्री मार्ग पर ही नहीं बल्कि जमीन पर भी अमेरिकी ठिकानों को चुनौती दी है। ईरान द्वारा सऊदी अरब स्थित ‘प्रेंस सुल्तान एयर बेस’ पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया गया है। इस हमले में 12 अमेरिकी सैनिक घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हमला दिखाता है कि ईरान अब अपनी सैन्य पहुंच का विस्तार करते हुए पड़ोसी देशों में स्थित अमेरिकी ठिकानों को भी निशाना बनाने से पीछे नहीं हट रहा है।
यह भी पढ़ें:- पहले PAK को सरेआम लताड़ा, अब US से दोस्ती बढ़ाने निकले बांग्लादेशी सेना प्रमुख; क्या है ढाका का नया गेम प्लान?
राष्ट्रपति ट्रंप की प्रतिक्रिया
इस भीषण संघर्ष के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर कहा है कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान ‘बेहतरीन ढंग से’ आगे बढ़ रहा है। हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।
