Chinese Spy Mayor: अमेरिका में चीनी जासूस मेयर एलीन वांग ने कबूला अपना गुनाह, हो सकती है 10 साल की सजा
Chinese Spy Mayor: कैलिफोर्निया की मेयर एलीन वांग ने चीनी जासूस के रूप में काम करने का अपना अपराध कबूल कर लिया है। मेयर पद से इस्तीफा देने के बाद अब उन्हें 10 साल तक की जेल की सजा हो सकती है।
- Written By: प्रिया सिंह
अमेरिका में चीनी जासूस मेयर एलीन वांग (सोर्स-सोशल मीडिया)
Chinese Spy Mayor Elin Wang Pleads Guilty: अमेरिकी खबरों के अनुसार कैलिफोर्निया के आर्केडिया शहर की 58 वर्षीय मेयर एलीन वांग ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने चीनी सरकार के एक अवैध एजेंट के रूप में काम करने का अपना गंभीर अपराध संघीय अदालत में स्वीकार कर लिया है। इस चौंकाने वाले खुलासे के तुरंत बाद उन्होंने अपने मेयर पद से इस्तीफा दे दिया है। अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार उन पर अमेरिका में चीनी प्रोपेगेंडा फैलाने का आरोप है।
अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों और न्याय विभाग ने इस बड़े मामले को देश के लोकतंत्र पर एक गंभीर हमला बताया है। एलीन वांग पर यह आरोप है कि 2020 से 2022 तक उन्होंने बीजिंग के अधिकारियों के इशारे पर सीक्रेट तरीके से अपना काम किया। विदेशी ताकतों के लिए काम करने की वजह से अब उन्हें भारी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। उम्मीद है कि आने वाले कुछ हफ्तों में लॉस एंजिल्स की अदालत उन्हें आधिकारिक तौर पर दोषी ठहराएगी।
US News Center वेबसाइट का संचालन
वांग ने अपने पूर्व मंगेतर 65 वर्षीय याओनिंग माइक सन के साथ मिलकर बीजिंग के इशारे पर काम किया। दोनों ने स्थानीय चीनी अमेरिकी समुदाय को गुमराह करने के लिए US News Center नामक वेबसाइट चलाई। इस वेबसाइट का मुख्य काम चीनी सरकार के हितों को बढ़ावा देना और PRC कंटेंट पोस्ट करना था।
सम्बंधित ख़बरें
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
ग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
कीव पर रूसी हमले के बाद पोलैंड हाई अलर्ट पर, बॉर्डर पर तैनात किए एयर डिफेंस सिस्टम; फाइटर जेट्स की हलचल बढ़ी
Syria Parliament: असद राज के खात्मे के बाद सीरिया में नई संसद तैयार, 70 सांसदों की लिस्ट हुई जारी
इस गंभीर मामले में वांग के पूर्व मंगेतर याओनिंग सन ने पिछले साल अक्टूबर में ही जुर्म कबूल लिया था। अपना अपराध स्वीकार करने के बाद संघीय अदालत ने उसे चार साल की कड़ी जेल की सजा सुनाई थी। माइक सन वर्तमान में जेल के अंदर बंद है और अपनी यह निर्धारित सजा पूरी कर रहा है।
यह भी पढ़ें: Trump China Visit: ईरान संकट के साये में ट्रंप का ऐतिहासिक चीन दौरा, जिनपिंग से करेंगे बड़ी डील
दस साल की हो सकती है जेल
एलीन वांग ने अपने प्लेड गिल्टी एग्रीमेंट में माना कि उन्होंने चीनी अधिकारियों के निर्देशन में काम किया। उन्होंने अमेरिकी अटॉर्नी जनरल को इस बात की कोई जानकारी नहीं दी थी कि वह विदेशी एजेंट हैं। इस गंभीर अपराध में दोषी ठहराए जाने पर उन्हें अधिकतम 10 साल तक की जेल हो सकती है। FBI के अधिकारियों ने वांग के इस कृत्य को अमेरिकी लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने वाला बताया है। अधिकारियों का साफ कहना है कि देश में विदेशी प्रभाव और घुसपैठ को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस खुलासे के बाद आर्केडिया सिटी काउंसिल अब रोटेशन के आधार पर एक नए मेयर का चुनाव करेगी।
