Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

स्वाहा हुआ ईरान का सुरक्षा घेरा! ‘अब तेहरान रहे तैयार, आ रहे हैं हमारे जेट…’ नेतन्याहू की खामेनई को सीधी धमकी

इजरायल के रक्षा मंत्री ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ईरान ने हमले जारी रखे, तो तेहरान को भारी विनाश का सामना करना पड़ेगा। वहीं, इज़रायली सेना ने दावा किया है कि उसने तेहरान की एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया है

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jun 14, 2025 | 09:29 PM

ईरान - इजराइल (सौ. डिजाइन फोटो )

Follow Us
Close
Follow Us:

तेल अवीव: पश्चिम एशिया में हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को एक वीडियो संदेश में कहा कि इजरायल द्वारा पिछले 48 घंटों में किए गए हवाई हमलों से ईरान के परमाणु सुविधाओं को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने दावा किया कि इन हमलों में ईरान के उन वरिष्ठ वैज्ञानिकों को भी निशाना बनाया गया, जो देश के परमाणु कार्यक्रम का संचालन कर रहे थे। नेतन्याहू के मुताबिक, इस कार्रवाई से ईरान का परमाणु कार्यक्रम कई वर्षों पीछे चला गया है।

इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने दावा किया कि ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को इजरायल ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये मिसाइलें इजरायल को नष्ट करने के इरादे से बनाई जा रही थीं। नेतन्याहू ने धमकी देते हुए कहा, “तेहरान की हवा में जल्द ही इजरायली वायुसेना के लड़ाकू जहाज दिखाई देंगे। अब तक जो हमले हुए हैं, वे कुछ भी नहीं हैं। असली जवाब तो अभी आना बाकी है।”

इजरायल ने अपना रुख स्पष्ट किया

इजरायल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ईरान मिसाइल हमले जारी रखता है, तो उसके परिणामस्वरूप तेहरान का विनाश हो जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान द्वारा किए गए किसी भी हमले की भारी कीमत चुकाई जाएगी। यह तनावपूर्ण स्थिति न केवल ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु समझौते की संभावनाओं को कमजोर कर रही है, बल्कि पूरे मध्य पूर्व को एक बड़े युद्ध के किनारे पर ला खड़ा किया है। इजरायल ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह समाप्त करने तक उसके हमले जारी रहेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

युवाओं को न भूलें वरना… नेपाल में फिर सुलग सकती है विद्रोह की आग, पीएम सुशीला कार्की ने जारी की चेतावनी

पाकिस्तान में गैस धमाकों का तांडव: कराची में ढही इमारत, ताफ्तान गैस प्लांट में फंसे 100 से अधिक लोग

पन्नू हत्या की साजिश: निखिल गुप्ता ने गुनाह कबूला, अमेरिकी कोर्ट 29 मई को सुनाएगी 40 साल तक की सजा

ईरान ने कर लिया परमाणु परीक्षण! तनाव के बीच आया 5.5 तीव्रता का भूकंप, तो अमेरिका की धड़कनें हुईं तेज

ईरान की परमाणु नींव हिली, 9 वैज्ञानिकों को मौत की नींद सुलाकर IDF ने किया चौंकाने वाला खुलासा

ईरान का एयर डिफेंस सिस्टम और सैन्य अड्डे तबाह

इजरायली सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने शनिवार को कहा कि ईरान की राजधानी तेहरान का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह नष्ट हो चुका है और इजरायली लड़ाकू विमान अब तेहरान की हवाई सीमा में स्वतंत्र रूप से प्रवेश कर सकते हैं।

ईरान की राजधानी तेहरान पर शुक्रवार सुबह हुए हमलों के बारे में डेफ्रिन ने बताया कि इस ऑपरेशन में लगभग 40 लक्ष्यों को निशाना बनाया गया, जिनमें ईरान का एयर डिफेंस सिस्टम और सैन्य अड्डे शामिल थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पूरी कार्रवाई के दौरान इजरायली वायुसेना के लड़ाकू विमानों और ड्रोन्स ने करीब ढाई घंटे तक तेहरान की हवाई सीमा में उड़ान भरी। डेफ्रिन ने दावा किया कि इजरायली वायुसेना ने ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह नष्ट कर दिया है।

Iran air defence destroyed netanyahu direct threat to khamenei

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 14, 2025 | 09:29 PM

Topics:  

  • Iran
  • Israel
  • Israel Iran Tension
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.