Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रूस ने चीन के जहाज पर किया हमला, यूक्रेन ने किया दावा, पुतिन के बीजिंग जाने से पहले दोस्ती में पड़ी दरार!

Russia Attack Chinese Ship: पुतिन के चीन दौरे से ठीक पहले यूक्रेन ने बड़ा दावा किया है कि रूस ने काला सागर में चीनी स्वामित्व वाले मालवाहक जहाज पर ड्रोन हमला कर उसे भारी नुकसान पहुँचाया है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: May 19, 2026 | 10:05 AM

रूस ने चीनी जहाज पर ड्रोन हमला किया (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Russia Drone Attack Chinese Ship: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही चीन के दौरे पर जाने वाले हैं। लेकिन इससे पहले एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिससे दोनों देशों की दोस्ती दुश्मनी में बदल सकती है। यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस अपने जिगरी दोस्त चीन के जहाज पर हमला कर उसे तबाह कर दिया है।

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन ने दावा किया है कि, रूस ने काला सागर में जा रहे दो मालवाहक जहाजों पर ड्रोन हमला करके निशाना बनाया है। इसमें से एक चीन के स्वामित्व वाला जहाज था। हालांकि, यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि रूस ने ये हमला जानबूझकर किया या अनजाने में। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब पुतिन जल्द ही चीन की यात्रा पर जाने वाले हैं।

अभी जारी है रूस-यूक्रेन युद्ध

ईरान-अमेरिका युद्ध के चलते दुनिया का ध्यान रूस और यूक्रेन के युद्ध से हट गया है। लेकिन यह युद्ध अभी भी जारी है और दोनों देश एक दूसरे पर हर दिन हमला भी कर रहे हैं। यूक्रेन ने रूस से अपनी जमीन वापस ले ली और रूस के कई इलाकों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले कर रहा है। यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि  सोमवार को गुए हमलों में दो नागरिक जहाज बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। इसमें एक जहाज पर मार्शल आइलैंड्स का झंडा लगा था। जबकि दूसरा जहाज गिनी-बिसाऊ के झंडे के तहत चल रहा था। जानकारी के मुताबिक, दोनों जहाज आडेसा क्षेत्र के बंदरहगाहों की तरफ जा रहे थे।

सम्बंधित ख़बरें

Mosque Attack: अमेरिका के सैन डिएगो में मस्जिद के बाहर अंधाधुंध फायरिंग में 3 की मौत, हमलावरों ने किया सुसाइड

India Nordic Summit: पीएम मोदी आज ओस्लो में नॉर्डिक देशों के साथ करेंगे बड़ी बैठक, टेक-रक्षा पर होगा फोकस

ट्रंप के बाद अब पुतिन का बीजिंग दौरा! क्या ग्लोबल मीडिएटर बन रहा चीन? अमेरिका की बढ़ी धड़कनें

Trump Iran Attack: ट्रंप ने टाला ईरान पर आज होने वाला सैन्य हमला, शांति वार्ता को दिया एक और मौका

Russian forces struck a vessel carrying Chinese citizens, according to the Ukrainian Navy Russian drone attacked the ship “KSL DEYANG” at sea near Odesa Oblast. The vessel sails under the flag of the Marshall Islands, and its owner is based in China
📷 The Ukrainian Navy pic.twitter.com/x3JssyF2p5
— Euromaidan Press (@EuromaidanPress) May 18, 2026


यूक्रेनी नौसेना ने दावा किया कि चीन के स्वामित्व वाले जहाज KSL Deyang पर भी हमला हुआ। इस जहाज में चीनी चालक दल मौजूद था और आइलैंड्स के झंडे के तहत यात्रा कर रहा था। यूक्रेनी नौसेना ने सबूत के तौर पर जहाज की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें जहाज का एक हिस्सा जला हुआ नजर आ रह है। ओडेसा को यूक्रेन का एक महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। इसके चलते रूस पिछले चार साल में कई बार यह हमले कर चुका है।

यह भी पढ़ें- Mosque Attack: अमेरिका के सैन डिएगो में मस्जिद के बाहर अंधाधुंध फायरिंग में 3 की मौत, हमलावरों ने किया सुसाइड

रूस ने नहीं दिया कोई बयान

यूक्रेन के दावे पर फिलहाल रूस ने कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है। इस हमले की टाइमिंग को लेकर चर्चा तेज है। क्योंकि हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब रूसी राष्ट्रपति पुतिन चीन यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। जहां उनकी मुलाकात चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से होनी तय है। ऐसे में रूस की चुप्पी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Russia attack chinese ship in black sea before putin china visit

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 19, 2026 | 10:05 AM

Topics:  

  • China
  • Russia-Ukaraine War
  • US Iran Tensions
  • Vladimir Putin
  • World News
  • Xi Jinping

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.