इंडोनेशिया में भयानक हादसा, नमाज पढ़ने के दौरान इस्लामिक स्कूल की इमारत ढही; मलबे में फंसे 65 छात्र
Islamic School building collapses: इंडोनेशिया में मंगलवार को एक इस्लामिक स्कूल की इमारत अचानक गिर गई। मलबे में लगभग 65 छात्रों के दबे होने की संभावना है। बचाव और राहत अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया है।
- Written By: अमन उपाध्याय
इंडोनेशिया में नमाज पढ़ने के दौरान इस्लामिक स्कूल की इमारत ढही, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
School building collapses in Indonesia: इंडोनेशिया में मंगलवार को एक इस्लामिक स्कूल की इमारत अचानक गिर गई। इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि मलबे में फंसे लगभग 65 छात्रों को अभी भी निकालने का प्रयास किया जा रहा है। राहत और बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा सिदोअर्जो के ईस्ट जावा में स्थित अल-खोजिनी इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल में हुआ। इमारत ढहने की खबर मिलने के बाद बचावकर्मी, पुलिस और सेना की टीमें रातभर खोज और राहत कार्य में लगी रहीं।
रिपोर्ट के अनुसार, स्कूल की इमारत बेहद खस्ताहाल स्थिति में थी। मंगलवार की सुबह तक, घटना के 12 घंटे से अधिक समय बाद भी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम जारी था। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हुए हैं। कम से कम 65 छात्रों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। इन छात्रों की उम्र लगभग 12 से 17 वर्ष के बीच है।
बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
घटना के बाद बचाव दल ने आठ घायल लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान बचावकर्मियों को और भी शव दिखाई दिए, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता जूल्स अब्राहम अबास्ट ने बताया कि छात्र उस इमारत में दोपहर की नमाज पढ़ रहे थे। इमारत का अनधिकृत विस्तार किया जा रहा था, तभी यह अचानक गिर गई। इस निर्माण कार्य की जांच की जाएगी और जांच के आधार पर आगे कदम उठाए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
ईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
सिंधु जल संधि पर भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब, हेग कोर्ट का फैसला खारिज; कहा- ‘अवैध’ है यह पूरी प्रक्रिया
यह भी पढ़ें:- इजराइल से दोस्ती, फलीस्तीन का समर्थन… जानिए इन मुद्दों पर सरकार की क्या है असली रणनीति
जूल्स ने आगे बताया कि अधिकारी अभी भी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि घटनास्थल पर कितने लोग मौजूद थे। उन्होंने कहा कि हम स्कूल प्रशासन और संबंधित पक्षों के संपर्क में हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कितने छात्र मलबे में फंसे हैं या फंस सकते हैं। बचाव अभियान में पुलिस, सैनिक और आपदा प्रबंधन एजेंसी (BPBD) की टीमें शामिल हैं, जो आठ घंटे बाद भी घायल छात्रों को निकालने का प्रयास कर रही हैं।
हादसे के पीछे खराब निर्माण सामग्री
स्कूल के प्रमुख अब्दुस सलाम मुजीब ने बताया कि इमारत पहले से ही तीन मंजिला थी, और योजना थी कि चार मंजिलें और फ्लैट छत जोड़ दी जाए। उन्होंने कहा कि इमारत तब ढही जब तीसरी मंजिल के निर्माण के लिए मजदूर कंक्रीट डाल रहे थे। डराने वाली बात यह है कि ऊपरी मंजिलों का इस्तेमाल कक्षाओं और छात्रावास के रूप में हो रहा था, जबकि निचली मंजिल प्रार्थना कक्ष के लिए सक्रिय थी। विशेषज्ञों का मानना है कि हादसे के पीछे खराब निर्माण सामग्री या अनधिकृत विस्तार जिम्मेदार हो सकता है।
