- Hindi News »
- World »
- Indo Nepal Border Seal Communal Violence In Nepalganj Near Bahraich
यूपी के बहराइच से सटे नेपाली कस्बे में सांप्रदायिक हिंसा, सीमा सील, सैकड़ों वाहन फंसे
- Written By: अनिल सिंह

राजेश मिश्र
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बहराइच (Bahraich) जिले के करीब नेपाल (Nepal) के सीमावर्ती कस्बे नेपालगंज (Nepalganj) में सांप्रदायिक हिंसा (Communal violence) के चलते तनाव का माहौल है। हिंसा के चलते भारत-नेपाल सीमा (Indo-Nepal Border) को सील (Seal) करते हुए आवाजाही पर रोक लगा दी गयी है। सीमा बंद होने के चलते नेपाल को माल ले जा रहे सैकड़ों ट्रक भारत की सीमा में ही खड़े हो गए हैं। हिंसा के चलते दोनों देशों के सीमा क्षेत्रों में कारोबार पूरी तरह से ठप हो गया है।
सीमा पर लगी रोक
हिंसा के बाद सीमा पर आवागमन रोक दिया गया है और उत्तर प्रदेश के हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। सीमा सशस्त्र बलों के जवानों ने बहराइच जिले के पांच थाना क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी है और एलर्ट जारी कर दिया गया है। बहराइच के पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के मुताबिक इस जिले की नेपाल सीमा पर हर दिन 10000 वाहन एक से दूसरे देश आते-जाते हैं। वर्तमान हालात में भारतीयों को नेपाल जाने से रोक दिया गया है जबकि नेपाली नागरिकों को परिचय पत्र दिखाने पर जाने दिया जा रहा है।
उपद्रव के बाद सीमा पर फंसे वाहन
गौरतलब है कि बहराइच के करीब नेपाल की तरफ नेपालगंज और भारतीय क्षेत्र में रुपईडीहा प्रमुख बाजार है। जहां से दोनों देशों के लोग खरीदारी करते हैं। इन इलाकों में हर रोज 10 करोड़ रुपये का कारोबार दोनो देशों के बीच होता है। इसके अलावा नेपाल में अनाज, सब्जी, ईंधन, खाद्य तेल से लेकर कई अन्य सामान भारत से इसी रास्ते से जाता है। उपद्रव के बाद सीमा सील होने से सैकड़ों ट्रक सीमावर्ती क्षेत्र में ही फंसे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
PM बने महीना भर भी नहीं हुआ सड़कों पर उतरी जनता…बालेन शाह के इस फैसले ने बढ़ाई उनकी मुसीबत
नवभारत विशेष: नेपाल चुनाव में भारत की कूटनीतिक परीक्षा
Nepal Election: नेपाल संसदीय चुनावों में सुरक्षा के मद्देनजर भारत के साथ लगती सीमाएं 72 घंटों के लिए होंगी सील
भारत-नेपाल यात्रा करने वालों के लिए गुड न्यूज, अब सीमा पार ले जा सकेंगे 200-500 के भारतीय नोट
भारी नुकसान की आशंका
कारोबारियों का कहना है कि वाहनों के खड़े होने की दशा में 5000 रुपये से लेकर 10000 रुपये तक प्रतिदिन किराया देना पड़ेगा और काफी सामान खराब होने की आशंका है। नेपाल में काठमांडू, लुकला, पोखरा जैसे शहरों को जाने वाले भारतीय पर्यटक बड़ी तादाद में नेपालगंज से हवाई सेवा का उपयोग करते हैं। सीमा बंद होने से पर्यटकों की आवाजाही भी बंद हो गयी है।
Indo nepal border seal communal violence in nepalganj near bahraich
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
167 गेंदें और 400 रन…, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL में रचा इतिहास, इस मामले में बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
Apr 28, 2026 | 11:44 PMझांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PMIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने रोका Punjab Kings का विजयी रथ, वैभव-यशस्वी की धांसू पारी, 6 विकेट से जीता मैच
Apr 28, 2026 | 11:04 PMगौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
Apr 28, 2026 | 11:03 PMAC कोच में दिखी जनरल जैसी भीड़, यात्रियों ने रेलवे व्यवस्था पर उठाए सवाल; वीडियो वायरल
Apr 28, 2026 | 11:00 PM₹10 लाख और स्कॉर्पियो नहीं मिली तो शादी से मुकरा दूल्हा, सज-धजकर इंतजार करती रही दुल्हन; घर में पसरा सन्नाटा
Apr 28, 2026 | 10:41 PMचोरी करने घुसा चोर, ऊपर चढ़ते ही धड़ाम से गिरे; CCTV वीडियो देख लोग बोले- अब नहीं करेगा दोबारा कोशिश
Apr 28, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर
Apr 28, 2026 | 10:23 PM
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 10:02 PM
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:58 PM
सिक्किम भारत की ‘अष्टलक्ष्मी’ का गौरव! 50वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने गंगटोक को दी करोड़ों की सौगात- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:46 PM
काशी में PM मोदी का मेगा शो! 6332 करोड़ की सौगात और ‘नारी शक्ति’ का हुंकार, बदल जाएगा पूर्वांचल
Apr 28, 2026 | 01:43 PM
Pappu Yadav on BJP: ‘ED-CBI का डर दिखाकर विरोधियों को खत्म कर रही भाजपा’, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 27, 2026 | 10:28 PM














